'मिसमैच्ड सीजन 3' की जानकारी की साझा
इसके अलावा निर्देशक आकाश खुराना ने 'मिसमैच्ड सीजन 3' से जुड़ी जानकारी साझा कीं। निर्देशक आकाश खुराना और राइटर गजल धालीवाल ने कहा, 'नेटफ्लिक्स के सभी दर्शकों के लिए हम मिसमैच्ड का तीसरा सीजन लेकर आ रहे हैं और बहुत उत्साहित हैं'।
'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब'
'नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स' इवेंट के दौरान लव रंजन और भूषण कुमार ने अपनी आगामी फिल्म 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' से दर्शकों को रूबरू कराया। इसमें वरुण शर्मा, सनी सिंह और मंजोत सिंह नजर आएंगे।
'दो पत्ती' का फर्स्ट लुक जारी
'नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स' इवेंट में कृति सेनन और की फिल्म 'दो पत्ती' का फर्स्ट लुक भी आज जारी किया गया है। इमोशंस और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।