फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCB Raid Live: अनन्या पांडे से पूछताछ खत्म, करीब सवा दो घंटे तक पूछे गए सवाल

Thu, 21 Oct 2021 06:24 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

शाहरुख खान आर्यन के जमानत ना मिलने पर बहुत बेचैन हैं और वो काफी गुस्से में भी हैं। वो कई दिनों से ढंग से खाना नहीं खा रहे हैं और चाहते हैं कि जल्द से जल्द आर्यन जेल से बाहर निकले। आर्यन को अभी 26 अक्तूबर तक जेल में रहना होगा। बुधवार को आर्यन खान, अरबाज और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।
विज्ञापन
आर्यन खान, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:20 PM, 21-Oct-2021

अनन्या पांडे से पूछताछ खत्म

करीब सवा दो घंटे की पूछताछ के बाद अनन्या पांडे एनसीबी दफ्तर से बाहर निकल गई हैं। अनन्या से शुक्रवार को भी पूछताछ होगी।

06:17 PM, 21-Oct-2021

आर्यन और सुहाना के साथ अनन्या की अच्छी दोस्ती

शाहरुख खान के बच्चों आर्यन और सुहाना के साथ अनन्या पांडे की काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। अनन्या अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं। सुहाना और अनन्या की काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों की पार्टी करते हुए तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

05:49 PM, 21-Oct-2021

दो घंटे से हो रही पूछताछ

शाम 4 बजे से ही अनन्या से एनसीबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। अनन्या करीब दो घंटे से एनसीबी के दफ्तर में मौजूद हैं।

विज्ञापन
05:30 PM, 21-Oct-2021

पुरी जगन से ईडी ने की थी पूछताछ

इससे पहले अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘Liger’ के डायरेक्टर- प्रोड्यूसर पुरी जगन से कुछ दिनों पहले ईडी ने पूछताछ की थी।

05:19 PM, 21-Oct-2021

आर्यन के साथ बाकी आरोपियों मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की न्यायिक हिरासत भी 30 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
04:59 PM, 21-Oct-2021

आर्यन खान की न्यायिक हिरासत 30 अक्तूबर तक बढ़ी

इस बीच आर्यन खान की न्यायिक हिरासत भी 30 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।

04:35 PM, 21-Oct-2021

अनन्या से महिला एनसीबी अफसर की मौजूदगी में हो रही पूछताछ

अनन्या से महिला एनसीबी अफसर की मौजूदगी में पूछताछ की जा रही है। इस दौरान अधिकारी अनन्या से आर्यन खान और इस केस से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश करेंगे।

04:25 PM, 21-Oct-2021

एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े करेंगे अनन्या पांडे से पूछताछ

अनन्या पांडे के लिए सवालों की पूरी लिस्ट तैयार की गई है। एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े अनन्या से पूछताछ करेंगे। अनन्या से सवाल पूछछा जा सकता है कि आपने भी आर्यन खान संग ड्रग्स ली थी?

04:10 PM, 21-Oct-2021

एनसीबी दफ्तर पहुंची अनन्या

अनन्या पांडे पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी दफ्तर पहुंच चुकी है। अनन्या के साथ उनके पिता चंकी पांडे भी मौजूद हैं। चंकी पांडे ने मीडिया  से कहा- हम जांच में पूरा सहयोग देंगे।

03:59 PM, 21-Oct-2021

एड शूट किया होल्ड

एनसीबी का समन मिलने के बाद अनन्या पांडे ने अपने एक विज्ञापन शूट को होल्ड पर रख दिया है। उन्हें कुछ ही दिनों में इसकी शूटिंग करनी थी।

03:50 PM, 21-Oct-2021

जांच चल रही है: एनसीबी

एनसीबी की टीम ने कहा, जांच चल रही है, हम अनन्या पांडे से पूछताछ करेंगे लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि अनन्या दोषी हैं।

03:38 PM, 21-Oct-2021

अनन्या पांडे NCB दफ्तर के लिए निकली

पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी दफ्तर के लिए अनन्या पांडे निकल चुकी हैं। अनन्या को एनसीबी ने आज दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। अनन्या थोड़ी ही देर में एनसीबी के अधिकारियों से मुखातिब होंगी।

03:20 PM, 21-Oct-2021

 एनसीबी की रेड के बाद अनन्या पांडे के घर पहुंचे पिता चंकी पांडे। 

03:05 PM, 21-Oct-2021

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने एक बार फिर समीर वानखेड़े पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद केंद्र सरकार ने विशेष रूप से वानखेड़े को एजेंसी में नियुक्त किया था। मलिक ने यह भी आरोप लगाया कि एनसीबी ने राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती को झूठे मामले में फंसाया। मलिक का दावा है कि क्रूज से कथित तौर पर नशीले पदार्थ की बरामदगी का मामला झूठा है और केवल व्हाट्सऐप संदेशों के आधार पर गिरफ्तारी की गई। मलिक ने कहा कि, 'कोविड-19 महामारी के दौरान पूरा फिल्मोद्योग मालदीव में था। वह अधिकारी और उसका परिवार मालदीव और दुबई में क्या कर रहा था? इस पर समीर वानखेड़े को स्पष्टीकरण देना चाहिए। मलिक ने कहा कि हम बिलकुल स्पष्ट हैं। यह सब वसूली मालदीव और दुबई में हुई और मैं वह तस्वीरें जारी करूंगा'।

02:27 PM, 21-Oct-2021

एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि, 'एनसीबी की टीम शाहरुख के घर सिर्फ कुछ जरूरी कागजात लेने गई थी जो आर्यन खान से संबंधित हैं। शाहरुख खान के घर मन्नत में कोई छापेमारी नहीं की गई है'।
 

02:09 PM, 21-Oct-2021

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में अनन्या पांडे का नाम एक व्हाट्सअप चैट में सामने आया है जिसमें आर्यन खान समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

01:47 PM, 21-Oct-2021

एनसीबी के एक अधिकारी ने शाहरुख के बंगले से निकलते हुए कहा कि, 'ये एक जांच है और ये जरूरी नहीं है कि जिनको बुलाया जाता है वो गुनहगार हों'।

01:38 PM, 21-Oct-2021

रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान के घर एनसीबी के अधिकारी नोटिस देने गए। इस नोटिस में लिखा है कि अगर आर्यन खान के पास किसी भी प्रकार का और कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, तो उसे एनसीबी को सौंप दें। शाहरुख के घर एनसीबी के अधिकारी वीवी सिंह गए हैं। उनके मुताबिक जांच से जुड़ा हुआ कुछ पेपर वर्क रह गया था, जसे वह पूरा कर रहे हैं।

01:27 PM, 21-Oct-2021

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान आर्यन के जमानत ना मिलने पर बहुत बेचैन हैं और वो काफी गुस्से में भी हैं। वो कई दिनों से ढंग से खाना नहीं खा रहे हैं और चाहते हैं कि जल्द से जल्द आर्यन जेल से बाहर निकले।

01:17 PM, 21-Oct-2021

एनसीबी की टीम को अनन्या पांडे के घर से एक बैग ले जाते भी देखा गया है। अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि जब टीम उनके घर पहुंची तो उस वक्त अनन्या घर में मौजूद थीं या नहीं। साथ ही इस पर भी कोई खुलासा नहीं किया गया है कि अनन्या के घर एनसीबी की टीम का पहुंचना आर्यन खान से संबंधित है या नहीं।

01:06 PM, 21-Oct-2021

NCB Raid Live: अनन्या पांडे से पूछताछ खत्म, करीब सवा दो घंटे तक पूछे गए सवाल

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान का बेटा आर्यन अभी जेल में बंद है और उसकी जमानत बुधवार को खारिज की जा चुकी है। हालांकि एनसीबी अभी भी पूरी तरह से सक्रिय है। एनसीबी ने अनन्या पांडे के घर गुरुवार को छापा मारा है। मामले में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि ये छापेमारी आर्यन खान के केस से जुड़ी हो सकती है।अनन्या को एनसीबी ने समन जारी कर गुरुवार दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया। सिर्फ इतना ही नहीं एनसीबी की टीम शाहरुख खान के बंगले मन्नत पर भी पहुंची है। शाहरुख आज आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल गए थे। दोनों की बात एक शीशे की दीवार के आमने सामने बैठकर इंटरकॉम से हुई। इस दौरान आर्यन रो रहे थे। ये मुलाकात सिर्फ 15 मिनट के लिए ही थी।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें