फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Bail Rejected Live: जेल में ही रहेगा आर्यन खान, अब बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर होगी जमानत याचिका

Wed, 20 Oct 2021 03:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Aryan Khan Bail Hearing Today in Mumbai Drug Case Live:  मुंबई क्रूज डग्स पार्टी मामले में आर्यन खान (Aryan Khan Bail) की जमानत याचिका खारिज हो गई है। 14 अक्तूबर को सेशंस कोर्ट में जज ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। पिछली सुनवाई के दौरान एनसीबी ने कोर्ट से कहा था कि आर्यन खान 20 साल की उम्र से ही ड्रग का सेवन कर रहा है। एनसीबी का कहना था कि आर्यन के इंटरनेशनल ड्रग पेडलर्स संग कनेक्शन हैं। शाहरुख खान के फैंस कोर्ट के बाहर जमा हो गए हैं और आर्यन खान के जमानत की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Aryan KHan - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:10 PM, 20-Oct-2021

अब बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की जाएगी जमानत की अर्जी

अब आर्यन खान की जमानत याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की जाएगी। आर्यन के वकील ने पहले ही जमानत ना मिलने की स्थिति में कहा था- हम हाईकोर्ट को रुख करने के लिए तैयार हैं।

03:07 PM, 20-Oct-2021

समीर वानखेड़े ने कहा- सत्यमेव जयते

आर्यन की जमानत याचिका खारिज होने पर एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े ने कहा जीत हमेशा सच की होती है- सत्यमेव जयते।

02:47 PM, 20-Oct-2021

आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज

आर्यन खान की जमानत याचिका चौथी बार भी खारिज हो गई है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी गई।
 

विज्ञापन
02:21 PM, 20-Oct-2021

फैसला सुनाने के लिए जज ने मांगा था पांच दिन का वक्त

जज वीवी पाटिल ने 14 अक्तूबर को हुई सुनवाई के बाद फैसला सुनाने के लिए पांच दिन का वक्त लिया। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने आर्यन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। कोर्ट ने एनसीबी की रिमांड नहीं बढ़ाई। 

02:05 PM, 20-Oct-2021

लंच के बाद आएगा फैसला

आर्यन खान केस में लंच के बाद फैसला सुनाया जाएगा। सीनियर वकील अमित देसाई कोर्ट पहुंच गए हैं। पिछली सुनवाई में आर्यन खान के वकील अमित देसाई ने स्टारकिड की गिरफ्तारी को बेबुनियाद बताया था।

विज्ञापन
01:45 PM, 20-Oct-2021

13 दिनों से जेल में कैद है आर्यन खान

आर्यन के मामले में एनसीबी ने शुरू में ड्रग सेवन के लिए मामला दर्ज किया था, उसे एनडीपीएस अधिनियम की धारा 27, 20 (बी), 28, 29, 8 (सी) के तहत गिरफ्तार किया गया था। आर्यन खान को काफी वक्त जेल में हो चुका है, ऐसे में शाहरुख और गौरी को उम्मीद है कि उनका बेटा आज घर वापस आ जाएगा।
 

01:39 PM, 20-Oct-2021

क्रूज पर जाने से पहले ही एनसीबी ने रोका

आर्यन खान के वकील ने पिछली सुनवाई में दावा किया था कि वे अपने दोस्त मर्चेंट के साथ क्रूज पर गए थे। जब वह चेक-इन कर रहे थे, उन्हें एनसीबी ने रोक लिया। आर्यन के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई। जमानत के लिए यह काफी है।

01:28 PM, 20-Oct-2021

एनसीबी मांग सकती है आर्यन की रिमांड

एक्ट्रेस की चैट सामने आने के बाद आर्यन खान से पूछताछ के लिए एनसीबी कोर्ट से रिमांड मांग सकती है। इस उभरती हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी NCB की टीम पूछताछ कर सकती है। एक्ट्रेस के साथ आर्यन की यह बातचीत उसकी जमानत में बड़ी अड़चन डाल सकती है।

01:21 PM, 20-Oct-2021

कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें

एनसीबी की ओर से इस मामले को ASG अनिल सिंह देख रहे हैं। आर्यन खान, की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश मानशिंदे और अमित देसाई पैरवी कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारों की नजर आज कोर्ट के फैसले पर टिकी है।

01:08 PM, 20-Oct-2021

दोपहर तक आएगा फैसला

दोपहर तक यह तय हो जाएगा कि आर्यन जेल में ही रहेंगा या फिर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा। ड्रग केस में गिरफ्तार हुआ आर्यन 8 अक्तूबर के बाद से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। 

01:00 PM, 20-Oct-2021

आर्यन के पास से कुछ बरामद नहीं हुआ

आर्यन के पास से कुछ भी बरामद नहीं किया गया है लेकिन उसके दोस्त के पास से ड्रग्स मिले हैं। ऐसे में एनसीबी को शक है कि आर्यन ड्रग रैकेट का हिस्सा हो सकता है। आर्यन की चैट से एनसीबी को काफी कुछ जानकारी मिली है। हालांकि जिस दिन रेड पड़ी थी उस दिन ऐसी खबरें थीं कि आर्यन आंखों के लेंस रखने वाले बॉक्स में ड्रग्स छुपाकर ले गया था।

12:47 PM, 20-Oct-2021

अगर याचिका खारिज हुई तो क्या

सेशन कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका खारिज होने की स्थिति में उनके वकील बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख सकते हैं। हालांकि इस सूरत में भी आर्यन को जेल में ही रहना होगा।

12:41 PM, 20-Oct-2021

प्रकाश झा का आर्यन खान की गिरफ्तारी पर रिएक्शन

प्रकाश झा ने आर्यन खान के केस में कहा है, मुझे नहीं पता कि मैं इस पर कैसे कमेंट कर सकता हूं। मैं केवल उस बेचारे बच्चे को जानता हूं, जो शाहरुख खान का बेटा है और वो मुसीबत में फंस गया है।

12:25 PM, 20-Oct-2021

कोर्ट के बाहर जमा हुए शाहरुख के फैंस

शाहरुख खान के फैंस कोर्ट के बाहर जमा हो गए हैं और आर्यन खान के जमानत की मांग कर रहे हैं।

12:07 PM, 20-Oct-2021

इन मामलों पर होगी सुनवाई

कोर्ट आज आर्यन खान के अलावा नूपुर सतीजा, अचित कुमार, अरबाज मर्चेंट, मोहक जसवाल, मुनमुन धमेचा, श्रेयस नायर और अविन साहू की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

11:47 AM, 20-Oct-2021

मानशिंदे कर रहे एनसीबी की तरफ से जवाब दाखिल किए जाने का इंतजार

सीनियर वकील अमित देसाई और सतीश मानशिंदे कोर्ट में एनसीबी का केस देख रहे एसएसजी अनिल सिंह का इंतजार कर रहे हैं। मानशिंदे एनसीबी की तरफ से जवाब दाखिल किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। एनसीबी के तरफ से पेश जूनियर वकील ने बताया अनिल सिंह किसी केस में फंस गए हैं इसलिए उन्हें कोर्ट आने में देरी हो रही है।

11:37 AM, 20-Oct-2021

आर्यन खान की जमानत पर आज दोपहर 2.45 बजे फैसला

आर्यन खान की जमानत पर बुधवार दोपहर 2.45 बजे फैसला आ सकता है। अभी कोर्ट में रूटीन मामलों की सुनवाई हो रही है। आर्यन खान का केस 22वें नंबर पर है, कोर्ट में फिलहाल 14वें केस पर सुनवाई चल रही है।

11:24 AM, 20-Oct-2021

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

आर्यन खान के मौलिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने कोर्ट में याचिका दायर की है। इतना ही नहीं उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज से एनसीबी की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।

 

11:23 AM, 20-Oct-2021

जेल में बढ़ाई गई सुरक्षा

आर्यन को दूसरे कैदियों से अलग एक खास बैरक में रखा गया है। उसे क्रूज ड्रग्स के बाकी आरोपियों से मिलने की इजाजत नहीं दी गई है। आर्यन पर जेल के अधिकारी नजर रख रहे हैं।
 

11:20 AM, 20-Oct-2021

आर्यन ने किया था बड़ा वादा

जेल में काउंसलिंग के दौरान आर्यन खान ने कहा था- वे आगे से ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे जिससे वह गलत वजह से चर्चा में आएं। वे गरीबों की मदद के लिए भी काम करेंगे।

11:12 AM, 20-Oct-2021

एनसीबी ने कहा- आर्यन पहले से ड्रग ले रहा

पिछली सुनवाई के दौरान एनसीबी ने कोर्ट से कहा था कि आर्यन खान 20 साल की उम्र से ही ड्रग का सेवन कर रहा है। एनसीबी का कहना था कि आर्यन के इंटरनेशनल ड्रग पेडलर्स संग कनेक्शन हैं। ये बड़ी साजिश है जिसकी जांच होनी जरूरी है।

10:56 AM, 20-Oct-2021

सितारों का समर्थन

बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शाहरुख खान के बेटे का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि कुछ सितारे ऐसी भी हैं जिन्होंने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

10:37 AM, 20-Oct-2021

आर्यन के समर्थन में उतरे जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने कहा है सिलेब्रिटी होने की यह वह कीमत है जो फिल्म इंडस्ट्री को चुकानी पड़ती है। जब आप हाई प्रोफाइल होते हैं, तो लोगों को आपको नीचे गिराने और आप पर कीचड़ उछालने में मजा आता है। अगर आप कुछ नहीं हैं, तो आपके ऊपर पत्थर फेंकने का समय किसके पास है? गुजरात के कच्छ जिले में 2,988 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई, उसका कहीं कोई जिक्र नहीं है।
 

10:27 AM, 20-Oct-2021

आर्यन के इंटरनेशनल ड्रग पेडलर्स संग कनेक्शन

NCB ने कोर्ट में आर्यन खान को जमानत ना दिए जाने के खिलाफ अपनी दलीलें पेश की थीं। एनसीबी ने कहा था, आर्यन खान इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में शामिल है।

10:06 AM, 20-Oct-2021

आर्यन का अंडर ट्रायल नंबर N956

शाहरुख खान का लाडला बेटा आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल में है। आर्यन को जेल में आम कैदियों की तरह ही रहना पड़ रहा है। आर्यन का अंडर ट्रायल नंबर N956 है। जेल में किसी अंडर ट्रायल कैदी को उसके नाम से नहीं बल्कि उसके नम्बर से बुलाया जाता है। 

09:54 AM, 20-Oct-2021

एक्ट्रेस के साथ मिली आर्यन की चैट

आर्यन के साथ बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस के साथ भी चैट सामने आई है। इस चैट में नशे को लेकर बातचीत हो रही थी। कोर्ट में बहस के दौरान एनसीबी की टीम ने आरोपियों के जो चैट्स अदालत को सौंपे हैं उनमें आर्यन के साथ इस एक्ट्रेस के साथ चैट भी शामिल है।

09:18 AM, 20-Oct-2021

Aryan Khan Bail Rejected Live: जेल में ही रहेगा आर्यन खान, अब बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर होगी जमानत याचिका

मुंबई क्रूज डग्स पार्टी मामले में आर्यन खान (Aryan Khan Bail) की जमानत पर बुधवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी। ड्रग्स केस में फंसे आर्यन की बेल अर्जी पिछले कई दिनों से अगली तारीख पर टाल दी जा रही थी। 14 अक्तूबर को सेशंस कोर्ट में जज ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। आर्यन खान को 2 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें