अभिनेत्री सायरा बानो ने मनोज कुमार को याद करते हुए, उनके साथ बिताए हुए पलों को साझा किया। अभिनेत्री ने उनके साथ अपनी पहली फिल्म के अनुभवों को भी साझा किया। इंस्टाग्राम पर के लंबा चौड़ा नोट लिखकर उन्होंने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री ने लिखा, “आज मनोज जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके जैसा कोई व्यक्ति कभी नहीं जाता। आप ना केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि एक असाधारण इंसान भी थे।”
अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार मानस कुमार साहू ने अपनी कला के माध्यम से दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी।
दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "उन्होंने जो हासिल किया, उसकी बराबरी देश का कोई भी अभिनेता या निर्देशक नहीं कर सकता। उन्होंने जो किया उसे दोहराना वाकई मुश्किल है। जितनी भी फिल्में बनाईं, वे सभी देश भक्ति पर केंद्रित थीं और हम सभी को प्रेरित किया। धर्मेंद्र, मनोज कुमार और मैंने लगभग एक ही समय में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।"
मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने प्रेम चोपड़ा उनके घर पहुंचे। मनोज कुमार के निधन पर दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने कहा, 'यह केवल उद्योग के लिए नहीं बल्कि मेरी व्यक्तिगत क्षति भी है। वह एक महान व्यक्तित्व थे... उन्होंने देश को गौरवान्वित करने और हर फिल्म में एक संदेश छोड़ने का काम किया है..."