पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर रविवार की अपनी अंतिम यात्रा पर रवाना हो गईं। मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ । इस दौरान उनकी बहनें उषा, आशा, मीना मौजूद थीं।
देशभर के लोगों की आंखे नम कर भारत रत्न लता मंगेशकर हमेशा के लिए अनंत में विलीन हो गईं हैं। लता जी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने उन्हें मुखाग्नि दी।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की विधि शुरू, तीनों सेनाओं ने सलामी दी। कुछ देर में दी जाएगी मुखाग्नि।
अभिनेता आमिर ख़ान, रणबीर कपूर, संगीतकार शंकर महादेवन ने शिवाजी पार्क पहुंचकर भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी मुंबई के शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अभिनेता शाहरुख ख़ान और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शिवाजी पार्क पहुंचकर भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। कुछ ही देर में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मशहूर गायिका लता मंगेशकर को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई के शिवाजी पार्क से रवाना हुए।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को अंतिम सम्मान दिया।
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी शिवाजी पार्क पहुंच चुके हैं।
लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी शिवाजी पार्क पहुंचे हैं। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, राज ठाकरे, पीयूष गोयल समेत कई हस्तियां वहां मौजूद हैं।
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार से पहले मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंच चुका है। लता जी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे आदित्य उन्हें मुखाग्नि देंगे।
महान गायिका लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंच गए हैं।
सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में शोक है। इस बीच लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने आधे दिन के अवकाश का एलान किया।
भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के चलते महाराष्ट्र में एक दिन के सार्वजनिक अवकाश का एलान किया गया है।
नेपाल के राष्ट्रपति ने जताया दुख
ट्विंकल खन्ना ने जताया शोक
लता जी अपने संगीत के माध्यम से जीवित रहेंगी, उनकी आवाज हमारे दिलों में दौड़ती रहेगी।
शत्रुघ्न सिन्हा ने जताया शोक
एक युग का अंत! राष्ट्र ने अपनी कोकिला, महान लता मंगेशकर को खो दिया। उनके गीत, संगीत, गीतों और मंत्रमुग्ध कर देने वाले अमर रत्नों के माध्यम से उनकी सुनहरी आवाज पीढ़ियों तक हमारे साथ रहेगी।
लता मंगेशकर के घर पहुंचे राज ठाकरे
राज ठाकरे अपनी पत्नी और मां के साथ लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए उनके पेडर रोड स्थित आवास ‘प्रभुकुंज’ पहुंचे।
अंतिम दर्शन के लिए पहुंची ये हस्तियां
श्रद्धा कपूर, अनुपम खेर, जावेद अख्तर लता मंगेशकर के आवास पर पहुंचे।
अंतिम संस्कार की व्यवस्थाएं
मुंबई के शिवाजी पार्क में गायिका लता मंगेशकर के राजकीय अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।
घर लाया गया लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर
लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर उनके पेडर रोड स्थित निवास 'प्रभुकुंज' लाया गया है। महान गायिक का अंतिम संस्कार आज शाम शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
सचिन तेंदुलकर
लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने के लिए सचिन तेंदुलकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे।
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
कैलाश खेर ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित साजन मिश्रा
हमारा सौभाग्य है कि हम लता मंगेशकर जी से मिले। उसकी आवाज मंदिर की घंटी की आवाज का पर्याय थी। मैं 'दीदी' को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
लता मंगेशकर को खिलाड़ी ऐसे देंगे श्रद्धांजलि
भारत बनाम वेस्ट इंडीज के पहले ओडीआई में लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए रोहित की अगुवाई वाली टीम काले रंग की पट्टी बांधकर खेलेगी।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दी श्रद्धांजलि
मनोज मुंतशिर ने जताया शोक
खिलाड़ी काली पट्टी पहनकर खेलेंगे मैच
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि लता मंगेशकर के सम्मान में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच में हमारे खिलाड़ी काली पट्टी बांधेंगे। आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने व्यक्त किया शोक
खास शख्सियत थीं लता जी - कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद
कुछ व्यक्तित्व एक हजार साल में एक बार ही जन्म लेते हैं। लता जी ऐसी ही एक शख्सियत थीं। हमारे देश में कोई भी व्यक्ति उनके संगीत से अछूता नहीं है। उनकी आवाज से हर शख्स मंत्रमुग्ध हुआ है।
स्वर के महायुग का अंत
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
6.30 बजे होगा अंतिम संस्कार
लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को लगभग 12:30 बजे उनके आवास पर ले जाया जाएगा। पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
वीरेंद्र सहवाग ने जताया दुख
भारत की कोकिला, एक आवाज जो गूंजती हुई दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए खुशी लेकर आती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति
गृहमंत्री व्यक्त की संवेदनाएं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा – उनकी धुन अमर रहेंगी
सदियों में एक बार ही ऐसे कलाकार का जन्म होता है। लता-दीदी एक असाधारण इंसान थीं, जो गर्मजोशी से भरी हुई थीं। दिव्य आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है। लेकिन उनकी धुन अमर रहेंगी, अनंत काल तक गूंजती रहेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।