04:14 PM, 29-Sep-2024
KKK14 Grand Finale Live: 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विजेता बने करण वीर, कृष्णा-गश्मीर को हराकर जीती शो की ट्रॉफी
स्टंट-आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो को मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं, अब वे अपने शो के लिए विजेता चुनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज दर्शकों को इस शो का विजेता मिल जाएगा। आज की रात शीर्ष पांच प्रतिभागियों की किस्मत का फैसला होगा, जिसमें, कृष्णा श्रॉफ, अभिषेक कुमार, गश्मीर महाजनी, करण वीर मेहरा और शालीन भनोट शामिल हैं। शनिवार को शुरू हुआ शो का ग्रैंड फिनाले आज रविवार की रात खत्म हो जाएगा और इसके बाद ही विजेता का भी खुलासा होगा। ऐसे में शो से जुड़ी बाकी अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए।