कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हिंदू रीति- रिवाज से शादी की। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस शाही शादी की गवाह बनने के लिए राजस्थान के सिक्स सेंस रेजॉर्ट पहुंची हैं।
विक्की और कटरीना की शादी में कई बॉलीवुड स्टार शामिल हुए। वहीं, अभिनेता अक्षय कुमार और सारा अली खान देर शाम वेडिंग वेन्यू पहुंचेंगे।
शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेता एक्टर अर्जुन कपूर वेडिंग वेन्यू यानी होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट पहुंच चुके हैं। अर्जुन होटल के बाहर अपनी कार में बैठे स्पॉट हुए हैं।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में सभी बारातियों ने मैचिंग पगड़ी पहनी है। सिक्स सेंसेज फोर्ट में विक्की-कटरीना की शादी की रस्में जारी हैं। अब देखना होगा कि शादी के बाद क्या कटरीना खुद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करेंगी।
खबरें हैं कि इस रॉयल वेडिंग का 75% खर्च कटरीना खुद उठा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस एक फिल्म के 9 से 10 तक लेती हैं और साथ ही हर साल करीब 23 करोड़ तक कमाती हैं वहीं विक्की की नेट वर्थ कटरीना से कम है।
सोशल मीडिया पर विक्की की मां वीना कौशल की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह तैयार होती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में शादी में शामिल होने आई एक गेस्ट की है। फैन्स इस शादी के बारे में छोटी से बड़ी डिटेल्स जानने को बेकरार हैं।
दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स भी देखने को मिले हैं। सबसे ज्यादा मजाक तो सलमान खान का शादी में न जाने को लेकर उड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर भी #VicKat हैशटैग जमकर वायरल हो रहा है। इतनी ही नहीं दोनों की शादी की फेक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की संगीत सेरेमनी पर जो केक आया था उसकी कीमत 4.5 लाख रुपये थे। खबरों की मानें तो इस केक को दिल्ली की मायरा झुनझुनवाला ने बनाया था।
इस होटल में कई सुइट हैं। यहां 100 से ज्यादा कमरे हैं। शादी के दौरान कटरीना राजकुमारी सुइट और विक्की राजकुमार सुइट में रह रहे हैं। सबसे महंगे सुइट का एक दिन का टैरिफ 7 लाख रुपए है।
मुंबई के विज्ञापन और फिल्म जगत में खूब चर्चा में रहने वाले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स ने इस साल के पावर कपल्स का एलान कर दिया है। देश के जबर युगलों की इन जोड़ियों में इस बार कटरीना कैफ और विकी कौशल भी शामिल हो गए हैं। लिस्ट में इन दोनों का नाम नौवें नंबर पर रखा गया है। पहले नंबर पर मुकेश और नीता अंबानी हैं।
इस शादी में सलमान खान के परिवार के सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिनसलमान खान की बहन अर्पिता ने बताया कि उन्हें शादी का न्यौता नहीं मिला है। सलमान कटरीना और विक्की कौशल की शादी से एक दिन पहले ही रियाध के लिए रवाना हो गए हैं।
कटरीना की शादी को लेकर उनके फैंस के बीच भी काफी उत्साह है। कैमरा और मोबाइल बैन की वजह से विक्की-कैट की वेडिंग की इन्साइड पिक्स भले ही फैंस न देख पा रहे हों, लेकिन उनकी शादी से जुड़ी दूसरी जानकारी जरूर एक-एक कर सामने आती जा रही है।
खबरों की मानें तो सेहराबन्दी के बाद विक्की कौशल की बारात होटल के एक छोर से दूसरे छोर के लिए निकलेगी। महल से सामने खुले मैदान में वीआईपी मेहमानों के लिए डिनर व पार्टी की व्यवस्था है जो आज देर रात तक चलेगी।