फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alvida Junior Mehmood Live: सुपुर्द-ए-खाक हुए जूनियर महमूद, अंतिम विदाई में सबकी आंखें रहीं नम

Fri, 08 Dec 2023 05:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद का पार्थिव शरीर सुपुर्द-ए-खाक हो गया है। 67 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। वे पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। जूनियर महमूद के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त सलाम काजी ने की। अभिनेता के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। जॉनी लीवर, रजा मुराद, कॉमेडियन सुनील पाल से लेकर फिल्म जगत की तमाम हस्तियां महमूद को अंतिम विदाई देने पहुंचीं थीं। 
विज्ञापन
जूनियर महमूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:43 PM, 08-Dec-2023

मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद का पार्थिव शरीर सुपुर्द-ए-खाक हो गया है। परिवारवालों ने अभिनेता को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मनोरंजन जगत की तमाम नामचीन हस्तियां भी वहां मौजूद थीं, जिन्होंने अपने प्यारे-दुलारे दोस्त महमूद को अंतिम विदाई दी।

 

03:56 PM, 08-Dec-2023
शैलेश लोढ़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा भी अभिनेता जूनियर महमूद को अंतिम विदा देने उनके आवास पर पहुंचे।

03:25 PM, 08-Dec-2023
कॉमेडियन सुनील पाल और यशपाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता यशपाल शर्मा भी जूनियर महमूद के आवास पर उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे।

विज्ञापन
02:44 PM, 08-Dec-2023
जूनियर महमूद के आखिरी दर्शन को पहुंचे सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता को आखिरी विदा देने पहुंचे सितारे
कॉमेडियन का अंतिम संस्कार आज जुहू कब्रिस्तान में किया जाएगा। उन्हें आखिरी विदा देने के लिए जॉनी लीवर, रजा मुराद, सुनील पाल, कॉमेडियन जावेद समेत कई उनके आवास पर पहुची हैं। राकेश बेदी, आसिफ भामला और सुधेश भोसले भी जूनियर महमूद के आखिरी दर्शन करने पहुंचे।

02:35 PM, 08-Dec-2023

नईम सय्यद था असली नाम
जूनियर महमूद का नाम नईम सय्यद था और उन्हें ये पेन नेम दिग्गज कॉमेडियन महमूद ने दिया था। जूनियर महमूद ने ब्रह्मचारी, दो रास्ते, कटी पतंग, 'हाथी मेरे साथी', 'कारवां' और 'मेरा नाम जोकर' सहित कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। सबसे ज्यादा वे राजेश खन्ना और गोविंदा की फिल्मों में दिखे।

विज्ञापन
02:30 PM, 08-Dec-2023
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

अरुण गोविल बोले- 'मन व्यथित है'
अभिनेता महमूद जूनियर के निधन पर एक्टर अरुण गोविल ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर दुख जताया है। अरुण गोविल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'अपने लाजवाब अभिनय से सालों साल तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले वरिष्ठ हास्य अभिनेता जूनियर महमूद के आकस्मिक निधन से मन व्यथित है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, और उनके परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें। ओम शांति'।

02:20 PM, 08-Dec-2023

Alvida Junior Mehmood Live: सुपुर्द-ए-खाक हुए जूनियर महमूद, अंतिम विदाई में सबकी आंखें रहीं नम

मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद हमारे बीच नहीं रहे। 67 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। वे पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। जूनियर महमूद के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त सलाम काजी ने की। अभिनेता के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। जॉनी लीवर, रजा मुराद, कॉमेडियन सुनील पाल से लेकर फिल्म जगत की तमाम हस्तियां महमूद को अंतिम विदाई देने उनके आवास पर पहुची हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें