बेहद खुश नजर आया नव-विवाहित जोड़ा
आमिर खान की बेटी आयरा खान ने आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिकरे संग शादी रचा ली है। इस शादी में आमिर खान के साथ उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव भी नजर आई थीं। दोनों को एक दूसरे को एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले देखा का सकता है।
मां जीनत हुसैन के साथ स्टेज पर आईं आयरा
उदयपुर के होटल के मयूर बाग में शाम 4 बजे शुरू हुई इस वेडिंग सेरेमनी के लिए आमिर खान और उनकी मां जीनत हुसैन दुल्हन आयरा को स्टेज तक साथ लेकर आए। इस दौरान आयरा की मां को बेटी के लिए इमोशनल होते भी देखा गया।
बेटी की शादी पर जमकर झूमे आमिर खान
उदयपुर के होटल ताज अरावली पैलेस में आमिर खान की बेटी आयरा खान और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे शादी के बंधन में बंधने की खबर आ रही है। इस खास मौके पर आमिर के डांस का वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं
किसी भी पल दिख सकती है दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक
आज आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिकरे शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आज पूरे रीति रिवाजों के साथ दोनों की शादी संपन्न होगी। ऐसे में किसी भी वक्त दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक देखने को मिल सकती है।
मराठी रीति-रिवाजों से होगी शादी
मराठी रीति-रिवाजों से आज नूपुर शिकरे की दुल्हन बन जाएंगी आमिर खान की बेटी आयरा खान, संगीत की तस्वीरों नो सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। अब सभी को दुल्हन की पहली झलक का इंतजार है
ज्वाला गुट्टा भी कपल की संगीत में हुईं शामिल
आयरा-नूपुर के संगीत में शामिल होने के लिए ज्वाला गुट्टा भी सजधज कर पहुंची थी। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अब अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
मेहंदी की रस्म में दिखा आमिर का जुदा अंदाज
उदयपुर में आयरा और नूपुर की शादी के कार्यक्रम सात जनवरी से चल रहे हैं। संगीत से पहले कपल की मेहंदी सेरेमनी और पाजामा पार्टी आयोजित हुई। इसके बाद नूपुर और आयरा ने फुटबॉल मैच भी खेला। मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें आमिर खान अपनी लाडली के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के हाथों पर भी मेहंदी रची हुई है।
आयरा ने साझा की लेटेस्ट तस्वीर
ड्रेस रिहर्सल हुई शुरू!
आज आयरा और नूपुर की जिंदगी का बेहद खास दिन है। दोनों पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ जिंदगी भर के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं। उदयपुर में भव्य अंदाज में दोनों की शादी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले वर-वधू, दोनों पक्षों के मेहमानों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल ड्रेस रिहर्सल चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी समारोह चार बजे से शुरू होगा।
संगीत में आजाद ने गाया दीदी आयरा के लिए गाना
क्या करते हैं नूपुर शिकरे?
आयरा खान, आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी हैं। आयरा मेंटल हेल्थ को लेकर लोगों को जागरुक करती हैं। वे कई एनजीओ के साथ मिलकर भी काम करती हैं। वहीं, नूपुर शिकरे सेलिब्रिटी फिटनेस कोच हैं। नूपुर, आमिर खान के भी फिटनेस कोच रह चुके हैं।
लुंगी डांस कर नूपुर ने लूटी महफिल
आयरा और नूपुर की शादी का संगीत कार्यक्रम बीती रात आयोजित हुआ। इसके कई मजेदार वीडियो सामने आ रही हैं। विरल भियानी ने एक वीडियो शेयर की है। इसमें नूपुर शिकरे लुंगी डांस करते नजर आ रहे हैं। आमिर खान की लाडली की शादी उदयपुर के ताज अरावली रिजॉर्ट एंड स्पा में हो रही है।
संगीत में जमकर नाचे आयरा-नूपुर
उदयपुर में चल रहे कार्यक्रमों में नौ जनवरी को संगीत रखा गया था। इस दौरान परिवार के साथ नूपुर और आयरा ने जमकर मस्ती की। आमिर खान, किरण राव और आजाद का अंदाज काफी खास रहा। तीनों ने आयरा के लिए स्पेशल परफॉर्मेंस दी। संगीत के कार्यक्रम की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विरल भियानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें आयरा और नूपुर जमकर नाच रहे हैं।