फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA Green Carpet: आईफा के ग्रीन कारपेट पर माधुरी-कृति का हॉट अवतार, स्टाइलिश अंदाज में दिखे करीना-शाहिद

खास बातें

IIFA Green Carpet: जयपुर में चल रहे आईफा अवॉर्ड्स के 25वें सिल्वर जुबली कार्यक्रम में आज रात डिजिटल अवार्ड्स सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईफा के ग्रीन कारपेट पर कई सितारे नजर आए, जिन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं।  
विज्ञापन
आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कारपेट पर सितारे - फोटो : IIFA
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:25 AM, 09-Mar-2025
कृति सेनन - फोटो : IIFA

कृति सेनन ऑफ शोल्डर व्हाइट बॉडीकॉन गाउन में बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आईं। 
 

12:19 AM, 09-Mar-2025
शाहिद कपूर - फोटो : IIFA

शाहिद कपूर भी स्टाइलिश अंदाज में आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कारपेट पर पहुंचे। 

12:18 AM, 09-Mar-2025
श्रेया घोषाल - फोटो : अमर उजाला

श्रेया घोषाल ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। इस दौरान गायिका ने गाउन पहना था। 
 

विज्ञापन
12:15 AM, 09-Mar-2025
माधुरी दीक्षित- श्रीराम नेने - फोटो : IIFA

इसके साथ ही माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती दिखीं। 

11:54 PM, 08-Mar-2025
करीना कपूर - फोटो : IIFA

करीना कपूर गोल्डन और रेड कलर की ड्रेस में बला की खूबसूरत नजर आईं।

विज्ञापन
11:42 PM, 08-Mar-2025
विक्रांत मैसी-गजराज राव -करण जौहर - फोटो : अमर उजाला

आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कारपेट पर विक्रांत मैसी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। वहीं, गजराज राव भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। इसके साथ ही करण जौहर ने एक बार फिर अपने यूनिक स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचा। करण व्हाइट आउटफिट में नजर आए। 

11:01 PM, 08-Mar-2025
जितेंद्र, रिद्धिमा साहनी, भरत साहनी, संजीदा शेख - फोटो : अमर उजाला, IIFA

'पंचायत' फेम जितेंद्र भी आईफा के ग्रीन कारपेट पर स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। वहीं, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी अपने पति भरत साहनी के साथ पहुंचीं। इसके साथ ही संजीदा शेख ने भी व्हाइट आउटफिट में जलवा बिखेरा। 

11:01 PM, 08-Mar-2025
उर्फी जावेद - फोटो : अमर उजाला

आईफा में छाईं उर्फी जावेद

अपनी अतरंगी फैशन के लिए मशहूर उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपना हुनर दिखाया और अलग अंदाज में आईफा के ग्रीन कारपेट पर पहुंचीं। वह ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। 

10:34 PM, 08-Mar-2025
बॉबी देओल-मीका सिंह-प्रतीक गांधी - फोटो : अमर उजाला

बॉबी देओल रेड आउटफिट में नजर आए। मीका सिंह ब्लैक लुक में दिखे। वहीं प्रतीक गांधी अपनी पत्नी के साथ नजर आए। 

10:33 PM, 08-Mar-2025
मानवी गगरू-कनिका ढिल्लन - फोटो : अमर उजाला

मानवी गगरू इंडो वेस्टर्न लुक में नजर आईं। वहीं, कनिका ढिल्लन व्हाइट साड़ी में नजर आईं। 

10:29 PM, 08-Mar-2025
पत्नी के नील नितिन मुकेश, नितांशी गोयल - फोटो : अमर उजाला

नील नितिन मुकेश अपनी पत्नी रुक्मिणी सहाय के साथ आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कारपेट पर पहुंचे। वहीं, 'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल भी ट्रेडिशनल लुक में पहुंचीं। 

10:21 PM, 08-Mar-2025
नोरा-रणवीर शौरी-करिश्मा तन्ना - फोटो : अमर उजाला

नोरा ब्लैक हाई थाई स्लिट ड्रेस में नजर आईं। रणवीर शौरी ग्रे कोर्ट सेट में पहुंचे। करिश्मा तन्ना भी साड़ी पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। 

09:59 PM, 08-Mar-2025
सचिन-जिगर - फोटो : अमर उजाला

सचिन-जिगर की जोड़ी भी पहुंची

आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कारपेट पर संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर भी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। सचिन सांघवी ग्रीन कोर्ट सेट में नजर आए। वहीं, जिगर सरैया व्हाइट यूनिक आउटफिट में दिखे। 

09:45 PM, 08-Mar-2025
ग्रीन कारपेट पर महीप कपूर-सीमा खान का जलवा - फोटो : अमर उजाला

ग्रीन कारपेट पर महीप कपूर-सीमा खान का जलवा

ग्रीन कारपेट पर महीप कपूर ने शिमरी ड्रेस में जलवा बिखेरा। वहीं, सोहेल खान की पूर्व पत्नी और फैशन डिजाइनर सीमा खान शॉर्ट स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं। 

09:33 PM, 08-Mar-2025
नुसरत भरूचा का दिलकश अंदाज - फोटो : अमर उजाला

नुसरत भरूचा का दिलकश अंदाज

आईफा अवॉर्ड्स 2025 के ग्रीन कारपेट पर अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने हुस्न का जलवा बिखेरा। वह वन ऑफ शोल्डर व्हाइट बॉडीकॉन गाउन में नजर आईं। 

09:28 PM, 08-Mar-2025
पत्नी के साथ जयंती लाल गढ़ा और गुनीत मोंगा - फोटो : अमर उजाला

ग्रीन कारपेट पर जयंती लाल गढ़ा-गुनीत मोंगा

जयंती लाल गढ़ा अपनी पत्नी हंसा गढ़ा के साथ आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कारपेट पर पहुंचे। वहीं, ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा भी खास अंदाज में नजर आईं। 

09:24 PM, 08-Mar-2025
छाया कदम और निमरत कौर - फोटो : अमर उजाला

छाया कदम और निमरत कौर का जलवा

'लापता लेडीज' फेम छाया कदम भी स्टाइलिश अंदाज में ग्रीन कारपेट पर पहुंचीं। वहीं, निमरत कौर भी इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं। 

09:21 PM, 08-Mar-2025
अली फजल-ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

कपल गोल देते नजर आए अली फजल-ऋचा चड्ढा

बॉलीवुड के क्यूट कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा भी ग्रीन कारपेट पर अपने लुक से छा गए। इस दौरान अली व्हाइट कोर्ट सेट में नजर आए तो वहीं, उनकी पति और अभिनेत्री ऋचा नेवी ब्लू ड्रेस में नजर आईं। 

09:12 PM, 08-Mar-2025
रमेश तौरानी-वर्षा तौरानी - फोटो : अमर उजाला

पत्नी के साथ पहुंचे रमेश तौरानी

फिल्म निर्माता रमेश तौरानी आईफा 2025 के ग्रीन कारपेट पर अपनी पत्नी वर्षा तौरानी के साथ नजर आए। 

08:55 PM, 08-Mar-2025
जयपुर की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

जयपुर की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कारपेट पर जयपुर की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी नजर आईं। इस दौरान वह रेड और पिंक कलर की साड़ी पहने दिखीं 
 

08:49 PM, 08-Mar-2025
शालिनी पासी - फोटो : अमर उजाला

शालिनी पासी का हॉट लुक

फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 में अभिनय कर चुकीं शालिनी पासी भी ग्रीन कारपेट पर हॉट लुक में नजर आईं। उन्होंने सिल्वर शिमरी बॉडीकॉन गाउन पहना था। 

08:35 PM, 08-Mar-2025
दीपक डोबरियाल - फोटो : अमर उजाला

दीपक डोबरियाल का अलग अंदाज

आईफा के ग्रीन कारपेट पर अभिनेता दीपक डोबरियाल भी पहुंचे। इस दौरान अभिनेता का एकदम अलग अंदाज देखने को मिला। 

08:33 PM, 08-Mar-2025
अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना - फोटो : अमर उजाला

अभिषेक-अपारशक्ति ने साथ में दिया पोज

इस खास मौके पर अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। दोनों 'स्त्री' फिल्म की दोनों किस्तों में साथ काम कर चुके हैं। मंच पर दोनों अभिनेताओं को साथ पोज देते हुए देखा गया। 

08:31 PM, 08-Mar-2025
विजय वर्मा - फोटो : अमर उजाला

ग्रीन कारपेट पर विजय वर्मा

आईफा अवॉर्ड्स के 25वें सिल्वर जुबली कार्यक्रम में ग्रीन कारपेट पर विजय वर्मा ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने विक्ट्री का साइन बनाकर फैंस का अभिवादन भी किया। 

08:11 PM, 08-Mar-2025

IIFA Green Carpet: आईफा के ग्रीन कारपेट पर माधुरी-कृति का हॉट अवतार, स्टाइलिश अंदाज में दिखे करीना-शाहिद

जयपुर में चल रहे आईफा अवॉर्ड्स के 25वें सिल्वर जुबली कार्यक्रम में आज रात डिजिटल अवार्ड्स सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर आईफा के ग्रीन कारपेट पर कई सितारे नजर आने वाले हैं। ग्रीन कारपेट इवेंट की शुरुआत विजय वर्मा ने की। वो डिजाइनर कोट पैंट में नजर आए। ग्रीन कारपेट में 'स्त्री 2' फेम एक्टर अभिषेक बनर्जी भी नजर आए। उन्होंने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स कैरी किए। इसके बाद रेड कारपेट पर अपारशक्ति खुराना आए। उन्होंने अभिषेक बनर्जी के साथ भी तस्वीरें दीं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें