फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA Awards: किंग खान की धांसू एंट्री, लक्ष्य-प्रतिभा रांटा ने झटके अवॉर्ड, जानिए आईफा में क्या-क्या हुआ खास?

खास बातें

IIFA Awards 2025: (जयपुर) गुलाबी शहर जयपुर की शाम आज सिने सितारों से सजी है। आखिर यहां आईफा अवॉर्ड्स का 25वां यानी सिल्वर जुबली कार्यक्रम जो चल रहा है। एक तरफ ग्रीन कार्पेट पर सितारे जलवा बिखेर रहे हैं तो मंच पर भी शानदार परफॉर्मेंस जारी हैं।
विज्ञापन
आईफा अवॉर्ड्स 2025 - फोटो : इंस्टाग्राम-@ iifa
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:38 AM, 10-Mar-2025
रेखा - फोटो : अमर उजाला

रेखा का फैन मूमेंट
आईफा अवॉर्ड्स में रेखा ने अपने अंदाज से सभी का दिल चुरा लिया। यहां वे फैंस को सेल्फी देती भी नजर आईं।

01:11 AM, 10-Mar-2025

कैटरीना कैफ आईफा में पहुंचीं और अवॉर्ड समारोह को लेकर अपने विचार रखे। वहीं, माधुरी दीक्षित ने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया।
 
 

12:10 AM, 10-Mar-2025
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

किंग खान ने जमाया रंग
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी आईफा में पहुंचे हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में वे बेहद शानदार नजर आए।
 

विज्ञापन
12:09 AM, 10-Mar-2025

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड कुणाल खेमू की झोली में आया। उन्हें 'मडगांव एक्सप्रेस' के लिए यह अवॉर्ड मिला है।
 

12:04 AM, 10-Mar-2025
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला

करीना कपूर का खूबसूरत अंदाज
थाई-हाई स्लिट कट गाउन में करीना कपूर बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

विज्ञापन
11:54 PM, 09-Mar-2025

फिल्म 'किल' के लिए लक्ष्य ललवानी को बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला है। वहीं प्रतिभा रांटा को बेस्ट डेब्यू अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है।
 

11:44 PM, 09-Mar-2025

माधुरी दीक्षित आईफा अवॉर्ड्स में परफॉर्म करने को तैयार हैं। 
 
 
 

11:33 PM, 09-Mar-2025

जुबिन नौटियाल और श्रेया घोषाल को मिले अवॉर्ड
'दुआ' सॉन्ग के लिए जुबिन नौटियाल को प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा श्रेया घोषाल को 'मेरे ढोलना' के लिए अवॉर्ड मिला है। यह उनका 10वां आईफा अवॉर्ड है।
 
 

11:29 PM, 09-Mar-2025
करिश्मा तन्ना - फोटो : अमर उजाला

आईफा के ग्रीन कार्पेट पर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने खूब रौनक बिखेरी

11:21 PM, 09-Mar-2025

सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में राज कपूर को खास श्रद्धांजलि
आईफा के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में करीना कपूर ने अपने दादा और दिग्गज निर्देशक राज कपूर को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी। बेबो ने उनके चर्चित गानों पर परफॉर्म किया।

 
 

11:19 PM, 09-Mar-2025

'लापता लेडीज' के लिए राम संपत को अवॉर्ड
फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए राम संपत को म्यूजिक डायरेक्शन के लिए आईफा अवॉर्ड मिला है। 
 

11:13 PM, 09-Mar-2025

फिल्म 'लापता लेडीज' के 'सजनी' गाने के लिए प्रशांत पांडे को रिलिक्स के लिए अवॉर्ड मिला है। 'लापाता लेडीज' के लिए ही एडिटिंग के लिए जबीन मर्चेंट को अवॉर्ड मिला है। 'भूल भुलैया 3' को स्पेशल इफैक्ट्स (विजुअल्स) का अवॉर्ड मिला है।
 
 
 

11:10 PM, 09-Mar-2025
विजय वर्मा - फोटो : अमर उजाला

तमन्ना के बिना पहुंचे विजय वर्मा
अभिनेता विजय वर्मा भी आईफा में पहुंचे। हाल के दिनों में अक्सर अवॉर्ड्स में विजय को तमन्ना भाटिया के साथ देखा गया है। दोनों के ब्रेकअप की खबरों के बीच विजय आईफा में भी अकेले पहुंचे।

11:08 PM, 09-Mar-2025
बॉबी देओल-निम्रत कौर - फोटो : अमर उजाला

बॉबी देओल ब्लैक कलर के आउटफिट में आईफा में रौनक बढ़ाने पहुंचे। वहीं, निम्रत कौर ने ब्लैक साड़ी में समां बांध दिया।

11:00 PM, 09-Mar-2025

करीना कपूर ने आईफा में 'प्यार हुआ इकरार हुआ' पर शानदार डांस से फैंस का दिल जीता।
 

10:59 PM, 09-Mar-2025

'तौबा तौबा' के लिए बास्को सीजर को अवॉर्ड
फिल्म 'बैड न्यूज' के सॉन्ग तौबा तौबा के लिए बास्को सीजर को बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए आईफा अवॉर्ड मिला है।
 

10:56 PM, 09-Mar-2025

'आर्टिकल 370' के शानदार डायलॉग्स के लिए अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जंभाले और मोनल ठाकर को अवार्ड्स 2025 में अवॉर्ड मिला।  राफे महमूद को किल में सिनेमैटोग्राफी के लिए अवॉर्ड मिला है।
 

10:50 PM, 09-Mar-2025
आईफा 2025 - फोटो : अमर उजाला

नील नितिन मुकेश अपनी पत्नी रुक्मिणी सहाय के साथ आईफा में पहुंचे। उनके अलावा राजपाल यादव भी अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए।

10:47 PM, 09-Mar-2025

स्क्रीनप्ले के लिए 'लापता लेडीज' को अवॉर्ड
'लापता लेडीज' के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड स्नेहा देसाई को मिला है। 
 
 

10:45 PM, 09-Mar-2025
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने - फोटो : अमर उजाला

माधुरी दीक्षित ने बिखेरा जलवा
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ आईफा में पहुंचीं। वे रेड गाउन में किसी अप्सरा की तरह नजर आईं।

10:37 PM, 09-Mar-2025
'किल' ने मारी बाजी - फोटो : इंस्टाग्राम@iifa

फिल्म 'किल' के लिए सुभाष साहू को अवॉर्ड
साउंड डिजाइन और मिक्सिंग के लिए सुभाष साहू को आईफा अवॉर्ड मिला है।
 
 

10:31 PM, 09-Mar-2025
आईफा अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला

निर्माता-निर्देशन राकेश रोशन, एक्टर कुणाल खेमू और रणवीर शौरी सहित कई सितारे आईफा अवॉर्ड्स में पहुंचे हैं।

10:19 PM, 09-Mar-2025

करण जौहर ने किया परफॉर्म
'ये लड़का है दीवाना' गाने पर करण जौहर और कार्तिक आर्यन स्टेज पर परफॉर्म करते दिखे। अपने मजेदार अंदाज से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।
 

10:18 PM, 09-Mar-2025

कार्तिक आर्यन की धांसू एंट्री
कार्तिक आर्यन ने मंच पर भूल भुलैया के गाने के साथ शानदार अंदाज में एंट्री ली।
 

10:16 PM, 09-Mar-2025

आईफा अवॉर्ड्स का शानदार आगाज
पधारो म्हारे देश गाने की प्रस्तुति के साथ आईफा अवॉर्ड्स का जश्न शुरू हो चुका है।
 

10:11 PM, 09-Mar-2025
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला

कृति सेनन के लुक ने लगाए चार चांद
आज रविवार को जयपुर में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स में अदाकारा कृति सेनन व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगीं।

10:10 PM, 09-Mar-2025
आईफा 2025 - फोटो : अमर उजाला

प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। वहीं प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने भी शिरकत 

10:06 PM, 09-Mar-2025
प्रियामणि-नितांशी गोयल - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री प्रियमाणि और नितांशी ने की शिरकत
एक्ट्रेस प्रियामणि पर्पल आउटफिट में पहुंचीं। वहीं 'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल ने रेड गाउन में आईफा में समां बांधा

10:00 PM, 09-Mar-2025
कृति सेनन, गुनीत मोंगा - फोटो : अमर उजाला

चैंपियंस ट्रॉफी मैच में भारत की जीत का मनाया गया जश्न
भारत के चैंपियंस ट्रॉफी मैच जीतने का जश्न भी आईफा के ग्रीन कारपेट पर मनाया गया। प्रोड्यूसर गुनीनीत मोंगा ने इसे ग्रीन कारपेट पर डांस करके सेलिब्रेट किया। वहीं कृति सेनन ने भी सभी को जीत की बधाई दी।

09:47 PM, 09-Mar-2025
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम@iifa

करण जौहर ने संभाला मंच
करण जौहर ने आईफा अवॉर्ड्स होस्ट करने के लिए मंच संभाल लिया है।
 

09:41 PM, 09-Mar-2025
जयदीप अहलावत, फरदीन खान - फोटो : अमर उजाला

जयदीप अहलावत, फरदीन खान पहुंचे
ओटीटी के किंग बन चुके जयदीप अहलावत ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। इनके अलावा फरदीन खान भी अपने डैशिंग लुक से आईफा में चार चांद लगाते दिखे

09:29 PM, 09-Mar-2025
शालिनी पासी, बॉस्को-सीजर भी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

शालिनी पासी, बॉस्को-सीजर भी पहुंचे
आज आईफा अवॉर्ड्स में शालिनी पासी और बॉस्को सीजर भी शिरकत करने पहुंचे हैं।

09:24 PM, 09-Mar-2025
आईफा में उर्फी का जलवा - फोटो : अमर उजाला

आईफा में उर्फी का जलवा
अपनी अतरंगी फैशन सेंस के लिए मशहूर उर्फी जावेद भी आईफा अवॉर्ड्स में शामिल होने पहुंची हैं। वे ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं।

09:23 PM, 09-Mar-2025
कार्तिक और करण जौहर करेंगे होस्ट - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक और करण जौहर करेंगे होस्ट
आज रविवार को जयपुर में चल रहे आईफा अवॉर्ड्स को करण जौहर और कार्तिक आर्यन होस्ट कर रहे हैं।

09:17 PM, 09-Mar-2025
सीएम भजन लाल शर्मा आईफा में पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

सीएम भजन लाल शर्मा पहुंचे
आज आईफा अवॉर्ड्स के लिए मंच सज गया है। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा भी अवॉर्ड्स में पहुंचे हैं। उनके अलावा अनीस बज्मी और बॉस्को-सीजर और करण जौहर सहित कई सितारे आज रौनक बढ़ाएंगे। करण जौहर शो को कार्तिक के साथ होस्ट करेंगे।

08:31 PM, 09-Mar-2025

शाहरुख खान ने दिए कार्तिक को टिप्स
आज आईफा अवॉर्ड्स इवेंट को करण जौहर और कार्तिक होस्ट करेंगे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने बाकायदा कार्तिक को टिप्स दिए। उन्होंने कार्तिक से कहा कि आपको शुरुआत ऐसे करनी है, 'पधारो म्हारे आईफा'।
 

08:04 PM, 09-Mar-2025

IIFA Awards: किंग खान की धांसू एंट्री, लक्ष्य-प्रतिभा रांटा ने झटके अवॉर्ड, जानिए आईफा में क्या-क्या हुआ खास?

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन आज रात जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में हो रहा है। आज रविवार रात के इवेंट को करण जौहर और कार्तिक आर्यन होस्ट करेंगे। इसी से अंदाज लगाया जा सकता है कि इवेंट कितना खास होने वाला है। उस पर शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर और शाहिद कपूर जैसे सितारे अपनी शानदार परफॉर्मेंस से समा बांधेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें