फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Entertainment News Live Updates: निरहुआ के भाई का एक्सीडेंट, रिलीज हुआ 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर

Thu, 30 Jun 2022 08:33 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Entertainment News Live Updates: बाल शिव फेम शिव्या पठानिया ने हाल ही में इंडस्ट्री को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के अनुभव को साझा किया। मनोरंजन की जगत की दिनभर हुईं ऐसी तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहे यह एंटरटेनमेंट लाइव अपडेट-

विज्ञापन
निरहुआ-विजय और एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:31 PM, 30-Jun-2022

शाह महमूद कुरैशी के बेटे के पोस्टर पर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर?

सिद्धू मूसेवाला के फैंस सिर्फ देश ही नहीं, दुनियाभर में हैं। उनकी मौत का शोक पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी मनाया गया। अब पाकिस्तान से मूसेवाला को लेकर एक और खबर सामने आई है, जो किसी को भी हैरान कर सकती है। यहां के उप चुनाव में चुनावी पोस्टर्स पर सिंगर की तस्वीर छापी जा रही हैं। पाकिस्तानी पंजाब में होने वाले उपचुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआई के मुलतान क्षेत्र से उम्मीदवार जैन कुरैशी का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सिद्धू मूसेवाला के एक मशहूर गाने '295' का हवाला उनकी तस्वीर के साथ दिया गया है।

07:26 PM, 30-Jun-2022

आजमगढ़ में अब होगा सिर्फ विकास

आजमगढ़ से सांसद चुने जाने के बाद पहली बार अपने जिले में पहुंचे दिनेश लाल यादव निरहुआ ने दावा किया कि अब डेढ़ साल तक गाना बजाना बंद रहेगा सिर्फ विकास की तरफ ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा जिले की सभी दस विधानसभाओं में विकास कार्य कराया जाएगा।

06:58 PM, 30-Jun-2022

तारक मेहता में आ गए नए 'नट्टू काका'

शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी को नट्टू काका के रूप में नया चेहरा मिल गया है। अब एक बार फिर नट्टू काका के रूप में किरण भट्ट दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं।

04:13 PM, 30-Jun-2022

आठ साल बाद फिर लौटा 'लड़कियों' का किलर


विज्ञापन
02:21 PM, 30-Jun-2022

निरहुआ के बड़े भाई का हुआ कार एक्सीडेंट

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को एक दुखद खबर दी है। जी हां, अभिनेता ने बताया कि उनके उनके बड़े भाई विजय लाल यादव का एक्सीडेंट हो गया है। दिनेश लाल यादव ने लिखा,  लखनऊ जाते वक्त मेरे बड़े भाई दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं।

01:25 PM, 30-Jun-2022

उर्फी को मिले धमकी भरे मैसेज

हाल ही में उर्फी ने उदयपुर में हुए कन्हैयालाल के हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था। उर्फी का यह पोस्ट कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें धमकी भरे और भद्दे मैसेज आने लगे। उर्फी ने ऐसे ही एक शख्स के मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि इस व्यक्ति के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत करेंगी।
 

12:50 PM, 30-Jun-2022

'अंगमाली डायरीज' के हिंदी की हुई घोषणा

बीते कई समय से चर्चा में रहने वाली मलयालम फिल्म 'अंगमाली डायरीज' के हिंदी रीमेक का धारिकारिक एलान हो गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक अबुदंतिया एंटरटेनमेंट जो वर्तमान में रामसेतु का निर्माण कर रहा है, इस फिल्म के हिंदी संस्करण का निर्माण करेगा।

12:34 PM, 30-Jun-2022

मसाबा मसाबा 2 की रिलीज डेट घोषित

नेटफ्लिक्स की सफल वेब सीरीजों में गिनी जाने वाली 'मसाबा मसाबा' का दूसरा सीजन पिछले काफी दिनों से चर्चाओं में बना हुआ है। ऐसे में अब मेकर्स ने 'मसाबा मसाबा' के पहले सीजन की सफलता के बाद इसके दूसरे सीजनकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। मसाबा मसाबा का दूसरा सीजन 29 जुलाई से स्ट्रीम किया जाएगा।
 


Masaba Masaba Season 2: फिर पर्दे पर लौट रही है मां-बेटी की जोड़ी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे 'मसाबा मसाबा 2'

12:14 PM, 30-Jun-2022

यशराज फिल्म्स ने शेयर किया वीडियो

यशराज फिल्म्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेता रणवीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर  टेप में बात करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि आरके इन दिनोम अपनी अपकमिंग फिल्म शमशेरा को लेकर सुर्खियों में हैं।
 

12:07 PM, 30-Jun-2022

कंगना रणौत ने उद्धव सरकार पर कसा तंज

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान पर भी कंगना रणौत ने अपना मत रखा है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर उद्धव ठाकरे की सरकार पर तंज कसा है। 
 


Kangana Ranaut vs Uddhav Thackeray: कंगना ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, कहा- मैंने कहा था...घमंड टूटना निश्चित है...
 

11:57 AM, 30-Jun-2022

केजीएफ फेम बीएस अविनाश का हुआ कार एक्सीडेंट

मशहूर केजीएफ सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता बीएस अविनाश का बेंगलुरु में कार एक्सीडेंट हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अविनाश की कार, मर्सिडीज बेंज, एक ट्रक से टकरा गई, लेकिन राहत की बात यह है कि इस हादसे में उन्हें किसी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं आई है। 

11:20 AM, 30-Jun-2022

राजीव सेन से तलाक चाहती हैं चारु असोपा

अभिनेत्री चारु असोपा और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने साल 2019 शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों  ने अपने इस रिश्ते में समस्याओं का सामना करना शुरू कर दिया। दोनों के रिश्ते में आई दूरियों के चलते कई बार इनके तलाक की खबरें की सामने आ रही थीं। इसी बीच अब चारु असोपा ने यह साफ कर दिया है कि राजीव से तलाक चाहती हैं। 

10:29 AM, 30-Jun-2022

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए रवाना हुईं एक्ट्रेस पायल रोहतगी

टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह से शादी करने वाली हैं। बीते कई दिनों से अपनी शादी को  लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस अब अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए रवाना भी हो चुकी हैं। पायल रोहतगी और उनके बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह आगरा में शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी 9 जुलाई को होने वाली है।

09:42 AM, 30-Jun-2022

पॉप गायक कैली को 30 साल जेल की सजा

मशहूर अमेरिकी पॉप गायक आर कैली को महिलाओं और बच्चों के यौन शोषण का दोषी ठहराए जाने के नौ माह बाद इस मामले में सजा सुनाई गई।। 55 वर्षीय गायक रॉबर्ट सिल्वेस्टर कैली को इस मामले में 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

09:20 AM, 30-Jun-2022

रणवीर सिंह के साथ नजर आईं आलिया

बीते दिनों ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों लंदन में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अभिनेता रणवीर सिंह को एक साथ नजर आ रही हैं। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से सह-कलाकारों ने लंदन में फिल्म निर्माता के लिए एक तस्वीर खिंचवाई।

08:59 AM, 30-Jun-2022
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्या ने स्वीकार किया ऑस्कर समिति का निमंत्रण

साउथ अभिनेता सूर्या ने एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज के प्रस्ताव को 'विनम्रता' से स्वीकार कर लिया है। अभिनेता को एकेडमी ने ऑस्कर समिति में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। सूर्या अपनी हालिया फिल्मों सोरारई पोट्रु और जय भीम की अंतरराष्ट्रीय पहचान के बाद ऑस्कर समिति में आमंत्रित होने वाले पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता बन गए हैं।

 

 

08:42 AM, 30-Jun-2022

Entertainment News Live Updates: निरहुआ के भाई का एक्सीडेंट, रिलीज हुआ 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर

सोना महापात्रा ने हाल ही में हिंदी ना बोल पाने वाले बॉलीवुड कलाकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये 'शर्म की बात' है कि बॉलीवुड के कुछ अभिनेता हिंदी फिल्म उद्योग में काम करने के बावजूद हिंदी में पारंगत नहीं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें