09:36 AM, 23-Jul-2022
Entertainment News Live Updates: पंचतत्व में विलीन हुए दीपेश भान, अंतिम विदाई में शामिल हुए कई सितारे
शुक्रवार को रणवीर सिंह की बोल्ड तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इन फोटोज के सामने आने के बाद से ही यूजर्स रणवीर सिंह की पत्नी यानी दीपिका पादुकोण के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि अभिनेत्री ने अपने पति के हालिया फोटोशूट पर प्रतिक्रिया दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, इस शूट की प्लानिंग के टाइम से ही दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के संपर्क में थी। दीपिका को फोटोशूट का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया था और इंटरनेट पर तस्वीरें अपलोड करने से पहले मैग्जीन ने दीपिका को यह तस्वीरें दिखाईं थी।"