08:53 AM, 20-Jul-2022
Entertainment News Live Updates: फिल्म की सफलता का जश्न मनाते नजर आए आर माधवन, राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी
आर माधवन और नंबी नारायणन 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' की सफलता का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा करते हुए आर माधवन लिखते हैं, 'जब सफलता, खुशी में तब्दील हो जाती है और पूरा परिवार एक साथ जश्न मनाता है। इस तस्वीर का सही अर्थ केवल वही समझ पाएंगे जो नंबी सर के परिवार को जानते हैं। मेरे लिए यह मिशन पूरा हुआ।'