04:43 PM, 15-Jul-2022
ललित मोदी संग शादी की बात पर सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी
ललित मोदी के ट्वीट के बाद से ही सुष्मिता सेन और ललित मोदी दोनों ही लगातार अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस पर अब पहली बार सुष्मिता सेन ने चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि न ही उन्होंने शादी की है और न ही उनकी सगाई हुई है। सुष्मिता ने लिखा- वह एक खुश जगह पर हैं कोई शादी नहीं की, और न ही कोई रिंग...। इसी के साथ उन्होंने लिखा बहुत हो गया स्पष्टीकरण...अब वापस जिंदगी और काम पर। साथ ही उन्होंने उन लोगों का शुक्रिया भी अदा किया, जिन्होंने उनकी खुशी साझा की।