09:02 AM, 12-Jul-2022
Entertainment News Live Updates: रणवीर ने दीपिका संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, खाना बनाते दिखे सैफ अली
थॉर की चाैथी फिल्म रिलीज हो गई है। थॉर: लव एंड थंडर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसी बीच थॉर का किरदार निभाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की है। जिसमें पहली फिल्म से चौथी थॉर तक के सफर को दिखाया गया है। बता दें कि 'थॉर' एमसीयू के एवेंजर्स का इकलौता किरदार है जिसकी चार सोलो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।