07:43 AM, 11-Jul-2022
Entertainment News Live Updates: ईद पर सलमान ने फैंस को किया निराश, फ्रेंच फिल्मों में डेब्यू करेंगे जॉनी डेप
देशभर में कल ईद का त्योहार मनाया गया। इस दौरान हर बार की तरह इस बार भी फैंस अपने चहेते सितारों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए अभिनेता शाहरुख और सलमान खान के घर के बाहर जमा हुआ। शाहरुख खान ने जहां बेटे अबराम के साथ लोगों की ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, सलमान के फैंस को इस बार निराशा हाथ लगी, क्योंकि अभिनेता इस बार फैंस से मिलने नहीं पहुंचे।