फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Entertainment Live Updates: लीना का एक और विवादित ट्वीट, थॉर - लव एंड थंडर का रिव्यू, पढ़िए आज की बड़ी खबरें 

Thu, 07 Jul 2022 11:57 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Entertainment News Live Updates: 'काली' पोस्टर पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां ट्विटर ने लीना का ट्वीट डिलीट कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ निर्माता ने एक और पोस्ट शेयर कर दिया है। यहां पढ़िए मनोरंजन जगत से जुड़ा हर एक अपडेट...
विज्ञापन
leena manimekalai - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:55 PM, 07-Jul-2022

कपूर खानदान में परेशान हैं आलिया?

करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पहले एपिसोड में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट बतौर मेहमान शरीक हुई हैं। इस शो में उन्होंने अपनी और रणबीर कपूर की लव लाइफ की कई दिलचस्प बातें साझा की हैं। साथ ही उन्होंने कपूर खानदान की संस्कृति का भी जिक्र किया। 

11:52 PM, 07-Jul-2022

केआरके ने दी भगवंत मान को बधाई

पंजाब के सीएम और कॉमेडियन भगवंत मान ने आज गुरप्रीत कौर से शादी कर ली है। भगवंत मान किसी तामझाम के बहुत ही सादे तरीके से इस पवित्र बंधन में बंध गए हैं। इस कार्यक्रम में बहुत ही कम लोगों को न्योता दिया गया था। उनकी शादी में दिल्ली के सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए। उन्होंने भगवंत मान की तरफ से एक पिता की सारी रस्में अदा कीं। इस खास मौके पर क्रिटिक केआरके ने भी उनको बधाई दी है।

06:29 PM, 07-Jul-2022

फिल्म निर्माता को मिली जान से मारने की धमकी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही कई हस्तियों को जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। वहीं, अब फिल्म निर्माता संदीप सिंह को भी फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तरह ही घटना को अंजाम देने की बात कही गई है। इस मामले में संदीप सिंह ने मुंबई पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन
04:44 PM, 07-Jul-2022

शाहिद ने मीरा के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर

03:54 PM, 07-Jul-2022

सामने आया रणवीर वर्सेस वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स का प्रोमो

विज्ञापन
03:06 PM, 07-Jul-2022

पोन्नियिन सेलवन 1 से सामने आया तृषा का लुक

02:21 PM, 07-Jul-2022

रिलीज हुआ शाबाश मिट्ठू का नया गाना

आर माधवन की आगामी फिल्म

'रॉकेट्री' के बाद आर माधवन 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' में नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म से भूषण कुमार की बहन बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर....

सामने आया 'द घोस्ट' का पहला लुक

नागार्जुन अक्किनेनी अभिनीत आगामी फिल्म 'द घोस्ट' 9 जुलाई को रिलीज होगी।

आने वाली है आर माधवन की एक और फिल्म

आर माधवन की आगामी फिल्म 'धोखा - राउंड डी कॉर्नर' की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट हो गया है। कुकी गुलाटी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 23 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी। इसमें अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार और खुशली कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

आपने देखा तापसी पन्नू का 'पेपींग ब्लू' लुक

थॉर: लव एंड थंडर का रिव्यू

मार्वल स्टूडियोज की नई पेशकश फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की कहानी को 29वीं फिल्म तक लेकर आ गई है। अमर उजाला पर पढ़िए फिल्म का रिव्यू....

लीना का एक और विवादित पोस्ट

डॉक्युमेंट्री 'काली' पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में लोग लीना मणिमेकलई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और विवादित तस्वीर शेयर कर दी है। यहां पढ़िए पूरी खबर....

Entertainment Live Updates: लीना का एक और विवादित ट्वीट, थॉर - लव एंड थंडर का रिव्यू, पढ़िए आज की बड़ी खबरें 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई के ट्वीट को डिलीट कर दिया है। बता दें कि फिल्ममेकर लीना ने 2 जुलाई को अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री 'काली' का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें देवी काली धूम्रपान करते और हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा पकड़े नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें