फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar 2 live updates: पेड प्रीव्यू में हुआ बवाल, ओपनिंग डे पर कितना कमाया; ‘धुरंधर 3’ का मिला हिंट

Thu, 19 Mar 2026 02:09 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Dhurandhar 2 the revenge live updates: फिल्म ‘धुरंधर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर और फैंस के बीच क्रेज साफ नजर आ रहा है। यहां पढ़िए, ‘धुरंधर 2’ से जुड़े सभी अपडेट्स। 

विज्ञापन
'धुरंधर 2' न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:11 PM, 19-Mar-2026

‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू में हंगामा

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन 18 मार्च के दिन जो लोग पेड प्रीव्यू देखने गए थे, उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नोएडा में भी भारी हंगामा देखने को मिला। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस तक बुलानी पड़ गई। 

यहां पढ़ें पूरी खबर: नोएडा में ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू पर बवाल, शो रद्द होने पर दर्शकों ने किया भारी हंगामा; बुलानी पड़ी पुलिस 

 

01:02 PM, 19-Mar-2026
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'धुरंधर 3' को लेकर मिला बड़ा हिंट

'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स सीन में कुछ ऐसी चीजें हैं जो इस बात का इशारा करती हैं कि फिल्म का तीसरा पार्ट बनेगा। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: क्या 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में है फिल्म के तीसरे पार्ट का हिंट? इस वजह से लगाए जा रहे कयास  




 

12:06 PM, 19-Mar-2026
राकेश बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश बेदी बने असली धुरंधर

फिल्म 'धुरंधर 2' भले ही रणवीर सिंह की फिल्म हो लेकिन लाइमलाइट राकेश बेदी लेकर चले गए हैं। पार्ट में उनका किरदार चौंका देता है। खासकर क्लाइमैक्स सीन चौंकाने वाला है, इसमें राकेश बेदी गहरी छाप छोड़कर जाते हैं। 

पूरी खबर यहां पढ़ें:  Dhurandhar 2: राकेश बेदी ‘धुरंधर 2’ में निकले हुकुम का इक्का, हमजा से था पुराना कनेक्शन; जानकर होगी हैरानी 
 

विज्ञापन
12:02 PM, 19-Mar-2026
'धुरंधर 2' में अतीक अहमद को कैसे दिखाया गया - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर 2' में दिखा नोटबंदी और अतीक अहमद का कनेक्शन

फिल्म 'धुरंधर 2' में नोटबंदी और अतीक अहमद का कनेक्शन देखकर दर्शक हैरान हो सकते हैं। डायरेक्टर आदित्य धर की पीक डिटेलिंग फैंस को खुश कर सकती है।   

पूरी खबर यहां पढ़ें: अतीक अहमद और नोटबंदी का 'धुरंधर 2' से क्या है कनेक्शन? आदित्य धर की पीक डिटेलिंग देख चकरा जाएगा सिर

11:07 AM, 19-Mar-2026

सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए 'धुरंधर 2' को लेकर रिएक्शन

फिल्म 'धुरंधर 2' देखने के बाद दर्शक, फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि फिल्म 2000 करोड़ का कलेक्शन करेगी। 

 
 
 

विज्ञापन
10:11 AM, 19-Mar-2026

अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने फिल्म को सराहा

अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट करके फिल्म 'धुरंधर 2' को सराहा है।



09:47 AM, 19-Mar-2026

फिल्म 'धुरंधर 2' का शुरुआती कलेक्शन

फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर अच्छा-खास क्रेज देखा जा रहा है, यह बात फिल्म के कलेक्शन में भी झलक रही है। सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ का शुरुआती कलेक्शन 7 करोड़ 14 लाख रुपये है। 

08:52 AM, 19-Mar-2026

पायरेसी रोकने के लिए मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश 

फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर पायरेसी का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में मद्रास हाईकोर्ट ने अवैध स्ट्रीमिंग के खिलाफ सख्त निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और केबल टीवी ऑपरेटर्स को 15 अप्रैल तक 'धुरंधर: द रिवेंज' की अवैध स्ट्रीमिंग या टेलीकास्टिंग से रोकने का आदेश पारित किया है।

यहां पढ़ें रिव्यू: Dhurandhar 2 Review: क्या पहले पार्ट जितनी ही यादगार है ‘धुरंधर 2’? या रह गई कोई कमी? पढ़ें मूवी रिव्यू

07:49 AM, 19-Mar-2026

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने जमकर की तारीफ

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा लगातार फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म को लेकर देर रात उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जिन लोगों ने भी आज फिल्म देखी, उन सभी ने मुझसे कहा कि 'धुरंधर' को सिर्फ पसंद ही नहीं करते हैं, इस फिल्म से शादी भी करना चाहते हैं। 
 

07:40 AM, 19-Mar-2026

‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन ‘धुरंधर 2’ के कायल हुए 

फिल्म ‘धुरंधर 2’ को कई सेलेब्स पेड प्रीव्यू में देख चुके हैं। अब वह सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने फिल्म को जमकर सराहा है। वहीं रामगोपाल वर्मा तो लगातार फिल्म ‘धुरंधर 2’ की तारीफ कर रहे हैं।

07:40 AM, 19-Mar-2026

फिल्म ने पेड प्रीव्यू में कितने कमाए? 

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का पेड प्रीव्यू कलेक्शन लगभग 50 करोड़ रुपये हुआ है। इससे अंदाजा लग रहा है कि फिल्म देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। 

07:38 AM, 19-Mar-2026

Dhurandhar 2 live updates: पेड प्रीव्यू में हुआ बवाल, ओपनिंग डे पर कितना कमाया; ‘धुरंधर 3’ का मिला हिंट

आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही अच्छी-खासी कमाई कर चुकी है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू में काफी अच्छी कमाई की है। साथ ही रिलीज के बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें भी चर्चा में हैं। यहां पढ़िए, फिल्म 'धुरंधर 2' से जुड़ी खबरों के अपडेट्स।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें