राजू श्रीवास्तव ने 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'बॉबे टू गोवा' और 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' में एक्टिंग की। राजू श्रीवास्तव ने 'बिग बॉस' सीजन तीन में भी भाग लिया था। राजू ने कॉमेडी की दुनिया में अपना एक अलग ही नाम कमाया था और घर घर से प्यार जीता था।
रोहन जोशी ने राजू श्रीवास्तव के बारे में असंवेदनशील टिप्पणी हटाई
कॉमेडियन-अभिनेता रोहन जोशी ने आज दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के बारे में एक नोट पोस्ट किया। नेटिजन्स द्वारा फटकारे जाने के बाद, रोहन ने राजू के खिलाफ किए गए अपने कमेंट को डिलीट किया और साथ ही माफी भी मांगी। अपने माफीनामे में उन्होंने लिखा, "यही सोच कर डिलीट किया क्यूंकी एक मिनट के गुस्से के बाद मुझे आज एहसास हुआ कि यह मेरी व्यक्तिगत भावनाओं के बारे में नहीं है। मुझे माफ करें अगर मेरे इस कमेंट से दुख हुआ हो तो।" रोहन ने दिवंगत अभिनेता को कॉमेडियन अतुल खत्री की श्रद्धांजलि पर एक असंवेदनशील टिप्पणी पोस्ट की थी, जिसमें उनके निधन को 'अच्छा छुटकारा' बताया था।
राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। हाल ही में उनके पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें डॉक्टरों की ओर से खुलासा किया गया है कि उनके शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
"आप हमारी यादों में हमेशा जीवित रहेंगे, राजू श्रीवास्तव जी। इस दुनिया में इतनी खुशी और हंसी फैलाने के लिए धन्यवाद। भगवान आपके प्रियजनों को शक्ति दें। 🙏,"
मीका सिंह ने राजू की तस्वीर साझा कर कहा, मेरे प्यारे राजू भाई, स्टार कॉमेडियन और एक बहुत ही विनम्र आत्मा ने हमें अपनी खूबसूरत यादों और महाकाव्य चुटकुलों के साथ छोड़ दिया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे। 🙏🏼 ओम शांति।
नील नितिन मुकेश ने ट्वीट कर लिखा, "हमारे सबसे प्यारे राजू श्रीवास्तव भाई के असामयिक निधन की खबर, वास्तव में परेशान करने वाली है। पर्दे पर हो या वास्तविक जीवन में आपने हमें हमेशा हंसी का उपहार दिया है। मुकेश परिवार, श्रीवास्तव परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है,प्रभु उन्हें शक्ति प्रदान करे।
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ओम शांति, राजू भाई। एक सच्चे हास्य अभिनेता जिन्होंने साफ-सुथरे हास्य और तीखे अवलोकन से लोगों को हंसाया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।
रितेश देशमुख ने ट्वीट कर लिखा, राजू भाई आप बहुत जल्दी चले गए.. स्टेज और ऑफ स्टेज किंग ऑफ ह्यूमर। हमारे जीवन को हंसी और आनंद से भरने के लिए प्रिय राजू श्रीवास्तव का धन्यवाद.. परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना।
कॉमेडियन कीकू शारदा ने भी राजू के निधन पर दुख व्यक्त किया और ट्विटर पर लिखा, "अविश्वसनीय!! देश के लिए बहुत बड़ी क्षति, एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार, एक महान इंसान और एक खूबसूरत आत्मा। राजू भाई... आपको याद करेंगे।"
ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर लिखा, आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। रेस्ट इन पीस राजू श्रीवास्तव सर। परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं।
मिमिक्री किंग और बेहतरीन कलाकार राजू श्रीवास्तव जी के असामयिक निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
राजपाल यादव ने लिखा, इस नुकसान का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आपने हम सबको बहुत जल्दी छोड़ दिया। आप बहुत याद आओगे मेरे भाई। मुझे इस खबर पर विश्वास ही नहीं हो रहा।
कैलाश खेर बोले, हमारे पारिवारिक मित्र तथा बड़े भाई राजू श्रीवास्तव जी के देहावसान का समाचार अत्यन्त पीड़ादायक. परेमेश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें॥ परिवार को सँभलने की शक्ति दें. अनन्त प्रार्थना॥ नमो शान्ति ॐ
राजू के बहनोई ने पुष्टि की कि राजू का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। उन्होंने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि, "सुबह राजू का बीपी गिर गया था। जिसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया। पहले तो उन्होंने रिस्पॉन्ड किया लेकिन फिर प्रतिक्रिया देना बंद कर दी। डॉक्टर्स, 2-3 दिनों में वेंटिलेटर हटाने वाले थे। दवा की खुराक भी कम कर दी थी। लेकिन...."
राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने पीटीआई से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी कि "डॉक्टर्स ने राजू को आज सुबह 10.20 बजे मृत घोषित किया। मुझे परिवार वालों का फोन आया था कि वह नहीं रहे। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। वह 40 दिन से अस्पताल में लड़ रहे थे।"
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार कल सुबह यानी 22 सितंबर को दिल्ली में होगा।
शेखर सुमन, राजू के जाने से दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, पिछले एक महीने से मैं जिस चीज के डर में जी रहा था, आखिरकार वह हो गया। राजू श्रीवास्तव, हम सभी को अपने स्वर्गीय निवास के लिए छोड़ गए। उनके निधन की खबर सुनकर मैं टूट गया हूं। भगवान उन्हें शांति प्रदान करे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।
राजू भाई ने आख़िर ईश्वर के लोक की उदासी से लड़ने के लिए, सांसारिक यात्रा से विराम ले ही लिया। उनके संघर्ष के दिनों से लेकर यश के शिखर तक की यात्रा के सैकड़ों संस्मरण आँखों के आगे तैर रहे हैं।उदास लोगों को मुस्कराहट की ईश्वरीय सौग़ात देने वाले सिकंदर को अंतिम प्रणाम भाई।
अखिलेश यादव ने एएनआई से कहा, यह खेदजनक है कि राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे। वह अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के साथ एक गरीब परिवार से आया थे; दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके जैसे बहुत कम प्रतिभाशाली कॉमेडियन हैं। मुझे याद है कि सपा में शामिल होने पर वह कानपुर से कैसे चुनाव लड़ना चाहते थे।
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा, "मेरे भाई, दोस्त और देश की खुशी की लहर, राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। मुझे गहरा दुख हुआ। उनके जैसा कलाकार कम ही देखने को मिलता है, भारत ने उनके जैसा दूसरा कलाकार नहीं देखा। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। मेरी प्रार्थना उनके परिवार, प्रशंसकों के साथ है।"
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक विशिष्ट अंदाज था, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति शांति।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, अपनी कला से हास्य को नया रंग देने प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। हंसते-हंसाते आप ऐसे चले गये कि मनोरंजन जगत में कभी न भरने वाला एक बड़ा शून्य छोड़ गये।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा, मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करें।
भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने लिखा, एक महीने तक लगातार हॉस्पिटल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हमारे मित्र और कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव आखिरकार ज़िंदगी की जंग हार गए, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, और उनके परिजनों को ये दुःख सहन करने की क्षमता दें। ॐ शांति
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी श्रद्धांजलि दी है। संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखा, सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी के दुःखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। हास्य जगत के लिए उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।
प्रभु से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
बता दें कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले 41 दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। 10 अगस्त को बेहोश होने के बाद से ही उन्हें होश नहीं आया था। यही वजह थी कि डॉक्टर्स के लिए यह परेशानी का विषय बना हुआ था।