11:06 PM, 01-Sep-2022
राजू श्रीवास्तव को तेज बुखार होने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उनकी निगरानी बढ़ा दी है और उन्हें इंफेक्शन से बचाने के लिए हर एहतियात बरती जा रही है। राजू के कमरे में सिर्फ उनकी पत्नी और बेटी को ही जाने की इजाजत है। फिलहाल बताया गया है कि राजू श्रीवास्तव का ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर और हार्ट बीट सामान्य हैं।