फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Entertainment News Live Updates: रिलीज हुआ 'खुदा हाफिज चैप्टर 2' का ट्रेलर, 17 जून को आएगा 'शी' का दूसरा सीजन

Wed, 08 Jun 2022 06:32 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Bollywood vs South Cinema Live News Update in Hindi: बॉलीवुड बनाम साउथ विवाद के बीच हिंदी सिनेमा के कई कालाकार दक्षिण की फिल्मों या वहां के निर्देशकों के साथ काम करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं दक्षिण सिनेमा के कलाकार बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए कभी अवॉर्ड शोज तो कभी टॉक शोज का हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे में जब हर पल बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से नई और दिलचस्प खबरें सामने आ रही हों, तब आपको इन सभी खबरों से रूबरू कराने की हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इसलिए अमर उजाला आपको इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की खबरों का अपडेट दे रहा है। पढ़िए आज की ताजा खबरें...
विज्ञापन
बॉलीवुड VS दक्षिण सिनेमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:17 PM, 08-Jun-2022

जनहित में जारी के प्रमोशन में बिजी हैं नुसरत

05:53 PM, 08-Jun-2022

जान्हवी कपूर इन बर्लिन

05:52 PM, 08-Jun-2022

आमिर खान की फैन है मिस मार्वल

मिस मार्वल में मुख्य भूमिका निभा रही पाकिस्तानी-कनाडाई अभिनेत्री इमान वेल्लानी ने खुलासा किया कि वह बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के साथ काम करना चाहती हैं और उनकी पसंदीदा हिंदी फिल्में-  3 इडियट्स और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा है।

विज्ञापन
04:24 PM, 08-Jun-2022

यहां देखिए नोरा फतेही का हॉट अवतार

04:23 PM, 08-Jun-2022

ब्लैक ड्रेस में प्रियंका ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा

विज्ञापन
04:21 PM, 08-Jun-2022

मिस मार्वल से सामने आया फरहान अख्तर का लुक

04:13 PM, 08-Jun-2022

तापसी पन्नू ने मिताली राज को कहा धन्यवाद

02:46 PM, 08-Jun-2022

आज का टीवी अपडेट

टीआरपी में टॉप 5 में जगह बनाने वाले शो में आज क्या क्या होने वाला है, यह जानने के लिए पढ़िए आज का टीवी अपडेट.....

01:41 PM, 08-Jun-2022

'खुदा हाफिज चैप्टर 2-अग्नि परीक्षा' का ट्रेलर आउट

12:25 PM, 08-Jun-2022

सामने आया 'शी एस 2' का ट्रेलर

11:45 AM, 08-Jun-2022

आ रहा है इंडियाज लाफ्टर चैंपियन

कई सालों बाद टीवी की दुनिया में कॉमेडी चैंपियन ढूंढने वाले शो की वापसी हो रही है। कपिल शर्मा, भारती सिंह, सुनील पाल, एहसान कुरैशी जैसे कई कॉमेडियन इसी टैलेंट रियलिटी शो से मशहूर हुए हैं।  सोनी चैनल पर कपिल शर्मा के शो की जगह  पर अब कॉमेडी चैंपियन को ढूंढने  नया शो 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' आ रहा है, जिसकी शुरुआत 11 जून से हर शनिवार रविवार रात 8:30 से होगी। आगे पढ़िए...

10:53 AM, 08-Jun-2022

'जनहित में जारी' को मिले चार स्टार, पढ़िए पूरा रिव्यू

फिल्म ‘जनहित में जारी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में पहुंच रही है। अपनी फिल्म की कहानी पर विनोद भानुशाली को पक्का भरोसा है। ये कहानी और ये फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके यह सुनिश्चित करने के लिए विनोद भानुशाली ने फिल्म को पहले दिन सौ रुपये में दिखाने की बड़ी पहल की है। बता दें कि फिल्म ‘जनहित में जारी’ पहले सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म के कथ्य को लेकर उनका भरोसा इतना रहा कि फिल्म अब पहले बड़े परदे पर रिलीज हो रही है। यहां पढ़िए फिल्म का पूरा रिव्यू....

10:21 AM, 08-Jun-2022
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पेरिस में हो रहे बुलगारी इवेंट में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। इवेंट के दूसरे दिन प्रियंका चोपड़ा ने रॉबर्ट वून का ब्लैक एंड व्हाइट गाउन पहना, जिसमें अभिनेत्री काफी हॉट लग रही हैं।

10:01 AM, 08-Jun-2022

जानिए आज के बॉक्स ऑफिस का हाल

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में काफी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' की आंधी के बाद भूल भुलैया 2 ऐसी फिल्म है जो इस समय बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। भूल भुलैया 2 के आगे डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की ऐतिहासिक फिल्म सम्राट पृथ्वीराज भी नहीं टिक सकी। वहीं पिछले कुछ समय से दर्शकों का साउथ की फिल्मों के लेकर भी क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज के आगे विक्रम ठीक-ठाक कमाई कर रही है। वहीं मेजर भी तमिल में अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन हिंदी में कुछ असर देखने को नहीं मिल रहा है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मंगलवार को कौन सी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा। आगे पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

09:30 AM, 08-Jun-2022

विग्नेश शिवन- नयनतारा वेडिंग

निर्देशक विग्नेश शिवन और अभिनेत्री नयनतारा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। कुछ चुनिंदा मेहमानों को निमंत्रण भी भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ''स्थल पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिन मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, उन्हें शादी से पहले एक विशेष कोड दिया जाएगा। मेहमानों को कोड दिखाने के बाद ही विवाह स्थल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

09:02 AM, 08-Jun-2022

कमल हासन ने 'विक्रम' के निर्देशक को दी 2 करोड़ रुपये की कार

कमल हासन स्टारर फिल्म 'विक्रम' ने महज चार दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट है, और अपनी सफलता का जश्न मनाने के लिए, कमल हासन ने फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज को एक लक्जरी कार उपहार में दी है।

08:36 AM, 08-Jun-2022

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की खबरों पर किया रिएक्ट

08:02 AM, 08-Jun-2022

Entertainment News Live Updates: रिलीज हुआ 'खुदा हाफिज चैप्टर 2' का ट्रेलर, 17 जून को आएगा 'शी' का दूसरा सीजन

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स अब 'कॉफी विद करण सीजन 7' पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबरों की माने तो साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी अपनी फिल्म 'लाइगर' की हीरोइन अनन्या पांडे के साथ शो में अपनी धमाकेदार शुरुआत करने जा रहे हैं।

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें