Singer Composer Bappi Lahiri Last Rites Live News: दिग्गज सिंगर बप्पी लाहिड़ी हमारे बीच नहीं रहे। आज विले पार्ले के पवन हंस स्थित श्मशान घाट में उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी ने उन्हें मुखाग्नि दी। बता दें कि बप्पी दा का निधन मंगलवार (15 फरवरी) को रात 11:45 बजे के आस-पास हुआ था। लेकिन, अगले दिन यानी बुधवार को उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका, क्योंकि उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी अमेरिका में थे और वे बुधवार देर रात ही मुंबई पहुंचे हैं।