01:44 PM, 12-Apr-2026
जुबीन नौटियाल बोले- 'लाखों गीतों की धड़कन थम गई'
सिंगर जुबीन नौटियाल ने आशा भोसले के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर लिखा है, 'वो आवाज, जिसने कभी खामोशी को रूह में बदल दिया था, अब खुद खामोशी बन गई है। आशा भोसले के गुजर जाने से, दुनिया ने सिर्फ एक गायिका को ही नहीं खोया है, बल्कि एक दौर, एक एहसास और एक ऐसी धड़कन को खो दिया है, जो लाखों गीतों के भीतर धड़कती थी। उनकी आवाज सिर्फ सुनी ही नहीं जाती थी, बल्कि उसे महसूस किया जाता था। दिल टूटने पर, प्यार में, तड़प में और जश्न के मौकों पर। कई पीढ़ियां सिर्फ उन्हें सुनकर ही बड़ी नहीं हुईं, बल्कि उनके गीतों के जरिए भावनाओं को महसूस करते हुए बड़ी हुईं। संगीत की शाश्वत गोद में उन्हें शांति मिले। परिवार के लिए प्रार्थनाएं। हर हर महादेव'।