फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Bail Live: बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दी, लेकिन कल या शनिवार को ही हो पाएगी रिहाई

Thu, 28 Oct 2021 05:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Aryan Khan Bail Live: बॉम्बे हाईकोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत दे दी है, लेकिन कल या शनिवार को ही आर्यन जेल से बाहर आ सकेंगे। तीन घंटे की लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने आर्यन समेत तीनीों आरोपियों को बेल दे दी।
विज्ञापन
आर्यन खान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:45 PM, 28-Oct-2021

ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मिली बेल

आर्यन खान समेत बाकी तीनों आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, उन्हें आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। बॉम्बे हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे शुरू हुई सुनवाई के बाद शाम को 4.45 पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। 

04:40 PM, 28-Oct-2021

मुकुल रोहतगी पेश कर रहे दलील

गिरफ्तार हुए लोगों में सिर्फ आर्यन और अरबाज परिचित थे। ऐसे में साजिश की कोई आशंका ही नहीं है।

04:35 PM, 28-Oct-2021

एनसीबी की दलील हुई पूरी

कोर्ट में एनसीबी की दलील पूरी हो गई है। आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा- मानव और गाबा की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई? जिन्होंने आर्यन को क्रूज पर न्योता दिया था।

विज्ञापन
04:26 PM, 28-Oct-2021

ड्रग्स नहीं मिलने पर भी हो सकता है जिम्मेदार

अनिल सिंह ने कोर्ट से कहा- ड्रग्स नहीं मिलने का मतलब ये नहीं है कि शख्स ने कोई गुनाह नहीं किया है। अगर किसी के पास ड्रग्स नहीं मिला है, तो भी वो उसके लिए जिम्मेदार हो सकता है। 

04:21 PM, 28-Oct-2021

लीगल है गिरफ्तारी 



अनिल सिंह ने कोर्ट को बताया, "यह मानते हैं कि गिरफ्तारी के समय कोई अनियमितता थी, जिसे रिमांड आदेश के बाद ठीक कर दिया गया था।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी पूरी तरह से कानूनी है। इसे साजिश साबित नहीं किया जा सकता।" वे अपनी दलीलें समाप्त करते हुए कहते हैं।

विज्ञापन
04:13 PM, 28-Oct-2021

क्रूज में करेंगे 'ब्लास्ट'

अनिल सिंह ने कहा- 'अरबाज़ के जूते से चरस बरामद हुई थी। जब एनसीबी ने अरबाज से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो चरस लेकर आया था और आर्यन से कहा था कि क्रूज पर 'ब्लास्ट' करेंगे।

04:09 PM, 28-Oct-2021

सुप्रीम कोर्ट ने बताया जघन्य अपराध
एनसीबी के वकील ने कहा - कॉन्सपिरेसी के मामले में जमानत देना आवश्यक नहीं है। ड्रग्स डीलिंग को सुप्रीम कोर्ट ने भी जघन्य अपराध बताया है।

04:02 PM, 28-Oct-2021

अनिल सिंह ने कहा- 'आर्यन बड़ी मात्रा में पहले से ड्रग्स लेता रहा है। इस केस में आर्यन भी साजिश का हिस्सा है।'

03:55 PM, 28-Oct-2021

अनिल सिंह ने कोर्ट में कहा कि 'आर्यन खान को पता था कि अरबाज के पास ड्रग्स है। चरस धूम्रपान के लिए था और जिसका सेवन दोनों करने वाले थे, हालांकि यह अरबाज के पास शारीरिक रूप से था।'

03:53 PM, 28-Oct-2021

समीर वानखेड़े को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत। मुंबई पुलिस को  गिरफ्तारी से पहले 3 दिन का नोटिस देना होगा।
 

03:49 PM, 28-Oct-2021

अरबाज के जूते में था ड्रग्स

एएसजी पंचनामा पढ़ रहे हैं जहां अरबाज मर्चेंट ने अपने जूतों से ड्रग्स निकालकर एनसीबी अधिकारी को दिया था। साथ ही उन्होंने कहा वो ब्लास्ट होने के लिए अंदर जा रहे थे। चरस को क्रूज यात्रा के दौरान फूंकना था। वह अरबाज के साथ ड्रग्स के पोजेशन में थे और ड्रग्स उनके सेवन के लिए था।

03:35 PM, 28-Oct-2021

क्रूज पर कई तरह के ड्रग्स मौजूद थे

एएसजी ने हंसते हुए कहा कि यह एक पार्टी थी और मेरे काबिल मित्र कह रहे हैं कि हमने 2 अक्तूबर यानि गांधी जयंती के दिन लोगों को गिरफ्तार किया है जो की ड्राई डे कहा जाता है। ड्राई डे है इसलिए हमें उन्हें छोड़ देना चाहिए। क्रूज दो दिन के लिए था और वहां पर कई तरह के ड्रग्स मौजूद थे।ऐसे में इसे निजी रूप से सेवन करना नहीं कह सकते क्योंकि कई तरह के अलग अलग मात्रा में ड्रग्स थे। ऐसे में हमनें धारा 28 और 29 लगाई है।


SG Anil Singh says, "If we relied upon WhatsApp chat, he (Aryan Khan) had made an attempt to deal in commercial quantity (of drugs)." He further says, "Ecstasy was of commercial quantity. It can't be said that drug was for personal consumption."

03:30 PM, 28-Oct-2021

आठ लोगों के पास से पाए गए थे नशीले पदार्थ

एएसजी अनिल सिंह ने कोर्ट से कहा कि सभी जगहों से एक ही दिन में आठ लोगों के पास से कई नशीले पदार्थ पाए गए। दवा की मात्रा और प्रकृति को देखें। इस पर कोर्ट ने कहा कि, 'तो आप कह रहें हैं कि ये संचयी है?  इस पर अनिल सिंह ने कहा कि जब मैं साजिश की बात कहता हूं तो मैं सभी व्यक्ति के ड्रग्स की गणना करके कहता हूं।

03:25 PM, 28-Oct-2021

आर्यन को ड्रग्स की जानकारी थी

अनिल सिंह ने कहा कि अगर दो लोग साथ हैं और एक व्यक्ति को ड्रग्स के बारे में पता है और दूसरे को ड्रग्स के इस्तेमाल के बारे में पता है तो पहला व्यक्ति(आर्यन) भी साफ तौर पर इसका अधिकारी है। ये मामला ड्रग्स रखने और इसके इस्तेमाल की योजना बनाने के बारे में है।

03:17 PM, 28-Oct-2021

सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं समीर वानखेड़े

समीर वानखेड़े ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके खिलाफ जांच को लेकर अब बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। इस मामले में वो सीबीआई या किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग कर रहे हैं।

 

03:14 PM, 28-Oct-2021

आर्यन दूसरों को भी मुहैया करता है ड्रग्स

एएसजी अनिल सिंह ने एनसीबी की तरफ से दलील देते हुए कहा कि आर्यन खान ड्रग्स का नियमित रुप से सेवन करता है और उनके पास ऐसे सबूत मौजूद हैं जो यह साबित करते हैं कि वो ड्रग्स मुहैया कराता है।

03:01 PM, 28-Oct-2021

जज साम्ब्रे मामलों की कर रहे सुनवाई

एएसजी अनिल सिंह वकील श्रीराम शिरसत के साथ कोर्ट पहुंचे हैं। साथ ही पत्रकारों को भी अंदर जाने दिया गया है। जज साम्ब्रे अब बंद पड़े मामलों की सुनवाई कर रहे हैं और सभी वकील कोर्ट में मौजूद हैं।

02:53 PM, 28-Oct-2021

मुनमुन धमेचा का क्रूज पर हुई बरामदगी से कोई संबंध नहींः श्री देशमुख

आर्यन खान के साथ गिरफ्तार की गई आरोपी मुनमुन धमेचा का प्रतिनिधित्व कर रहे श्री देशमुख ने कहा कि क्रूज पर तलाशी के दौरान हुई बरामदगी से उसका कोई संबंध नहीं है।

02:36 PM, 28-Oct-2021

हाई कोर्ट पहुंचे आर्यन के वकील

आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे और मुकुल रहतोगी हाई कोर्ट पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू होगी।

02:08 PM, 28-Oct-2021

आज आ सकता है आर्यन खान की जमानत पर फैसला

आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट  3 बजे सुनवाई करेगा। आर्यन समेत सभी आरोपियों की जमानत का विरोध करते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह एनसीबी की तरफ से दलीले देंगे। बुधवार को कोर्ट ने कहा था कि अगर एक घंटे में एएसजी दलीलें पूरी कर लेते हैं तो गुरुवार को ही इस मामले में फैसला ले लिया जाएगा।

01:55 PM, 28-Oct-2021

मुंबई पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता को भेजा समन

क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के बारे में एनसीबी को सूचना देने वाले बीजेपी कार्यकर्ता को मुंबई पुलिस ने तलब किया है। एनसीबी को पार्टी की जानकारी देने वाले और छापेमारी के दौरान गवाह रहे बीजेपी कार्यकर्ता मनीष भानुशाली को आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

 

01:42 PM, 28-Oct-2021

प्रभाकर सेल ने वानखेडे़ पर लगाए हैं गंभीर आरोप

क्रूज ड्रग्स केस की जांच करने के दौरान वसूली के आरोपों का सामना कर रहे एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े गुरुवार को एसीबी के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान  मीडिया ने जब उनसे इस मामले पर सवाल किया तो उन्होंने किसी भी तरह का जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले पर कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है।

 

01:33 PM, 28-Oct-2021

किरण गोसावी गिरफ्तार

आर्यन खान केस में मुख्य गवाह किरण गोसावी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोसावी पर यह कार्रवाई धोखाधड़ी मामले में की गई है। पुणे पुलिस के मुताबिक, गोसावी को देर रात गिरफ्तार किया गया है।  

 

01:19 PM, 28-Oct-2021

आज नहीं मिली जमानत तो जेल में मनेगी दिवाली

देखना होगा कि आज कोर्ट से आर्यन खान को जमानत मिलती है या नहीं। हाईकोर्ट दीवाली की छुट्टी के लिए बंद हो जाएगा। ऐसे में अगर आज आर्यन खान को जमानत नहीं मिली तो उसे करीब 15 नंवबर तक जेल में ही रहना होगा। 

01:07 PM, 28-Oct-2021

Aryan Khan Bail Live: बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दी, लेकिन कल या शनिवार को ही हो पाएगी रिहाई

शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में जेल में बंद है और हर दिन जमानत की राह देख रहा है। सेशन कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद आर्यन खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और दो दिन से उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही है। आज फिर एक बार आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई आज यानि गुरुवार 28 अक्तूबर तक के लिए टाल दी थी। इस मामले में अब तक आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की तरफ से दलीलें रखी जा चुकी हैं। अब आज एनसीबी की तरफ से ASG अनिल सिंह जिरह करेंगे। एनसीबी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दिए गए अपने हलफनामे में आर्यन खान का संबंध अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडीकेट से बताते हुए उसे जमानत दिए जाने का विरोध किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें