फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan khan Release Live: जेल से रिहा होकर मन्नत पहुंचा आर्यन, घर के बाहर इकट्ठा हुई भारी भीड़

Sat, 30 Oct 2021 02:40 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

 Aryan Khan Release LIVE: आर्यन खान को लगभग एक महीने बाद जेल से रिहाई मिल गई। पिता शाहरुख खान आर्यन को लेने पहुंचे थे। मन्नत और जेल के बाहर फैंस की भीड़ लगी है। घर पर सभी आर्यन की स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
आर्यन खान - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:13 PM, 30-Oct-2021

शाहरुख-गौरी को मिल रही बधाई

आर्यन खान के घर लौट आने से अब शाहरुख और गौरी ने राहत की सांस ली है। उन्हें लगातार दोस्तों की कॉल्स आ रही है और वह उनसे बात करके इस कठिन समय में साथ देने के लिए धन्यवाद कह रहे हैं। 

01:14 PM, 30-Oct-2021

ड्रग पैडलर अचित कुमार को मिली जमानत

एक विशेष अदालत ने ड्रग पैडलर अचित कुमार और बाकी छह आरोपियों को ड्रग्स केस में जमानत दे दी। 

12:08 PM, 30-Oct-2021

मन्नत के बाहर फैंस ने किया आर्यन का स्वागत

क्रूज ड्रग्स केस में 28 दिन जेल में बिताने के बाद आर्यन खान को अब घर के दर्शन हुए हैं। वहीं शाहरुख के फैंस मन्नत के बाहर वेलकम बैक का बैनर लेकर खड़े हैं। इससे पहले भी फैंस ने लगातार शाहरुख के सपोर्ट में अपनी आवाज बुलंद की थी।

11:31 AM, 30-Oct-2021

गाड़ी में ही बैठे रहे शाहरुख

आर्यन जैसे ही जेल से बाहर निकला शाहरुख के बॉडीगार्ड ने उसके लिए रास्ता बनाया और उसे तुरंत गाड़ी में बैठा दिया। इस दौरान शाहरुख गाड़ी से बाहर नहीं निकले।

विज्ञापन
11:06 AM, 30-Oct-2021

आर्यन खान को जेल से रिहाई मिल गई है। फैंस का भारी हुजूम जेल के बाहर देखने को मिल रहा है वहीं मन्नत के बाहर भी सभी लोग आर्यन की स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं।

11:01 AM, 30-Oct-2021

आर्यन की रिहाई की प्रकिया पूरी

मुंबई ऑर्थर रोड जेल के अधिकारियों ने बताया कि आर्यन की रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 
 

10:58 AM, 30-Oct-2021

बेटे को लेने जेल पहुंचे शाहरुख

आर्यन खान को बैरक से बाहर निकाला गया और जेल सुप्रीटेंडेंट ने उससे बात की। वहीं शाहरुख अपने बेटे को घर ले जाने के लिए ऑर्थर रोड जेल पहुंच गए।

10:49 AM, 30-Oct-2021

एक -दो घंटे में पूरी होगी रिहाई की प्रक्रिया

ऑर्थर रोड जेल के अधीक्षक नितिन वायचल ने कहा कि जेल अधिकारियों को आर्यन खान की रिहाई का आदेश मिल गया है। एक- दो घंटे में आर्यन की रिहाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

10:33 AM, 30-Oct-2021

डेडलाइन मिस होने पर नहीं मिली कल रिहाई

 कोर्ट का आदेश मिलने में देरी से रिहाई की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाईं इस वजह से आर्यन को कल रिहाई नहीं मिली। जेल के एक अधिकारी ने यह भी कहा कि हम किसी को खास सुविधा नहीं देते हैं। कानून सबके लिए बराबर है। जमानत के कागज लेने का अंतिम समय साढ़े पांच बजे का था वह बीत गया इसलिए आर्यन को कल रिहाई नहीं दी गई।

10:24 AM, 30-Oct-2021

घर और जेल के बाहर फैंस की लगी भीड़

फैंस और मीडिया के लोग शाहरुख के घर मन्नत और ऑर्थर रोड जेल के बाहर एकत्रित हो गए हैं। वहीं शाहरुख और गौरी ने बेटे के स्वागत के लिए मन्नत को भी सजा दिया है।

10:10 AM, 30-Oct-2021

अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा भी होंगे रिहा

आर्यन खान के साथ साथ क्रूज ड्रग्स केस के आरोपी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा भी आज ही रिहा होंगे। कोर्ट ने इन दोनों को भी जमानत दी है। अरबाज ने जेल में पिता से मिलने के बाद कहा कि जब वह रिहा हो तो घर पर उसकी पसंद का खाना बनाया जाए।

09:48 AM, 30-Oct-2021

Aryan khan Release Live: जेल से रिहा होकर मन्नत पहुंचा आर्यन, घर के बाहर इकट्ठा हुई भारी भीड़

क्रूज ड्रग्स मामले में करीब एक महीने तक जेल में बंद रहने का बाद आज आर्यन खान की रिहाई हो रही है। आर्यन को 10 बजे के बाद जेल से रिहा किया जाएगा। शाहरुख खान भी मन्नत से निकल चुके हैं और ऑर्थर रोड जेल पहुंचेंगे। आर्यन खान को रिहा करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने आर्थर रोड जेल के बाहर लगी जमानत पेटी सुबह तड़के 5:30 बजे ही खोलकर जमानती आदेश ले लिए हैं। आर्यन की जमानत के लिए कल रात में ही जमानती कागज की भौतिक प्रति पेटी के अंदर रखी गई थी। इससे पहले जमानत मिलने के बावजूद वह शुक्रवार को भी घर नहीं जा सका। दरअसल, कोर्ट का आदेश मिलने में देरी से रिहाई की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाईं। अब आज यानि शनिवार को आर्यन की रिहाई हो गई। आर्यन के वकीलों को हाईकोर्ट का आदेश तो मिल गया था, लेकिन रिहाई प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे जेल तक समय पर नहीं पहुंचाया जा सका था इसलिए उसे शुक्रवार की रात भी जेल में गुजारनी पड़ी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें