मुनव्वर बने बिग बॉस के विजेता
आखिर हो गया बिग बॉस 17 के विजेता का एलान। मुनव्वर फारूकी शो के विजेता बने हैं। शो लॉकअप के बाद मुनव्वर ने इस शो की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। वहीं, अभिषेक कुमार शो के रनरअप बने हैं।
आखिर हो गया बिग बॉस 17 के विजेता का एलान। मुनव्वर फारूकी शो के विजेता बने हैं। शो लॉकअप के बाद मुनव्वर ने इस शो की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। वहीं, अभिषेक कुमार शो के रनरअप बने हैं।
सलमान खान के पास बिग बॉस 17 के दोनों फाइनलिस्ट सामने आ गए हैं। अब कुछ ही देर में भाईजान विनर की अनाउंसमेंट करेंगे।
दस मिनट के लिए खुली वोटिंग लाइंस
बिग बॉस 17 शो के मेकर्स ने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। शो के फाइनलिस्ट यानी मुनव्वर और अभिषेक के लिए दस मिनट के लिए वोटिंग लाइंस खोल दी गई है। अब फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट कर पाएंगे।
सुदेश लहरी ने अपनी हाजिरी और सुरीली आवाज से बिग बॉस 17 फिनाले को गुलजार कर दिया है। इन सब में कृष्णा अभिषेक ने सुदेश का खूब साथ दिया है। सुदेश ने अपने गानों से सभी कंटेस्टेंट्स की मजाकिया अंदाज में खूब आलोचना की है।
अभिषेक कुमार ने बिग बॉस 17 के फिनाले पर जबर्दस्त परफॉर्मेंस दी है और दर्शकों की खूब तालियां भी बटोरी है। अभिषेक ने अपने डांस से अपने बिग बॉस 17 की पूरी जर्नी को दिखाया है।
मनारा चोपड़ा हुईं बाहर
अरुण माशेट्टी के बाद टीवी की बहू यानी की अंकिता लोखंडे का सफर बिग बॉस 17 से खत्म हो गया था। अब इनके बाद टॉप तीन की लिस्ट में शामिल मन्नारा चोपड़ा का पत्ता भी कट गया है। अब फिनाले मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार के बीच होने वाला है। फैंस को शो के विनर का बेसब्री से इंतजार है।
अंकिता बिग बॉस 17 के फिनाले से बाहर हो गई हैं। इस फैसले से उनके परिवार को झटका लगा है और उनकी भाभी भी काफी ज्यादा रोने लगीं। हालांकि, अंकिता ने इस मौके पर काफी मजबूती दिखाई है और तीनों फाइनलिस्ट को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
विक्की जैन की मां ने माधुरी दीक्षित के साथ शहर की लड़की गाने पर खूब डांस किया है। वहीं, कृष्णा ने विक्की की मां से खूब हंसी मजाक भी की है।
कृष्णा अभिषेक ने माधुरी दीक्षित और सलमान खान के साछथ खूब हंसी मजाक की है और सारे कंटेस्टेंट्स को भी खूब हंसाया है। सलमान को कृष्णा का यह अवतार काफी पसंद आया है। दोनों कलाकार अपने नए शो डांस दीवाने का प्रमोशन करने आए हैं
सना खान के माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी के सामन 'धक-धक करने लगा' गाने पर जबर्दस्त डांस परफॉर्मेंस दी है। इसी के साथ कृष्णा अभिषेक भी अभिनेत्री का मनोरंजन करने आए हैं।
माधुरी दीक्षित आईं बिग बॉस 17
बिग बॉस 17 के घर में माधुरी दीक्षित आई हैं। ्अभिनेत्री ने शो में आकर कंटेस्टेंट्स की हौंसला अफजाई की है और सलमान के साथ खूब मस्ती-मजाक भी किया है।
अजस देवगन और आर माधवन ने फाइनल की रेस से अरुण माशेट्टी को एलिमिनेट कर दिया है। सभी प्रतियोगियों ने अरुण का नाम लिया है।
बिग बॉस 17 के फिनाले में अंकिता ने अपने पति के साथ बेहद ही रोमांटिक और यादगार परफॉर्मेंस दी है।
नील और ऐशवर्या ने अपने डांस से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी है। दोनों ने बोले चूड़ियां गाने पर डांस किया है।
बिग बॉस 17 के फिनाले में कंटेस्टेंट्स अपने परफॉर्मेंस दे रहे हैं। ईशा और समर्थ की जोड़ी ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से खूब सराहना बटोरी है।
बिग बॉस 17 के घर में अब परिवार वालों ने अपने बच्चों की हिम्मत अफजाई की है और फाइनल के लिए उन्हें सपोर्ट भी किया है।
एलिमिनेट कंटेस्टेंट से मिले सलमान खान
सलमान खान बिग बॉस 17 के फिनाले में आ गए हैं और एलिमिनेट कंटेस्टेंट्स से खूब हंसी-ठिठोली भी की है।
फिनाले की रेस से बाहर हुए अरुण?
बिग बॉस 17 के प्रतियोगी जल्द ही सलमान खान के सामने आने वाले हैं और पांचों फाइनलिस्ट में किसी एक का पत्ता कटने वाला है। सलमान ने बताया कि जिसके पानी का रंग काला होगा वह फिनाले की रेस से बाहर होगा। ऐसे में खबर है कि अरुण फिनाले से बाहर होंगे और 10 लाख का सूटकेस लेकर निकल जाएंगे।
कुछ ही देर में आएंगे सलमान खान
सलमान खान जल्द ही बिग बॉस 17 के फिनाले में आने वाले हैं और कंटेस्टेंट्स से मुखातिब होने वाले हैं। अब कुछ ही देर में फैंस को बिग बॉस 17 का विजेता मिल जाएगा।
कंटेस्टेंट्स को लगा चांटा
बिग बॉस 17 के शो में एलिमिनेट कंटेस्टेंस ने फाइनलिस्ट प्रतियोगियों पर भड़ास निकाली है और उन्हें वजह बता कर बड़े हाथ से चांटा भी लगाया है।
अब्दु रोजिक आए बिग बॉस 17
बिग बॉस 17 का फिनाले अटेंड करने के लिए छोटे भाईजान यानी की अब्दु रोजिक बिग बॉस हाऊस पहुंचे हैं। अब्दु ने मुनव्वर को सपोर्ट किया है और ईशा के साथ जमकर ठुमके भी लगाए हैं
भारती ने उतारी विक्की की मां की नकल
बिग बॉस 17 के फिनाले में भारती ने विक्की की मां नकल उतारी है। फैंस भी इस पूरे सीन को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए हैं। वहीं, मनारा ने अंकिता लोखंडे की मिमिक्री की है।
पति से खफा हैं अंकिता
हाल ही में, शो में भारती ने कंटेस्टेंट्स से एक गेम खेलने को कहा, जिसमें उन्हें उन प्रतियोगी के नाम लिखने थे, जिनके साथ वे पार्टी करना पसंद नहीं करेंगे। इसपर अंकित ने विक्की का नाम लिया। हालांकि, उन्होंने नील और ऐश्वर्या का नाम लिखा था.
बिग बॉस 17 के फिनाले में आए ओरी
फिनाले में सोशल मीडिया और फैशन सेंसेशन ओरी आए हैं। ओरी कंटेस्टेंट्स से फैश शो करवाने वाले हैं।
कंटेस्टेंट्स को मिले अवॉर्ड
बिग बॉस 17 के फिनाले में कृष्णा अभिषेक ने कंटेस्टेंट्स को खूब हंसाया है। अब कॉमेडियन कुछ प्रतियोगी को अवॉर्ड देने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने गेम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।
भारती-अभिषेक की कॉमेडी से हुआ फिनाले का आगाज
भारती और अभिषेक की कॉमेडी से गुलजार हुआ बिग बॉस 17 का घर। शो के कंटेस्टेंट एक दूसरे की नकल उतारते नजर आए। अब आगे कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।
बिग बॉस 17 का फिनाले शुरू
टीवी का विवादित शो बिग बॉस 17 के फिनाले का आगाज हो चुका है। फैंस सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। अब देखना है किसके सिर पर बिग बॉ 17 का ताज सजता है।
फिनाले में पहुंचे छोटे भाईजान
टीवी के छोटे भाईजान यानी की अब्दू रोजिक बिग बॉस 17 के फिनाले में पहुंच चुके हैं। अब्दू ने मुनव्वर को पूरा सपोर्ट किया है और उन्हें ही शो का विनर भी बताया है। इसी के साथ उन्होंने सभी कंटेस्टेंट को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं।
फाइनल की रेस से बाहर हुए मुनव्वर?
सोशल मीडिया पर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी फाइनल की रेस से बाहर हो गए हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वोटिंग ट्रेंड ने इस कंटेस्टेंट को बताया विनर
बिग बॉस 17 के फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर यूजर्स वोटिंग ट्रेंड कर रहे हैं, जिसमें मुनव्वर फारूकी का नाम विजेता की लिस्ट में टॉप पर नजर आ रहा है। दूसरे नंबर पर अभिषेक हैं। अब देखना है कि क्या जनता का फैसला ही बिग बॉस 17 का फैसला होता है।
समर्थ और ईशा देंगे परफॉर्मेंस
आज रात फिनाले में समर्थ और ईशा अपनी जबर्दस्त परफॉर्मेंस से फैंस के रोंगटे खड़े करे वाले हैं। खबर है कि दोनों पानी में एक साथ डांस करने वाले हैं।
परिवार वालों का आना शुरू
फिनाले की रात जैसे जैसे करीब आ रही है, फैंस की धड़कने भी तेज होती जा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को खूब सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच मन्नारा की बहन का एक वीडियो सामने आया है। वे आज शाम के जश्न के लिए बिग बॉस 17 के सेट पर पहुंच चुकी हैं।