06:13 PM, 28-Mar-2023
आकांक्षा दुबे की मौत पर अभिनेता यश ने एक वीडियो जारी कर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोगोंं पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि लड़कियां इस्तेमाल करने की चीज नहीं होती हैं, बल्कि उनका सपोर्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के कुछ लोग एक्टर से बदला लेने के लिए लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाते हैं और बाद में उन्हें छोड़ देते हैं। एक्टर ने आगे कहा कि न जाने कितनी लड़कियां फिल्म इंडस्ट्री में डिप्रेशन की शिकार हैं। आकांक्षा के बारे में बात करते हुए वह इमोशनल नजर आए। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि तुम परेशान थी, लेकिन इतना कि खुद को खत्म करने लेना...यह ठीक नहीं है।