या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}अंबानी के समारोह में अभिनेता अर्जुन कपूर भी शिरकत करते नजर आए हैं। अभिनेता को अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते देखा गया।
साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों तक में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता निकितिन धीर ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद समारोह में शिरकत की है। अभिनेता ने ऑल व्हाइट अटायर और लंबी दाढ़ी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
फिल्मी हस्तियों को भी भेजा गया निमंत्रण
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'शुभ आशीर्वाद' की रस्म आज शाम करीब 6 बजे से शुरू होगी। अनंत-राधिका के 'शुभ आशीर्वाद' फंक्शन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ कई और राजनीतिक हस्तियों के आने की भी चर्चा है। इसके अलावा फिल्मी हस्तियों को भी न्योता भेजा गया है। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह आज के कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।
नई-नवेली जोड़ी को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे पीएम मोदी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के शादी समारोह में देश-विदेश की हस्तियों ने रौनक बिखेरी। हालांकि, इस शादी में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल नहीं हो पाए। शादी का जश्न दो दिन और जारी रहेगा। आज 13 जुलाई को ‘शुभ आशीर्वाद’ है तो कल 14 जुलाई को ‘मंगल उत्सव’ है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी 13 जुलाई को ‘शुभ आशीर्वाद’ रस्म में नए जोड़े को आशीर्वाद देने जा सकते हैं।