फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत-राधिका की शादी से पहले हुआ कव्वाली का आयोजन, मेहमानों ने की शिरकत

Fri, 12 Jul 2024 01:01 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Anant Ambani Radhika Merchant Marriage Live News: अब जल्द ही अनंत-राधिका का इश्क मुकम्मल होने की कगार पर आ गया है। ऐसे में हर कोई 12 जुलाई का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जब कपल हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि अनंत-राधिका की शादी से जुड़े ताजा अपडेट्स...
विज्ञापन
अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट वेडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:02 AM, 12-Jul-2024

सैमसंग के सीईओ हैन जोंग-ही को भी एंटीलिया पहुंचते देखा गया। इस दौरान पैप्स ने उन्हें अपने कैमरों में कैद किया। व्हाइट शर्ट और ब्लैक सूट बूट में हैन जोंग-ही कैमरों को देखकर मुस्कुराते नजर आए। 

12:58 AM, 12-Jul-2024

यूके के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी अंबानी परिवार के भव्य समारोह का हिस्सा बनने मुंबई पहुंच गए हैं। बोरिस को तगड़ी सुरक्षा के बीच एंटीलिया पहुंचते देखा गया। 
 

12:54 AM, 12-Jul-2024

रिपोर्ट थी कि किम कार्दशियन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की गवाह बनेंगी। बात सच निकली है। किम ऑलिव ग्रीन कलर की बैकलेस बॉडीकॉन ड्रेस पहने समारोह में शिरकत करती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही छा गया है। 
 

विज्ञापन
12:52 AM, 12-Jul-2024

अंबानी परिवार की तरफ से आयोजित की गई शिव शक्ति पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस भव्य पूजा में पूरा अंबानी परिवार साथ मिलकर आरती करता नजर आ रहा है। साथ ही सभी भक्ति में लीन होकर हर-हर महादेव का नारा लगाते देखे जा सकते हैं। 
 

11:02 PM, 11-Jul-2024

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कल यानी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी कड़ी में आज एंटीलिया में कव्वाली का आयोजन किया गया है। दुल्हन की तरह सजी एंटीलिया का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। फंक्शन में पहुंचीं नामचीन हस्तियां कव्वाली का लुत्फ उठाने समारोह में शामिल हुई हैं। 
 

विज्ञापन
10:53 PM, 11-Jul-2024
श्लोका मेहता अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिव शक्ति पूजा से अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता अंबानी का लुक सामने आ गया है। ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी में श्लोका बेहद खूबसूरत लगी हैं। उन्होंने सोने के आभूषणों के साथ अपने लुक को पूरा किया। श्लोका ने अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लिया। 

 

06:05 PM, 11-Jul-2024

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के समारोह का हिस्सा बनने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मुंबई पहुंच चुकी हैं। ममता बनर्जी को सफेद रंग की साड़ी में वेन्यू पर पधारते देखा गया। 
 

05:07 PM, 11-Jul-2024
प्रियंका चोपड़ा औऱ निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी में शामिल होने मुंबई पहुंचे प्रियंका-निक
अनंत-राधिका की शादी का जश्न तीन दिनों तक चलेगा, जिसकी शुरुआत 12 जुलाई को 'शुभ विवाह', 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद' और 14 जुलाई को 'मंगल उत्सव' से होगी। इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी हाल ही में मुंबई पहुंचे हैं।
   

03:56 PM, 11-Jul-2024
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट { एंटीलिया} - फोटो : एक्स

दुल्हन की तरह सजा एंटिलिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए अंबानी परिवार का घर दुल्हन की सज गया है। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।

03:41 PM, 11-Jul-2024
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट वेडिंग {राम चरण} - फोटो : इंस्टाग्राम

पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे राम चरण
सितारों से सजी मेहमानों की सूची में सुपरस्टार राम चरण का नाम भी जुड़ गया है। वे अपनी पत्नी उपासना और अपने बच्चे क्लिन के साथ आज दोपहर शहर पहुंचे।

03:08 PM, 11-Jul-2024
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

10 NSG कमांडो तैनात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत-राधिका की शादी में 10 एनएसजी कमांडो तैनात किए जाएंगे। इसकी बड़ी वजह यह है कि इस समारोह में देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

02:10 PM, 11-Jul-2024
मोमे खान - फोटो : इंस्टाग्राम

02:05 PM, 11-Jul-2024
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : एक्स

ये विदेशी मेहमान होंगे शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न में किम कार्दशियन, क्लो कार्दशियन, माइक टायसन, बोरिस जॉनसन और टोनी ब्लेयर के शामिल होने की उम्मीद है, जो कल से शुरू हो रहे हैं। शादी का जश्न तीन दिनों तक चलेगा, जिसकी शुरुआत 12 जुलाई को 'शुभ विवाह', 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद' और 14 जुलाई को 'मंगल उत्सव' से होगी। 

01:39 PM, 11-Jul-2024
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट, ममता बनर्जी - फोटो : एक्स


 

01:20 PM, 11-Jul-2024
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया


मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 12 जुलाई से 15 जुलाई तक बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की है। 
 

01:10 PM, 11-Jul-2024
अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट वेडिंग - फोटो : X

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए आयोजित शिव पूजा में श्लोका ने एक खूबसूरत पान गोल्ड टिशू साड़ी पहनी थी।

01:08 PM, 11-Jul-2024
अनंत-राधिका - फोटो : सोशल मीडिया

अंबानी की दावत में परोसे जाएंग 2500 आइटम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंबानी की शादी में काशी की चाट से लेकर फिल्टर कॉफी तक के अलावा 2500 आइटम मेहमानों को परोसे जाएंगे। इस शादी में देश-विदेश से कई VVIP मेहमान शामिल होंगे।

12:38 PM, 11-Jul-2024
अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम

100 प्राइवेट जेट्स पहुचेंगे मुंबई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की कल यानी मुंबई में शादी होने जा रही है। इसके लिए दुनियाभर की कई जानी-मानी हस्तियों को न्योता भेजा गया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी परिवार ने मेहमानों को लाने और ले जाने के लिए तीन फाल्कन-2000 विमानों को किराए पर लिया है। साथ ही इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर 100 से अधिक प्राइवेट विमानों के आने की संभावना हैस जिसके चलते खबर आ रही है कि मुंबई एयरपोर्ट पर जान लगने वाला है।

12:10 PM, 11-Jul-2024
अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

शादी में आए मेहमानों को मिलेगा रिटर्न गिफ्ट
शादी में आए मेहमानों के लिए स्पेशल रिटर्न गिफ्ट भी तैयार किए गए हैं। इसमें करोड़ों की घड़ियां हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कई बड़े तोहफे भी तैयार किए गए हैं। इनमें करोड़ों की घड़ियां शामिल हैं, जो वीआईपी मेहमानों को दी जाएंगी। वहीं अन्य मेहमानों के लिए राजकोट, कश्मीर और बनारस सहित देश के अलग-अलग शहरों से रिटर्न गिफ्ट तैयार किए गए हैं। 

12:05 PM, 11-Jul-2024
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : एक्स

महंगी शादियों में से एक होगी अनंत-राधिका की शादी
अनंत-राधिका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबर है कि जोड़े की शादी दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक होने वाली है। खबर ये भी है कि शादी में एडेल या ड्रेक या लाना डेल रे या फिर तीनों की पॉप सिंगर्स परफॉर्म करेंगे। इन परफॉर्मेंनस पर अंबानी फैमिली ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं

11:37 AM, 11-Jul-2024
अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत-राधिका की शादी के लिए द्वादश ज्योतिर्लिंग के पंडा को आमंत्रित किया गया है। देवघर से भी दो पुरोहित को आमंत्रित किया गया है। पंडित लंबोदर परिहस्त और डॉ पंकज झा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने के लिए मुंबई पहुंचे।

11:05 AM, 11-Jul-2024
अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

भंडारे का है आयोजन
मुकेश और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपनी शादी से पहले एक दिल को छू लेने वाले कदम के रूप में एंटीलिया में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया है। भंडारा, जो एक पारंपरिक भोज है, 40 दिनों तक चलेगा और इसका लक्ष्य प्रतिदिन 9,000 से अधिक लोगों को भोजन कराना है। 
 

11:00 AM, 11-Jul-2024
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : एक्स

विवाह के बाद होंगे यह समारोह
पारंपरिक हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए, शादी के सारे सेलिब्रेशन होंगे। बता दें कि 12 जुलाई को जोड़े का शुभ विवाह होगा। इसके बाद यह 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद के साथ जारी रहेगा। अंत में शादी का रिसेप्शन14 जुलाई को निर्धारित है।

10:48 AM, 11-Jul-2024
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : एक्स



 

10:45 AM, 11-Jul-2024
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @viralbhayani

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर को भी पूजा सेरेमनी में आते हुए देखा गया था। इस दौरान उनके साथ शिखर पहाड़िया भी दिखाई दिए। जान्हवी ने पूजा के लिए कलरफुल लहंगा पहना, जिसे उन्होंने बैंगनी रंग के दुपट्टे के साथ पेयर किया था।

10:44 AM, 11-Jul-2024
एमएस धोनी और साक्षी धोनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी पूजा सेरेमनी में शामिल हुए थे। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद रहीं। धोनी ने काले रंग के कुर्ते पायजामे में दिखे तो उनकी पत्नी भी पारंपरिक परिधान में नजर आईं।

10:44 AM, 11-Jul-2024
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले हुई पूजा सेरेमनी में जो-जो लोग अंबानी परिवार के घर पधारे, उनमें बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी शामिल थे। संजय दत्त को कुर्ते पायजामे में देखा गया, जो अपनी खास चाल में चलते हुए पूजा सेरेमनी के लिए पहुंचे।

10:24 AM, 11-Jul-2024

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत-राधिका की शादी से पहले हुआ कव्वाली का आयोजन, मेहमानों ने की शिरकत

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उनकी शादी से पहले का उत्सव मार्च से ही जारी है। अंबानी परिवार ने बीते दिनों नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में जोड़े के लिए एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया था। इसके बाद अंबानी परिवार ने कपल की हल्दी सेरेमनी अपने घर एंटीलिया में ही आयोजित किया था। वहीं, कल रात अंबानी परिवार ने शिव शक्ति पूजा और मेहंदी समारोह का आयोजन किया । उनके निवास एंटीलिया में हुए इस आयोजन में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई। इस शाम का एक मुख्य आकर्षण  संगीतकार और गायक अमित त्रिवेदी की लाइव परफॉर्मेंस थी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें