हैदराबाद के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीनिवास राव ने अल्लू अर्जुन की रिहाई को लेकर पत्रकारों के पूछे गए सवाल पर कहा कि उनकी रिहाई शनिवार सुबह ही होगी। उन्होंने कहा कि इसका कारण उन्हें नहीं मालूम है, लेकिन अल्लू अर्जुन को शनिवार सुबह ही रिहा किया जाएगा।
भगदड़ से मौत मामले में अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट ने 'पुष्पा 2' स्टार को चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने अभिनेता को अंतरिम जमानत देते हुए जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया।
कोर्ट में अल्लू अर्जुन की पेशी हुई। सुनवाई के दौरान अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
साउथ सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन को इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद के एक थिएटर में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। उन्हें हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया।