फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71st National Film Awards: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान, शाहरुख और विक्रांत बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

Tue, 23 Sep 2025 06:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

71st National Film Awards Ceremony in New Delhi: मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू साल 2023 में रिलीज फिल्मों के विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। यहां पढ़िए हर अपडेट...
विज्ञापन
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:46 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहनलाल को दी बधाई
कार्यक्रम का समापन करते हुए महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने संबोधन किया। उन्होंने दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने वाले अभिनेता मोहनलाल को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने मोहनलाल की फिल्मों की भी सराहना की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सिनेमा में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता और महिला आधारित फिल्मों के निर्माण पर भी खुशी जताई।

05:43 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

मोहनलाल ने जताया आभार
इस मौके पर मोहनलाल ने अपने संबोधन में कहा- 'सिनेमा मेरी आत्मा और मेरा दिल है। मुझे यह सम्मान देने के लिए सभी का शुक्रिया।'
 

05:39 PM, 23-Sep-2025

सभी मुख्य विजेताओं को सम्मानित किया जा चुका है। यहां देंखे अवॉर्ड सेरेमनी के खास पल..
 
 
 
 

विज्ञापन
05:37 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

शाहरुख-रानी ने बजाईं मोहनलाल के लिए तालियां
मोहनलाल के लिए तालियां बजाते सभी कलाकार। इस दौरान शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी भी खड़े होकर तालियां बजाते नजर आए।

05:29 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : पीटीआई

मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। इस मौके पर मोहनलाल के फिल्मी सफर पर आधारित दो मिनट की एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित हुई।
 

विज्ञापन
05:28 PM, 23-Sep-2025

'12वीं फेल' बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म
12वीं फेल बनी 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने ग्रहण किया अवॉर्ड।

05:27 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

करण जौहर की रॉकी और रानी को मिला अवॉर्ड
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को मिला मनोरंजन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ सोशल फिल्म का अवॉर्ड। निर्देशक करण जौहर ने लिया सम्मान।

05:25 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

सैम बहादुर को मिला सोशल संदेश देने के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म। निर्देशक मेघना गुलजार ने लिया सम्मान।

05:21 PM, 23-Sep-2025

द केरला स्टोरी के लिए सुदिप्तो सेन को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड।

05:20 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : पीटीआई

शाहरुख बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
शाहरुख खान को मिला फिल्म जवान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार। इस दौरान जबरदस्त तालियां और शोर सुनने को मिला।

05:19 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : पीटीआई

विक्रांत मैसी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
विक्रांत मैसी को मिला 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार।

05:18 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

रानी मुखर्जी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार।

05:17 PM, 23-Sep-2025

सचिन सुधाकरन को फिल्म एनिमल के लिए बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड मिला।
 

05:16 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

जानकी वोडीवाला को मिला सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड
जानकी वोडीवाला को फिल्म 'वश' के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार।

05:13 PM, 23-Sep-2025

बेस्ट एक्शन डायरेक्टर का अवॉर्ड हनुमान के लिए नंदू प्रुधवी को मिला।
 

05:11 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

शिल्पा राव बनीं सर्वश्रेष्ठ गायिका
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का सम्मान शिल्पा राव को मिला। उन्हें फिल्म 'जवान' के गाने 'चलेया..' के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। 

05:10 PM, 23-Sep-2025

फिल्म केरला स्टोरी के लिए प्रशांत मोहापत्रा को बेस्ट सिनेमैटोग्राफर का मिला अवॉर्ड।

05:09 PM, 23-Sep-2025

सिर्फ एक बंदा काफी है के लिए दीपक किंगरानी को बेस्ट डायलॉग राइटर का मिला अवॉर्ड।

05:09 PM, 23-Sep-2025

फिल्म एनिमल को मिला बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड।

05:02 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

मोहनलाल के लिए तालियों से गूंजा पूरा हाॅल
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम में मोहलाल को रियल ओजी बुलाया। उन्होंने सभी से मोहनलाल के लिए तालियां बजाने के लिए कहा। बता दें कि मोहनलाल को इस अवॉर्ड सेरेमनी में दादासाहेब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

 

05:01 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

जब कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट मंच पर अवॉर्ड लेने पहुंची तो शाहरुख खान और रानी मुखर्जी उनकी फोटो खींचते और वीडियो बनाते नजर आए।

04:57 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

संगीतकार हर्षवर्धन रामेश्वर को फिल्म एनिमल के लिए सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड मिला। 

04:55 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने 'ढिंढोरा बाजा रे' के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर का सम्मान।

04:54 PM, 23-Sep-2025

एमआर राजकृष्णन को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) के लिए विशेष उल्लेख श्रेणी में मिला अवॉर्ड।

04:49 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कटहल बनी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म
'कटहल' को मिला सर्वश्रेष्ट हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार। निर्देशक यशोवर्धन मिश्रा ने हासिल किया पुरस्कार।

04:46 PM, 23-Sep-2025

"कंडीलु - द रे ऑफ होप" को मिला सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ा फिल्म का पुरस्कार।

04:45 PM, 23-Sep-2025

'श्यामची आई' को मिला सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का अवॉर्ड।

04:43 PM, 23-Sep-2025
71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'भगवंत केसरी' को मिला बेस्ट तेलुगु फिल्म का अवॉर्ड।
 

04:41 PM, 23-Sep-2025

समारोह में रानी मुखर्जी और अभिनेता शाहरुख खान, दोनों एकसाथ बैठे नजर आए। 
 

04:39 PM, 23-Sep-2025

मनीष सैनी को मिला अवॉर्ड
मनीष सैनी को मिला बेस्ट शॉर्ट फिल्म निर्देशक का अवॉर्ड।
 

04:34 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

समारोह में पहुंचे कई सितारे
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में कई सितारे पहुंचे। देखिए एक झलक



04:33 PM, 23-Sep-2025

फ्लॉवरिंग मैन को मिला बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का अवॉर्ड।

04:25 PM, 23-Sep-2025

संजय मिश्रा स्टारर 'गिद्ध द स्कैवेंजर' को मिला सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड।

04:22 PM, 23-Sep-2025

तमिल फिल्म 'लिटिल विंग्स' को मिला सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड।

04:19 PM, 23-Sep-2025

चिदानंद एस नायक को मिला सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

04:16 PM, 23-Sep-2025

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की हुई शुरुआत। उत्पल दत्ता को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का अवॉर्ड।

04:04 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रगान के बाद हुई समारोह की शुरुआत। स्वागत संबोधन में हुआ मोहनलाल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी समेत विजेताओं का जिक्र।

04:00 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

शाहरुख-विक्रांत और रानी मुखर्जी पहुंचे
अवॉर्ड समारोह की हुई शुरुआत। शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी समेत पहुंचे विजेता बनने वाले स्टार्स। शाहरुख काले रंग के कपड़ों में पहुंचे।

03:36 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विधु विनोद चोपड़ा ने जताई खुशी
बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली '12वीं फेल' के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा और उनकी पत्नी अनुपमा चोपड़ा भी रेड कार्पेट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने '12वीं फेल' को अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई और अपने मुंबई आने का किस्सा भी साझा किया।

03:33 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

एकता कपूर ने जताई खुशी
फिल्म 'कटहल' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिलने पर निर्माता एकता कपूर ने खुशी जताई। उन्होंने इसे पूरी टीम की मेहनत का फल बताया।

03:23 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

मेघना गुलजार ने 'सैम बहादुर' की जीत पर जताई खुशी
निर्देशक मेघना गुलजार भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के रेड कार्पेट पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' के तीन ट्रॉफी जीतने पर खुशी जताई और इस सफलता का श्रेय पूरी टीम को दिया।

03:18 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

अपूर्व मेहता ने धर्मा की हैट्रिक पर जताई खुशी
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए सितारों का रेड कार्पेट पर पहुंचना जारी है। इसी क्रम में धर्मा प्रोडक्शन की प्रबंधक टीम के साथी अपूर्व मेहता भी रेड कार्पेट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धर्मा की फिल्मों को लगातार तीसरी साल अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई।

12:08 AM, 23-Sep-2025
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया

मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल को आज मंगलवार को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि 20 सितंबर को भारत सरकार की तरफ से उनके नाम का एलान किया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में ही उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

12:06 AM, 23-Sep-2025
शाहरुख खान-विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और विक्रांत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
इस बार विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। वहीं, शाहरुख खान को 'जवान' के लिए विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। रानी मुखर्जी ने 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में अपने दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

12:02 AM, 23-Sep-2025

कब और कहां देख सकते हैं प्रसारण? 
शाम चार बजे से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू साल 2023 में रिलीज फिल्मों के विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। बताते चलें कि कोविड महामारी के चलते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दो साल की देरी से दिए जा रहे हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज चैनल के माध्यम से यूट्यूब पर देख सकते हैं। 

12:00 AM, 23-Sep-2025

71st National Film Awards: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान, शाहरुख और विक्रांत बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

साल 2023 की फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं के नाम का एलान इस साल 1 अगस्त को किया गया था। आज विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने जा रहा है।
इस बार विजेताओं की सूची में अभिनेता शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार हैं। इसी समारोह में मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के से सम्मानित किया जाएगा।
यहां पढ़ें विजेताओं की सूची





विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें