तेजस्वी यादव के बयान पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ये लोग दिन में स्वप्न देख रहे हैं। 300 क्या इन्हें तो 30 सीटें भी मिल जाए तो गनीमत है। इंडी गठबंधन घमंडिया गठबंधन है।
भाजपा ने नए उम्मीदवार के चयन के बाद चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होने पर हजारीबाग के मौजूदा सांसद जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मुंबई में भाजपा-कांग्रेस नेताओं में भिड़ंत
मुंबई के सायन के लिटिल एंजेल स्कूल में मतदान के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वे मतदान केंद्र से 100 मीटर दूर मतदाताओं को मतदान पर्ची दे रहे थे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वे मतदान प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे थे। बीजेपी का दावा है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दो लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हुगली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने कहा कि हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हमें पिछली बार की तुलना में इस बार पश्चिम बंगाल में ज्यादा सीटें मिलेंगी।
तेजस्वी यादव ने दी पीएम मोदी को चुनौती
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी को खुली चुनौती देते हैं कि 10 साल में अगर उन्होंने तेजस्वी से ज्यादा नौकरी दी होगी तो हम राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
दिल्ली में अमित शाह की रैली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव में ही भाजपा पूर्ण बहुमत 270 सीटें प्राप्त कर चुकी है। पांचवा, छठा, सातवां चरण मोदी जी को 400 पार कराएगा।
उद्धव ठाकरे बोले- अव्यवस्था के कारण कम हो रही वोटिंग
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पर जा रहे हैं लेकिन असुविधा के कारण उन्हें वापस आना पड़ रहा है। उन्हें अंदर जाने में काफी समय लग रहा है। लोग वोट नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि भले ही समय लगे लेकिन मतदान केंद्रों पर जरूर जाएं और अपना वोट डालें।
उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन के कारण ही वोटिंग कम हुई है। जहां भी हमें बढ़त मिली है, वहां मशीनें ठीक से व्यवस्थित नहीं हैं। मशीनें बंद कर दी गई हैं। यह मोदी सरकार का नाटक है। हार का डर है। लोग उत्साहित हैं। उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। यह चुनाव आयोग का खेल है। जहां हमारा प्रतिशत ज्यादा होगा, वहीं मतदान प्रतिशत कम हो रहा है।
विदेश मंत्री ने प्रथम बार के मतदाताओं से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बात की। उन्होंने कहा कि पांच या दस साल पहले जब मैं विश्वविद्यालय जाता था, तो वे मुझे तीन या पांच छात्रों से मिलवाते थे और कहते थे कि इन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। अब मैं जब विश्वविद्यालय जाता हूं तो वे मुझे ऐसे पांच-सात छात्रों से मिलवाते हैं, जिनके पास पेटेंट और स्टार्टअप हैं।
अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान किया।
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में मतदान किया।
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में मतदान किया।
अभिनेता सलमान खान लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान करने पहुंचे।
मुकेश अबंनी के अलावा, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी वोटिंग की।
उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता और बेटे आकाश के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान% | 1 बजे तक मतदान% | 3 बजे तक मतदान % | 5 बजे तक मतदान % |
| बिहार | 8.86 | 21.11 | 34.62 | 45.33 | 52.35 |
| जम्मू-कश्मीर | 7.63 | 21.37 | 34.79 | 44.90 | 54.21 |
| झारखंड | 11.68 | 26.18 | 41.89 | 53.90 | 61.90 |
| लद्दाख | 10.51 | 27.87 | 52.02 | 61.26 | 67.15 |
| महाराष्ट्र | 6.33 | 15.93 | 27.78 | 38.77 | 48.66 |
| ओडिशा | 6.87 | 21.07 | 35.31 | 48.95 | 60.55 |
| उत्तर प्रदेश | 12.89 | 27.76 | 39.55 | 47.55 | 55.80 |
| पश्चिम बंगाल | 15.35 | 32.70 | 48.41 | 62.72 | 73.00 |
ममता बनर्जी के भाई ही नहीं डाल पाए वोट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे छोटे भाई बाबून बनर्जी सोमवार को मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण अपना वोट नहीं डाल सके। बाबुन हावड़ा शहर के मतदाता हैं। जब वे मतदान केंद्र पर वोट डालने गए तो पता चला कि उनका नाम सूची में नहीं था। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता शांतनु सेन ने कहा कि चुनाव आयोग पूरे मामले को देख रहा है। केवल वही बता सकता है कि ऐसा क्यों हुआ। बता दें, ऐसी अफवाह थी कि बाबुन बीजेपी में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं।
बाबुन बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन, बंगाल हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ-साथ बंगाल बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव और टीएमसी के खेल विंग के प्रभारी भी हैं।
अभिनेता शाहरुख खान ने अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेदिनीपुर में रोड शो किया।
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
महाराष्ट्र सीएम ने की बुजुर्ग की मदद
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के कालवा इलाके में ऑटो से घायल हुई महिला की मदद की। इस दौरान वे पोलिंग बुथ पर जा रहे थे।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम तीन बजे तक 47.53 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान% | 1 बजे तक मतदान% | 3 बजे तक मदान % |
| बिहार | 8.86 | 21.11 | 34.62 | 45.33 |
| जम्मू-कश्मीर | 7.63 | 21.37 | 34.79 | 44.90 |
| झारखंड | 11.68 | 26.18 | 41.89 | 53.90 |
| लद्दाख | 10.51 | 27.87 | 52.02 | 61.26 |
| महाराष्ट्र | 6.33 | 15.93 | 27.78 | 38.77 |
| ओडिशा | 6.87 | 21.07 | 35.31 | 48.95 |
| उत्तर प्रदेश | 12.89 | 27.76 | 39.55 | 47.55 |
| पश्चिम बंगाल | 15.35 | 32.70 | 48.41 | 62.72 |
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान% | 1 बजे तक मतदान% |
| बिहार | 8.86 | 21.11 | 34.62 |
| जम्मू-कश्मीर | 7.63 | 21.37 | 34.79 |
| लद्दाख | 10.51 | 27.87 | 52.02 |
| झारखंड | 11.68 | 26.18 | 41.89 |
| महाराष्ट्र | 6.33 | 15.93 | 27.78 |
| ओडिशा | 6.87 | 21.07 | 35.31 |
| उत्तर प्रदेश | 12.89 | 27.76 | 39.55 |
| पश्चिम बंगाल | 15.35 | 32.70 | 48.41 |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कटक में कहा, 'आपका उत्साह और आपका जोश ये दिखा रहा है कि 25 साल बाद ओडिशा नया इतिहास रचने जा रहा है। ओडिशा में 10 जून को बीजेपी का पहला सीएम शपथ लेगा ये तय है। तीसरी बार मोदी की सरकार दिल्ली में शपथ लेगी। ये भी तय है।'
नौ बजे तक कुल 23.66 प्रतिशत मत पड़े।
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % | 11 बजे तक मतदान% |
| बिहार | 8.86 | 21.11 |
| जम्मू-कश्मीर | 7.63 | 21.37 |
| लद्दाख | 10.51 | 27.87 |
| झारखंड | 11.68 | 26.18 |
| महाराष्ट्र | 6.33 | 15.93 |
| ओडिशा | 6.87 | 21.07 |
| उत्तर प्रदेश | 12.89 | 27.76 |
| पश्चिम बंगाल | 15.35 | 32.70 |
रणदीप हुड्डा और सुनील शेट्टी ने मुंबई में वोट डाला।
बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, 'महिला वोटर को रोका जा रहा है। पुलिस कोई काम नहीं कर रही है। बोनी नामक यह व्यक्ति है जो लोगों को डरा रहा है और घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा। लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है। मैंने राज्य चुनाव आयोग में इसे लेकर शिकायत की है।'
उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा, 'मैं सभी से अपील करूंगा कि वो अपना वोट दें और अधिक से अधिक वोट देकर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करें। पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
| राज्य | 9 बजे तक मतदान % |
| बिहार | 8.86 |
| जम्मू-कश्मीर | 7.63 |
| लद्दाख | 10.51 |
| झारखंड | 11.68 |
| महाराष्ट्र | 6.33 |
| ओडिशा | 6.87 |
| उत्तर प्रदेश | 12.89 |
| पश्चिम बंगाल | 15.35 |
मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मतदान किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने अपना वोट डाला।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं को लाइन में देखा गया। मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर उद्योगपति अनिल अंबानी को कतार में देखा गया।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश समेत आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कुल 695 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 8.95 करोड़ मतदाता करेंगे। यूपी की 14, बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, बंगाल की 7 व केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की 1-1 सीट पर मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश में इन सीटों पर वोटिंग: लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, मोहनलालगंज, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा, बाराबंकी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर और कौशांबी। इन सीटों पर 144 प्रत्याशी मैदान में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की।