फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Results Live: आम चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक; पीएम से मिले नीतीश

Mon, 03 Jun 2024 09:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Lok Sabha Chunav Results 2024 Live Vote Counting Today News Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नतीजे कल यानी चार जून को जारी किए जाएंगे। इससे पहले आए एग्जिट पोल में भाजपा नीत एनडीए को स्पष्ट बहुमत के  अनुमान लगाए गए हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले की सियासी खबरों के लिए पढ़िए अमर उजाला डॉट कॉम...
 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:33 PM, 03-Jun-2024

उच्च न्यायालय ने दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना कर्मचारियों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को निर्वाचन आयोग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना कर्मचारियों की नियुक्ति पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार ही की जाए। मंगलवार को पूरे देश में मतों की गिनती की जाएगी।
हावड़ा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रतिन चक्रवर्ती ने एक याचिका दायर कर आयोग को निर्देश देने का अनुरोध किया है कि वह लोकसभा चुनावों की मतगणना के लिए संविदा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, संविदा शिक्षकों और नागरिक स्वयंसेवकों को कर्मियों के रूप में नियुक्त न करे। न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की अवकाशकालीन पीठ ने आयोग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मतगणना कर्मचारियों की नियुक्ति पश्चिम बंगाल के सीईओ द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार ही की जाए।

 

09:05 PM, 03-Jun-2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। सीएम ने उन्हें विक्रम संपत द्वारा लिखित पुस्तक शिवा भेंट की।

07:32 PM, 03-Jun-2024

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि एग्जिट पोल मोदी का पोल है। जनता के एग्जिट पोल में इंडी गठबंधन जीत रही है। कम से कम 290 सीटें INDIA गठबंधन जीत रहा है। 2020 में जो धांधली हुई थी, इस बार बिहार की जनता उस धांधली को बर्दाश्त नहीं करेगी।
 

 

विज्ञापन
06:54 PM, 03-Jun-2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।  

06:01 PM, 03-Jun-2024

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष ने हमारे नेता पीएम मोदी पर निशाना साधा हमने उसे स्वीकार किया लेकिन अगर विपक्ष संविधान और लोकतंत्र पर हमला करेगा तो हम नहीं सहेंगे। 

विज्ञापन
05:27 PM, 03-Jun-2024

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि बीजेपी कल हार रही है। कल पीयूष गोयल को मुंबई में रुकना है तो वह कल मुंबई में अपनी ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में बीजेपी की हार देखेंगे।

04:34 PM, 03-Jun-2024

एआईसीसी मुख्यालय, दिल्ली में चार जून के लिए तैयारी की जा रही है।   

02:51 PM, 03-Jun-2024

पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात लोकसभा चुनाव के परिणामों के एलान के एक दिन पहले हुई है। दोनों नेताओं ने 7, लोक कल्याण मार्ग में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच क्या बात हुई, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

02:50 PM, 03-Jun-2024

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "ऐसा (सेंसेक्स-निफ्टी का रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचना) इसलिए है क्योंकि लोग लाभ कमाने की कोशिश कर रहे हैं, कल वे बच निकलेंगे... अमूल ने आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दूध की कीमत में 2 रुपये की वृद्धि की है... उन्होंने अपने लोगों को लाभ कमाने में मदद करने के लिए कीमतें बढ़ाई हैं... ऐसी संभावना है कि वे धीमी गति से गिनती करेंगे और रात में बिजली कटौती करेंगे।"

01:49 PM, 03-Jun-2024

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "सिर्फ तिरुवनंतपुरम ही नहीं, मुझे शत प्रतिशत विश्वास है कि देश भर की तस्वीर के लिए जो आंकड़े आप सभी ने एग्जिट पोल में देखे हैं, वे भी कल झुठला दिए जाएंगे।''

12:38 PM, 03-Jun-2024

लोकसभा चुनाव के परिणामों के एलान से एक दिन पहले चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने चमत्कार कर दिखाया है। देश के चुनाव ऐतिहासिक रहे हैं।

12:31 PM, 03-Jun-2024

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक
लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा से एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को यहां एक बैठक की। समझा जाता है कि इसके मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक स्थिति का जायजा लिया और भावी रणनीति को लेकर चर्चा की। 

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी वाली इस बैठक को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन समझा जाता है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विपक्ष से मुकाबले की रणनीति पर भी मंथन किया। इससे पहले भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को निर्वाचन आयोग का रुख किया था और कांग्रेस एवं उसके सहयोगियों पर भारत की चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। 

12:28 PM, 03-Jun-2024

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "...INDIA (गठबंधन) सरकार बनाएगा..."

12:27 PM, 03-Jun-2024

केंद्रीय मंत्री और उजियारपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार नित्यानंद राय ने कहा, "NDA 400 पार करेगी...लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में है...नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे...उनके(विपक्ष) दावों में कोई दम नहीं है...कल घमंडिया गठबंधन का घमंड चकनाचूर हो जाएगा..."

12:27 PM, 03-Jun-2024

कर्नाटक मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, "ये एग्जिट पोल मीडिया और मोदी की कल्पना है, हम जनता के पोल का इंतजार कर रहे हैं। हमने एक महीना इंतजार कर लिया है तो एक और दिन से क्या हो जाएगा....ये चुनाव मोदी की आर्थिक असमानता नीति, भाजपा सरकार के संविधान विरोधी रुख के खिलाफ है, इसमें कोई संदेह नहीं कि हमें 295 मिलेंगे।"

09:52 AM, 03-Jun-2024

लोकसभा चुनाव के सात चरणों के मतदान के बाद चार जून  यानी कल मतगणना होगी। चुनाव आयोग उससे पहले आज दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। यह शायद पहली बार है, जब आयोग ने चुनाव खत्म होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 19 अप्रैल को शुरू हुए सात चरणों का चुनाव एक जून को खत्म हुआ। 2019 के संसदीय चुनावों तक उप चुनाव आयुक्त प्रत्येक चरण के मतदान के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते थे, लेकिन अब यह प्रथा खत्म कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान आयोग मतदान प्रतिशत से लेकर मतगणना तक की जानकारी साझा कर सकता है। 

09:50 AM, 03-Jun-2024

पश्चिम बंगाल की बारासात और मथुरापुर लोकसभा सीट के एक-एक मतदान केंद्र पर पुन: मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारियों और संबंधित पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर रविवार को पुन: मतदान का निर्णय लिया गया। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में एक जून को मतदान हुआ था।

09:50 AM, 03-Jun-2024

Lok Sabha Election Results Live: आम चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक; पीएम से मिले नीतीश

Lok Sabha Chunav Results 2024 Live Vote Counting Today News Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नतीजे कल यानी चार जून को जारी किए जाएंगे। इससे पहले आए एग्जिट पोल में भाजपा नीत एनडीए को स्पष्ट बहुमत के  अनुमान लगाए गए हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले की सियासी खबरों के लिए पढ़िए अमर उजाला डॉट कॉम...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें