फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Live: इस कांग्रेस प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, CPM ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

Thu, 18 Apr 2024 11:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान कल यानी 19 अप्रैल को कराए जाएंगे। आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल सहित 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यूपी की 8 और उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर मतदान होगा। नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:18 PM, 18-Apr-2024

हिमंत ने कांग्रेस पर साधा निशाना
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि दशकों तक कांग्रेस सरकारों ने असम की बराक घाटी की उपेक्षा की। उन्होंने घुसपैठ को बढ़ावा दिया। बुनियादी ढांचे की उपेक्षा की। फॉल्ट लाइन का फायदा उठाया। आज, 55 वर्षों के बाद, इस क्षेत्र को एक नया मेडिकल कॉलेज, बेहतर सड़कें और एक उत्तरदायी सरकार मिल रही है। भीड़ की प्रतिक्रिया हमारे प्रयासों के बारे में बताती है।

11:17 PM, 18-Apr-2024

हैदराबाद जिले के 5,41,201 मतदाताओं को सूची से हटाया
हैदराबाद के जिला चुनाव अधिकारी ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें बताया गया कि जनवरी 2023 से हैदराबाद जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 47,141 मृत मतदाता, 4,39,801 स्थानांतरित मतदाता और 54,259 डुप्लिकेट मतदाता हैं। कुल 5,41,201 मतदाताओं को ईसीआई के निर्देशों का पालन करते हुए मतदाता सूची से हटा दिया गया है।


 

11:06 PM, 18-Apr-2024

विज्ञापन
09:27 PM, 18-Apr-2024

केरलः नफरती भाषण देने पर कांग्रेस प्रवक्ता शमा के खिलाफ केस दर्ज
केरल पुलिस ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद के खिलाफ नफरती भाषण देने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने हाल ही में कोझिकोड लोकसभा क्षेत्र में एक चुनाव अभियान के दौरान गलत बयानबाजी की। एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में चुनाव आयोग को तिरुवनंतपुरम के एक मूल निवासी से शिकायत मिली थी। इसमें कहा गया कि कांग्रेस की प्रवक्ता ने कुट्टीकट्टूर इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर भाजपा केंद्र में फिर से सत्ता में आती है तो अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

09:20 PM, 18-Apr-2024

कांग्रेस प्रत्याशी सौम्या रेड्डी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप 
कर्नाटक की बंगलूरू दक्षिण लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सौम्या रेड्डी व अन्य पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए भाजपा ने चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई और उचित कार्रवाई की मांग की। बंगलूरू दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा के चुनाव एजेंट गजेंद्र एस ने बृहस्पतिवार को अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता यहां बीटीएम लेआउट इलाके में मतदाताओं को पार्टी से 'गारंटी कार्ड' के बदले में अपना आधार दिखाने के लिए यह कहकर झांसा दे रहे थे कि चुनाव के बाद उन्हें एक लाख रुपये का बांड मिलेगा।

आयोग को साक्ष्य के रूप में तस्वीरें सौंपते हुए भाजपा ने शिकायत में कहा, यह आपके संज्ञान में लाना है कि कांग्रेस के नेता, जिनमें सौम्या रेड्डी, पूर्व बीबीएमपी मेयर मंजूनाथ रेड्डी और अन्य शामिल हैं, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। चुनाव के बाद पैसों के भुगतान का वादा एक तरीके से मतदान के लिए रिश्वतखोरी के समान होगा।
 

विज्ञापन
09:20 PM, 18-Apr-2024

सीपीएम ने भुवनेश्वर लोकसभा सीट और 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
सीपीएम ने गुरुवार को राज्य की एक लोकसभा सीट और सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। सीपीएम ने वरिष्ठ नेता सुरेश पाणिग्रही को भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। 

  1. बोनाई विधानसभा सीट- लक्ष्मण मुंडा 
  2. नीलगिरि विधानसभा सीट- जोगानंद दास
  3. राणापुर विधानसभा सीट- सरोज नयन
  4. खुर्दा विधानसभा सीट- गिरीश महराना
  5. सालेपुर विधानसभा सीट- बद्री नारायण दास
  6. मोरदा विधानसभा सीट- मृत्युंजय बेहरा 
  7. चित्रकोंडा विधानसभा सीट- रघुनाथ हंतल

09:20 PM, 18-Apr-2024

पूर्व पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि पिछले दो चुनावों में कांग्रेस को लोकसभा में मान्यता नहीं मिल सकी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति क्या है? राहुल गांधी जो कहते हैं, उसे ज्यादा तूल न दें। एनडीए कर्नाटक में सभी 28 सीटें जीतेगी।

 

09:20 PM, 18-Apr-2024

हम 400 पार करेंगे: गोवा सीएम
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि मैं उत्तर और दक्षिण गोवा दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में संतुलित प्रचार कर रहा हूं। अबकी पार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार- कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग यह नारा लगा रहे हैं। हम इस बार 400 का आंकड़ा पार कर रहे हैं। यहां तक कि विपक्ष भी कह रहा है कि हम इस आंकड़े के करीब पहुंचेंगे।

 

09:20 PM, 18-Apr-2024

भारत के पास सीमा पार भी कार्रवाई करने की ताकत: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को केरल के मवेलिककारा में कहा कि जरूरत पड़ने पर भारत के पास सीमा पार कार्रवाई करके आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने की क्षमता है। अगर कोई भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश करता है, तो हमारे पास उससे निपटने की शक्ति है और जरूरत पड़ने पर सीमा के दूसरी ओर भी कार्रवाई करने की शक्ति है।

 

09:19 PM, 18-Apr-2024

असम में कांग्रेस चुनाव प्रचार कार्यालय क्षतिग्रस्त; एफआईआर दर्ज
असम के मोरीगांव जिले में कांग्रेस उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई के दो अस्थायी चुनाव प्रचार कार्यालयों को अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि कुछ बदमाशों ने बुधवार रात बागजाप में नगांव लोकसभा उम्मीदवार के चुनाव प्रचार कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई है। नगांव में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
 

07:40 PM, 18-Apr-2024

कूचबिहार का प्रस्तावित दौरा बंगाल राज्यपाल ने किया रद्द
भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) की सलाह पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को कूच बिहार का अपना दौरा रद्द कर दिया। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल कार्यालय के राजनीतिकरण का प्रयास हो रहा है लेकिन मैं किसी को भी उन्हें राजनीतिक शतरंज के मोहरे के रूप में इस्तेमाल नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता है कि मैं बंगाल के लोगों के साथ रहूं। मेरा ध्यान राज्य में हिंसा के खिलाफ लड़ना है, खासकर चुनाव के दौरान। 

07:40 PM, 18-Apr-2024

ओडिशा के चार लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं की संख्या अधिक
ओडिशा के चार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। यहां 13 मई को मतदान होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) निकुंज बिहारी ढल ने कहा कि बरहामपुर, कोरापुट, कालाहांडी और नबरंगपुर लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली 28 विधानसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। ढल के अनुसार, चारों निर्वाचन क्षेत्रों में 62,84,649 मतदाता हैं, जिसमें से 31,87,771 महिलाएं, 30,96,243 पुरुष और 635 ट्रांसजेंडर हैं।


 

07:40 PM, 18-Apr-2024

नादिया में भाजपा प्रत्याशी पर हमला
पश्चिम बंगाल के नादिया में भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ सरकार ने दावा किया कि आज उनकी कार पर टीएमसी से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि मेरे पास एक तालाब है, जिस पर विवाद हो रहा है। मैंने वहां जो गार्ड बैठाया है, उसके साथ वहां मारपीट की गई है। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज प्रचार कुछ लोगों ने मेरी कार पर हमला कर दिया, वे टीएमसी से जुड़े हुए हैं। शिकायत दर्ज कराई है। 
 

06:51 PM, 18-Apr-2024

चिराग पासवान की मां के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल 
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि मेरे छोटे भाई के सामने मेरी मां और मेरे परिवार को अपशब्द बोले जा रहे हैं। मैं इस बात से आहत हूं। एनडीए का हिस्सा होने के बावजूद मैं लालू यादव और उनके परिवार पर नरम रुख अपनाता हूं मुझपर इसे लेकर कई बार आरोप भी लगाए जाते रहे हैं।

06:50 PM, 18-Apr-2024

पीएम मोदी ने बदली राजनीति: नड्डा
असम के गोलपारा में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, भारतीय राजनीति बदल गई है। पहले झगड़े होते थे और तुष्टीकरण की राजनीति की जाती थी। कांग्रेस ने लंबे समय तक यही किया है।

 

05:30 PM, 18-Apr-2024

केंद्रीय मंत्री रेड्डी कल भरेंगे नामांकन पर्चा
केंद्रीय मंत्री और सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जी किशन रेड्डी ने कहा कि मैंने मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र और तेलंगाना के लोगों के लिए काम किया है। मैंने पिछले 5 वर्षों में लोगों के लिए काम किया है। मैं कल अपना नामांकन दाखिल करूंगा। 

05:30 PM, 18-Apr-2024

अरुणाचल प्रदेश में भेजे गए मतदान दल
अरुणाचल प्रदेश में दूर-दराज के इलाकों में भी मतदान दल भेजे जा रहे हैं। राज्य की दोनों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा।

 

05:30 PM, 18-Apr-2024

डीएमके नेताओं पर रिश्वत का आरोप
एआईएडीएमके ने तमिलनाडु के मुख्य चुनाव आयुक्त सत्यब्रत साहू के समक्ष डीएमके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एआईएडीएमके के वकील बाबू मुरुगावेल ने बताया कि चुनावों की घोषणा के बाद से, हमने 12 शिकायतें दर्ज कराई हैं लेकिन चुनाव आयोग द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई। डीएमके मतदाताओं को रिश्वत देने की कोशिश कर रही है। इस बार वे पैसे देने के बजाय टोकन दे रहे हैं और कह रहे हैं चुनाव के बाद टोकन देने पर उन्हें पैसे मिल जाएंगे। 

 

05:30 PM, 18-Apr-2024

उत्तराखंड में मतदान को लेकर छुट्टी
उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर कल मतदान है। इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने 19 अप्रैल को सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों सहित शैक्षणिक संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। 

 

05:30 PM, 18-Apr-2024

भाजपा नेता येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र ने दाखिल किया नामांकन पर्चा
भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई राघवेंद्र और शिराहट्टी फक्किरेश्वर मठ के फकीरा दिंगलेश्वर स्वामी ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। राघवेंद्र ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में शिमोगा से नामांकन पर्चा दाखिल किया है।  

 

05:29 PM, 18-Apr-2024

सुप्रिया सुले और भाभी सुनेत्रा पवार ने नामांकन दाखिल किया
 सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने गुरुवार को बारामती लोकसभा सीटे के लिए नामांकन दाखिल किया है। बारामती में सात मई को मतदान होगा। 
 

03:53 PM, 18-Apr-2024

भाजपा के एटाला राजेंदर, डीके अरुणा ने दाखिल किया नामांकन  
भाजपा उम्मीदवारों एटाला राजेंदर और डी के अरुणा ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। राजेंदर ने तेलंगाना की मल्काजगिरी से तो डी अरुणा ने महबूबनगर संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है। तेलंगाना में एक ही दौर में 13 मई को मतदान होना है। 18 से 25 अप्रैल तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को होगी तो नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल है।
 

02:35 PM, 18-Apr-2024

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने उदलगुरी में डंडा सहरिया हाई स्कूल के खेल मैदान में सार्वजनिक रैली की।

02:34 PM, 18-Apr-2024

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'लोग तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं...छिंदवाड़ा सहित 29 सीटें भाजपा जीतेगी।'
 

02:22 PM, 18-Apr-2024

एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'कोविड के समय लाखों लोग अस्पतालों में मर रहे थे। ऑक्सीजन नहीं थी, वेंटिलेटर नहीं थे। प्रधानमंत्री कह रहे थे कि थाली बजाओ...अब भी लोग मर रहे हैं। मैं मणिपुर गया और दोनों समुदायों (कुकी और मैतेई) से मिला। वे एक दूसरे से बात नहीं कर रहे। वहां सरकार कह रही है कि हमने नियंत्रण खो दिया है। हमें नहीं पता क्या करना है... प्रधानमंत्री देश के एक राज्य(त्रिपुरा) का एक दौरा तक नहीं करते। क्या वे वहां जाकर लोगों से बात नहीं कर सकते थे?'
 

02:16 PM, 18-Apr-2024

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, '10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर पूर्व में 70 बार आए हैं। सारे प्रधानमंत्रियों को मिलाकर भी उतने दौरे नहीं हैं जितने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकेले आए हैं। पिछले 10 सालों में लगभग 680 बार हमारे केंद्रीय मंत्री उत्तर पूर्व आए हैं। हमारे PM मोदी ने उत्तर पूर्व को मुख्य धारा में लाने के लिए अष्टलक्ष्मी कहा।'
 

02:09 PM, 18-Apr-2024

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी और बारामती से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, NCP नेता प्रफुल्ल पटेल और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मौजूद रहे।
 

02:07 PM, 18-Apr-2024

कलेक्टर विपिन इटनकर ने कहा, '"कल पहले चरण में लगभग 4,500 पोलिंग बूथ में मतदान होगा...करीब 28,000 कर्मचारी और अधिकारी काम में लगे हुए हैं...हमारी 100% तैयारी हो गई हैं।'

02:06 PM, 18-Apr-2024

जम्मू-कश्मीर: कल पहले चरण में होने वाले उधमपुर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सलोनी राय ने बताया, 'उधमपुर लोकसभा क्षेत्र में 654 पॉलिंग स्टेशन है। 11 मतदान दल कल रवाना किए गए थे, आज 643 मतदान दल रवाना किए जा रहे हैं। मौसम को ध्यान में रखते हुए हमने मतदान दलों और मतदाताओं के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।'

02:06 PM, 18-Apr-2024

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "INDIA गठबंधन की तरफ से मियां अल्ताफ ने अपना नामांकन दाखिल किया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस चुनाव में मियां साहब अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे..."

02:05 PM, 18-Apr-2024

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार मियां अल्ताफ ने उमर अब्दुल्ला की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।

12:44 PM, 18-Apr-2024

मध्य-प्रदेश में हम 29 की 29 सीटें जीतेंगे: सीएम मोहन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए 400 पार करेगा और मध्य-प्रदेश में हम 29 की 29 सीटें जीतेंगे। पूरा देश और प्रदेश मोदीमय हो चुका है। मेरी ओर से आलोक शर्मा को अग्रिम बधाई।'

12:43 PM, 18-Apr-2024

विकास अग्रहरि भाजपा में शामिल
कांग्रेस के राज्य सह-समन्वयक विकास अग्रहरि केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

11:41 AM, 18-Apr-2024

रांची में 21 अप्रैल को विपक्षी गठबंधन की रैली
आप सूत्र के अनुसार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल झारखंड के रांची में 21 अप्रैल को होने वाली विपक्षी गठबंधन की रैली में हिस्सा लेंगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह भी इसमें शामिल होंगे।

11:26 AM, 18-Apr-2024

ये विचारों की लड़ाई: सुले
बारामती से एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार के खिलाफ लड़ने के सवाल पर एनसीपी-एससीपी उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने कहा, 'ये विचारों की लड़ाई है।'

11:25 AM, 18-Apr-2024

रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से नारायण राणे चुनावी मैदान में
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की एक और सूची जारी कर दी गई है। सूची में महााष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का एलान किया गया है। भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, इस बार रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से नारायण राणे चुनावी मैदान में होंगे।

10:43 AM, 18-Apr-2024

गुजरात: साणंद में अमित शाह का रोड शो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के साणंद में रोड शो किया।
 

10:37 AM, 18-Apr-2024

महाराष्ट्र: सुप्रिया सुले बोलीं- ये विचारों की लड़ाई
बारामती से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार के खिलाफ लड़ने के सवाल पर NCP-SCP उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने कहा, "ये विचारों की लड़ाई है।"

09:38 AM, 18-Apr-2024

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन शुरू
देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को राष्ट्रपति की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की पांच सीट सहित कुल 96 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में आंध्र प्रदेश (25) और तेलंगाना (17) की सभी सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होंगे।

08:57 AM, 18-Apr-2024

वायनाड: रेवंत रेड्डी बोले- इस बार भाजपा को कुछ मिलने वाला नहीं
भाजपा के '400 पार' नारे पर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने कहा, "नारा अच्छा है लेकिन नारा कामयाब नहीं होने वाला। लोगों ने 2 बार भाजपा को मौका दिया लेकिन उन्होंने लोगों को सिर्फ धोखा दिया। इस बार भाजपा को कुछ मिलने वाला नहीं है...आज वोट के लिए प्रधानमंत्री को साउथ इंडिया याद आया है। 10 साल मुख्यमंत्री रहे उन्होंने साउथ को कोई फंड नहीं दिए...प्रधानमंत्री बताएं कि उन्होंने तेलंगाना को कितना फंड दिया, केरल को कितना फंड दिया?..."

08:16 AM, 18-Apr-2024

महाराष्ट्र: सुनेत्रा पवार ने गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की
बारामती से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने अपने नामांकन से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की। सुनेत्रा पवार ने कहा कि आज मेरे लिए बड़ा दिन है। मैं फॉर्म भरने जा रही हूं। इसलिए हम भगवान के पास आए थे, प्रार्थना की और उनका आशीर्वाद लिया।
 

08:15 AM, 18-Apr-2024

महाराष्ट्र: नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कड़ी की गई
गढ़चिरौली सीट पर 19 अप्रैल के मतदान से पहले नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इलाके में ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया, "हमने पिछले 6 महीने से इस लोकसभा चुनाव के लिए काफी तैयारियां की हैं। कल पहले चरण के मतदान के लिए किल 15 हजार सुरक्षाबलों की तैनाती रहेगी। बाहर से हमें 40 CAPF की कंपनी मिली है। पहले से ही 30 CRPF और 17 SRPF की कंपनी तैनात है। केंद्रीय बलों की कुल 87 कंपनियां चुनाव कराने के लिए लगाई गई है... 206 बूथों पर हम 2 दिनों से हेलीड्रॉपिंग कर रहे हैं। IAF के 6 MI 17 हेलिकॉप्टर आए हुए हैं।"
 

07:41 AM, 18-Apr-2024

पीएम मोदी के पत्र में क्या?
प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश में कहा कि पिछले 10 वर्षों में समाज के हर वर्ग के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इनमें से कई परेशानियां दूर हो गई हैं, लेकिन अब भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। ऐसे में हमारे मिशन के लिए यह चुनाव निर्णायक होगा। पूरे भारत में परिवार, खासकर वरिष्ठ सदस्य, कांग्रेस के शासन के पांच-छह दशकों के दौरान जिन कठिनाइयों से गुजरे हैं, वह उन्हें याद होगा। यह चुनाव हमारे वर्तमान को उज्ज्वल भविष्य से जोड़ने का एक अवसर है। भाजपा को मिलने वाला प्रत्येक वोट एक स्थिर सरकार बनाने की दिशा में जाएगा और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की हमारी यात्रा को गति प्रदान करेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं कि गर्मी से हर किसी को परेशानी होती है, लेकिन यह चुनाव हमारे देश के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे गर्मी शुरू होने से पहले सुबह जल्दी वोट डालें। वे प्रत्येक मतदाता को यह आश्वासन दें कि उनके समय का प्रत्येक क्षण नागरिकों के कल्याण के लिए समर्पित है।

07:40 AM, 18-Apr-2024

प्रधानमंत्री मोदी ने राजग उम्मीदवारों को लिखा पत्र
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ रहे भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी उम्मीदवारों को व्यक्तिगत पत्र लिखा। पीएम मोदी ने उनसे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं तक उनका संदेश पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह चुनाव देश के वर्तमान को उज्ज्वल भविष्य से जोड़ने का अवसर है। भाजपा सूत्रों ने दो पत्रों को साझा किया। इनमें से एक पत्र भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष और कोयंबटूर सीट से उम्मीदवार के. अन्नामलाई को अंग्रेजी में लिखा गया है और दूसरा पत्र हिंदी में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी को लिखा गया, जो उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से चुनाव लड़ रहे हैं।

07:33 AM, 18-Apr-2024

चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी
आम चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है। चौथे चरण में 10 राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर की 96 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चौथे चरण का मतदान 13 मई को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कराया जाएगा।

07:32 AM, 18-Apr-2024

Election Live: इस कांग्रेस प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, CPM ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान कल यानी 19 अप्रैल को कराए जाएंगे। आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल सहित 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यूपी की 8 और उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर मतदान होगा। नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें