कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तारीख पहले ही जारी की जा चुकी हैं। ये 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी।
10वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी और 03 मार्च को समाप्त होंगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 04 मार्च के बीच होंगी। परीक्षाएं सुबह 08 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा हिंदी विषय के साथ शुरू होगी तो वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा सैन्य विज्ञान विषय के साथ होगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा शुक्रवार, तीन मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय के साथ खत्म होगी तो वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा चार मार्च को रसायन विज्ञान यानी कैमिस्ट्री और समाज शास्त्र के पेपर के साथ समाप्त होगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि यूपी बोर्ड देश-दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल शिक्षा बोर्ड है। इस साल बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके मद्देनजर परीक्षाओं के संचालन और निगरानी की पुख्ता तैयारी पूर कर ली गई है।
हाई स्कूल में 16 लाख 98 हजार 023 छात्र व 14 लाख 18 हजार 462 छात्राएं पंजीकृत हैं। वहीं, इंटर मीडिएट में 15 लाख 31 हजार 571 छात्र एवं 12 लाख 19 हजार 342 छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
हाई स्कूल में 16 लाख 98 हजार 023 छात्र व 14 लाख 18 हजार 462 छात्राएं पंजीकृत हैं। वहीं, इंटर मीडिएट में 15 लाख 31 हजार 571 छात्र एवं 12 लाख 19 हजार 342 छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
UPMSP यानी माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा के लिए 31 लाख 16 हजार 485 और इंटर मीडिएट की परीक्षा के लिए 27 लाख 50 हजार 913 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मुख्य यानी वार्षिक बोर्ड परीक्षा समय-सारिणी की घोषणा कर दी गई है। यूपीएमएसपी द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी, 2023 से शुरू हो रही हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 58 लाख 67 हजार 398 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले छह लाख से ज्यादा बढ़ी है।
पिछले साल की तुलना में इस बार तकरीबन 6 लाख विद्यार्थी अधिक हैं। ऐसे में केंद्रों की संख्या भी बढ़ गई है। इस बार 373 केंद्र अधिक बनाए गए हैं। जिन जिलों में केंद्रों की संख्या सबसे अधिक बढ़ी हैं उनमें प्रयागराज, कन्नौज और आजमगढ़ हैं। सचिव के जिन जिलों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक बढ़ी है, वहीं केंद्र भी बढ़े हैं।
यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि इस बार प्रदेश में कुल 8752 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा होगी। हाईस्कूल में 31, 16,485(1698023 बालक व 1418462 बालिका) और इंटर में 27, 50, 913 (1531571 बालक व 1219342 बालिका) परीक्षा के लिए पंजीकृृत हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड 2023 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 8752 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।