UP Board Result 2023 Class 10 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम मंगलवार, 25 अप्रैल को जारी हो चुका है। जिन छात्रों ने इस साल 10वीं कक्षा के परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10वीं के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12वीं के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और एक अप्रैल को समाप्त हुई थी।
अंबेडकरनगर जिले की हाईस्कूल की छात्रा अंशिका वर्मा को मेरिट सूची में प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। नृपति नारायण सिंह इंटर कॉलेज अमिया बावनपुर की छात्रा अंशिका ने 500 अंकों में से 483 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 96.6 प्रतिशत अंक मिले हैं।
03:20 PM, 25-Apr-2023
up board result 2023 अंबेडकरनगर जिले के तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप
यूपी बोर्ड परीक्षा में अंबेडकरनगर जिले के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है। इंटरमीडिएट में डा. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर के छात्र सक्षम तिवारी को प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान मिला है। उन्होंने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कुल 600 अंकों में से उन्हें 585 अंक प्राप्त हुए हैं।up
03:09 PM, 25-Apr-2023
UP Board Topper टॉपर सूची
पहले नंबर पर सीतापुर की रहने वाली प्रियांशी सोनी रहीं, जिन्होंने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 600 अंकों में से 590 अंक प्राप्त हुए हैं। कुशाग्र पांडेय और मिस्कत नूर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे। इन्हें 600 में से 587 अंक प्राप्त हुए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित हो चुका है। इस बार हाई स्कूल में कुल पंजीकृत में से 13,16,487 छात्र पास हुए हैं। वहीं उच्च माध्यमिक की परीक्षा में 27,69,258 बच्चों ने किया था पंजीकरण। हाई स्कूल 89.76 प्रतिशत पास हुए हैं जबकि उच्च माध्यमिक में 75.52 प्रतिशत पास हुए।
02:23 PM, 25-Apr-2023
UP Board Result 2023
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार हाई स्कूल में कुल पजीकृत छात्र 1316487 में से 89.76 फीसदी पास हुए। वहीं उच्च माध्यमिक की परीक्षा में 2769258 बच्चों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
01:39 PM, 25-Apr-2023
UP Board Topper
सीतापुर की प्रियांशी सोनी हाईस्कूल में टॉपर हैं। दूसरे नंबर पर कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय हैं। तीसरे नंबर पर अयोध्या की मिसख्त नूर रहीं।
01:31 PM, 25-Apr-2023
UP Board Result 2023 यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू, चंद मिनटों में जारी हो जाएगा रिजल्ट
01:27 PM, 25-Apr-2023
up board result 2023 अमर उजाला पर रिजल्ट
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। बस आपको Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं।
01:20 PM, 25-Apr-2023
UP Board result download 2023 रिजल्ट होने वाला है जारी
परीक्षा परिणाम आज दोपहर डेढ़ बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से जारी होगा। इसके लिए बोर्ड की तरफ से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक 100 वर्षों के बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है कि परीक्षा परिणाम इतनी जल्दी जारी हो रहे हैं।
01:11 PM, 25-Apr-2023
UPMSP माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी का संदेश
माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने बोर्ड रिजल्ट से पहले ट्वीट करते हुए छात्रों से कुछ बातें कही हैं-
प्रिय बच्चों,
आज यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हुई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल आ रहा है। परीक्षा में शामिल हुये सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं! जिन छात्रों का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक ना हो तब भी उन्हें परेशान नहीं होना है, जिंदगी में हर अनुभव की कीमत है, भविष्य में और बेहतर करने के तमाम मौके मिलेंगे। तनावरहित और धैर्य से भरपूर जीवन ही आपके भविष्य को उज्जवल बनायेगा। एक बार फिर सभी होनहार बच्चों को ढ़ेर सारा प्यार!
10:56 AM, 25-Apr-2023
UP Board 10th 12th Result यूपी बोर्ड मार्कशीट करें डाउनलोड
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद छात्रों को यूपी बोर्ड की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा। उपरोक्त विवरण प्राप्त करने के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी प्रवेश पत्र की जांच करने की आवश्यकता होगी। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक और 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की गई थी और 27,69,258 छात्र उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे।
10:48 AM, 25-Apr-2023
UP Board Result 2023 Live: सबसे पहले यहां मिलेगा परिणाम
जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
10:14 AM, 25-Apr-2023
UP Board Result 2023 कब हुई थी परीक्षा?
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से चार मार्च तक किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 58 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था।
09:38 AM, 25-Apr-2023
UP Board 2023 Result 18 मार्च को शुरू हुई थी मूल्यांकन प्रक्रिया
छात्र अपना परिक्षा परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। बता दें कि इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10वीं के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12वीं के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और एक अप्रैल को समाप्त हुई थी।
09:17 AM, 25-Apr-2023
UP Board Result 2023 on Mobile: एसएमएस चेक करें परिणाम
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा। लेकिन बोर्ड की तरफ से मोबाइल पर भी परिणाम चेक करने की सुविधा भी दी गई है। 10वीं और 12वीं के छात्र इस सुविधा के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
09:04 AM, 25-Apr-2023
UP Board 10th Result: कैसे चेक कर सकेंगे कक्षा 10वीं का परिणाम?
सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
अब यहां 10वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्म तिथि को दर्ज कर के सबमिट करें।
अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
09:03 AM, 25-Apr-2023
UP Board 10th Result: कैसे चेक कर सकेंगे कक्षा 12वीं का परिणाम?
सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
अब यहां 12वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्म तिथि को दर्ज कर के सबमिट करें।
अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
08:14 AM, 25-Apr-2023
UP Board High School Result
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र Results.AmarUjala.Com पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवार को MY Result Plus पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
08:13 AM, 25-Apr-2023
Up Board Class 10 Result 2023
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन बीते फरवरी-मार्च में किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 58 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था।
08:05 AM, 25-Apr-2023
UP Board 10th Result: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, प्रियांशी सोनी बनी टॉपर, जानें और कौन-कौन?
UP Board Result 2023 Class 10 Check here: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम मंगलवार, 25 अप्रैल को जारी हो चुका है। जिन छात्रों ने इस साल 10वीं कक्षा के परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की MY Result Plus वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।