उत्तराखंड बोर्ड की ओर से हाई स्कूल परीक्षा 2022 के टॉपर्स की सूची जारी कर दी गई है। टॉप-5 में आठ होनहारों ने जगह बनाई है।
| क्र.सं. | रैंक | टॉपर का नाम | स्कोर |
| 1 | 1 | मुकुल सिस्वाल | 99 फीसदी |
| 2 | 2 | आयुषी अवस्थी | 98.6 फीसदी |
| 3 | 2 | आयुष जुएल | 98.6 फीसदी |
| 4 | 3 | रबीना कोरंगा | 98.4 फीसदी |
| 5 | 4 | शिवांश साहू | 98.2 फीसदी |
| 6 | 5 | सोनी | 98 फीसदी |
| क्र.सं. | रैंक | टॉपर का नाम | स्कोर |
| 1 | 1 | दीया राजपूत | 97 फीसदी |
| 2 | 2 | अंशुल बहुगुणा | 96.80 फीसदी |
| 3 | 3 | सुमित सिंंह मेहता | 96.60 फीसदी |
| 4 | 3 | दर्शित चौहान | 96.60 फीसदी |
| 5 | 4 | विवेक कुमार दिवाकर | 96.40 फीसदी |
| 6 | 5 | विपिन सिंंह | 96.20 फीसदी |
| 7 | 5 | असना अंसारी | 96.20 फीसदी |
| 8 | 5 | शालिनी | 96.20 फीसदी |
| 9 | 5 | वरनदीप कौर सैनी | 96.20 फीसदी |
2021 में यूके बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 99.56 फीसदी रहा था, जो कि वर्ष 2020 के उत्तीर्ण प्रतिशत से तुलनात्मक रूप से अधिक है। साल 2020 में बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम 76.91 फीसदी दर्ज किया गया था।
Uttarakhand Board Class 10 Results 2022 का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Uttarakhand Board Class 12 Results 2022 का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 12वीं के कला संकाय की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आज सोमवार 6 जून, 2022 को ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं के कला संकाय का परिणाम आज दोपहर 12:15 मिनट पर जारी किया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
10वीं में संस्थागत वर्ग
लड़कों का परिणाम - 99.39 फीसदी
लड़कियों का परिणाम - 98.92 फीसदी
10वीं में व्यक्तिगत वर्ग
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 95.33 फीसदी
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 94.14 फीसदी
बीते साल 12वीं की परीक्षा में कुल 1,21,705 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 1,21,171 छात्रों ने परीक्षा पास की थी। जबकि कक्षा 10वीं में कुल 1,47,725 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 1,46,386 ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
UK Board हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज सोमवार को शाम 4 बजे परिषद कार्यालय, रामनगर में राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में जारी किए जाएंगे।
छात्र अपना परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे। छात्र UK12 (कक्षा 12वीं के लिए) या UK10 (कक्षा 10वीं के लिए) और अपना रोल नंबर टाइप करें। इसे 56263 पर भेजें। आपका परिणाम आपके मोबाइल फोन पर आ जाएगा।
बीते साल उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 99.56% छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। वहीं, 10वीं की परीक्षा में 99.09% छात्रों ने सफलता पाई थी।
Uttarakhand Board Class 10 Results 2022 देखने के लिए यहां क्लिक करें
Uttarakhand Board Class 12 Results 2022 देखने के लिए यहां क्लिक करें
जिन छात्रों ने इस साल उत्तराखंड बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।इके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा।
इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत हाईस्कूल में कुल 1,29,778 और इंटरमीडिएट में कुल 1,13,164 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद से ही लाखों छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में 1333 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च, 2022 से 19 अप्रैल, 2022 के दौरान सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षाओं के नतीजे सोमवार छह जून को अपराह्न चार बजे घोषित कर दिए जाएंगे। परिणाम उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in व uaresults.nic.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
उत्तराखंड 10वीं - 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों को परिषद कार्यालय, रामनगर में राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में जारी किया जाएगा।
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट्स पर जा सकते हैं।
UK Board Result 2022 Live 10th 12th: उत्तराखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सोमवार, छह जून को जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने को लेकर आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- UK Board Results: आज जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले अमर उजाला पर देखें परिणाम