यूजीसी नेट का रिजल्ट डाउनलोड (How to Download UGC NET Result 2023) करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अब अपना परिणाम देख सकते हैं।
नहीं, अभी तक यूजीसी नेट दिसंबर सत्र का परिणाम जारी नहीं किया गया है, लेकिन बहुत जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की उम्मीद है। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।
आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने दोनों पेपरों में भाग लिया है और न्यूनतम योग्यता अंकों से अधिक कुल अंक प्राप्त किया है, वे जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए पात्र होंगे।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में केंद्र की राष्ट्रीय फेलोशिप योजना से कुल 1070 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों को लाभ हुआ। यह पिछले पांच वर्षों में लाभार्थियों की सबसे अधिक संख्या है।
एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी कर दी है। उम्मीदवारों को 05 जनवरी तक आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की भी अनुमति दी गई थी।
एनटीए सूचना विवरणिका में कहा गया है कि यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का रिकॉर्ड नेट 2023 परिणाम की घोषणा की तारीख से 90 दिनों तक संरक्षित रखा जाएगा।
यूजीसी नेट की अंतिम उत्तर कुंजी 2023 भी आज यानी 17 जनवरी, 2024 को ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों nta.ac.in और ugcnet.nta.ac.in पर जारी की जाएगी।
जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में शामिल होना होगा और सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 40% और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 35% का कुल अंक प्राप्त करना होगा।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 06 दिसंबर, 2023 से 19 दिसंबर, 2023 तक 9,45,918 उम्मीदवारों के लिए देश भर के 292 शहरों में 83 विषयों में यूजीसी - नेट दिसंबर 2023 का आयोजन किया था।
नेट परिणाम दिसंबर 2023 डाउनलोड (How to Download UGC NET December 2023 Result) करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं
यूजीसी नेट परिणाम 2023 में निम्नलिखित विवरणों का उल्लेख किया जाएगा:
असिस्टेंट प्रोफेसर पद का लक्ष्य रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का परिणाम जीवन भर के लिए वैध है। हालांकि, जेआरएफ उम्मीदवारों के लिए, यूजीसी नेट 2023 परिणाम तीन साल के लिए वैध है।
जो उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2023 कट ऑफ से ऊपर अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे सहायक प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के पद के लिए पात्र होंगे।
यूजीसी नेट 2023 परीक्षा 6 से 14 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की गई थी। यूजीसी नेट 2023 परिणाम के साथ, अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोरकार्ड भी जारी किया जाएगा।
यूजीसी नेट परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.ac.in/ugcnet.ntaonline.in/nta.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।