फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE 2021 Result: यूपीएससी सिविल सेवा 2021 का परिणाम जारी, टॉप-3 पर लड़कियों का कब्जा

Tue, 31 May 2022 03:03 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

UPSC Final 2021 Released Today Check Toppers and How to Download Sarkari Result Here: यूपीएससी सिविल सेवा 2021 के फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में हम आपके लिए लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग जहां आप इन परिणामों के पल-पल का अपडेट प्राप्त कर सकेंगे। यूपीएससी परिणाम से जुड़ी खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
 
विज्ञापन
UPSC CSE Result 2021 Toppers - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:03 PM, 31-May-2022

UPSC Result 2022: दूसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई

रामेश्वर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लातूर के जवाहर नवोदय विद्यालय से की है। इसके बाद उन्होंने पुणे से अपनी इंजीनियरिंग पूरी की है। रामेश्वर के अनुसार उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। 

02:37 PM, 31-May-2022

UPSC Success Stories: दुकानदार के बेटे ने पाई यूपीएससी में सफलता

महाराष्ट्र के लातूर में एक दुकानदार के बेटे ने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 में सफलता प्राप्त की है। उदगीर तहसील के रामेश्वर सुधाकर सबनवाड़ ने बीते दिन जारी हुए सिविल सेवा परीक्षा, 2021 के परिणाम में  202वीं रैंक प्राप्त की है। 

01:06 PM, 31-May-2022

UPSC CSE: पहले ही प्रयास में आईआरएस बनी थीं अंकिता

अंकिता अपने पहले ही प्रयास में आईआरएस (Indian Revenue Service) में चुनी गई थीं। अब तीसरे प्रयास में न केवल आईएएस चुनीं गईं बल्कि सिविल सेवा परीक्षा की दूसरी टॉपर बनकर इतिहास भी रच दिया है।  

विज्ञापन
09:53 AM, 31-May-2022

UPSC CSE 2021: करीब 50 बिहारी युवाओं ने मारी बाजी

टॉप 20 में बिहार के तीन अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है, जबकि 50 से अधिक छात्रों ने पूरे राज्य में बाजी मारी है। यानी कि कहा जा सकता है कि बिहार के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर से अपना जलवा बरकरार रखा है।

09:39 AM, 31-May-2022

UPSC 2021 Topper: यूपीएससी में बिहार डंका

यूपीएससी में बिहार के युवाओं ने एक बार फिर से डंका बजा दिया है। सिविल सेवे परीक्षा 2021 के टॉप 20 में बिहार के तीन अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें अंकिता को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 
 

विज्ञापन
09:22 AM, 31-May-2022

UPSC Result 2021: बिहार के युवाओं का जलवा

बिहार के भी कई छात्रों सफलता सिविल सेवा परीक्षा में प्राप्त की है। कटिहार के जिले के शुभंकर प्रत्युष पाठक ने परीक्षा में 11वां रैंक प्राप्त किया है। वहीं कटिहार के ही अमन अग्रवाल को 88वां रैंक मिला है।
 

08:32 AM, 31-May-2022

UPSC CSE 2021: मैं दूसरी रैंक पाकर बहुत खुश हूं : अंकिUता

अंकिता ने अकादमी से ही फोन पर बात करते हुए कहा कि मैं दूसरी रैंक पाकर बहुत खुश हूं। मैंने आईएएस को चुना है और सेवा में शामिल होने के बाद महिला सशक्तीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा क्षेत्रों के लिए काम करना चाहती हूं।

11:02 PM, 30-May-2022

UPSC CSE 2021 Result: Know All About Toppers

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणामों में सफलता का परचम फहराने वाली शीर्ष तीन टॉपर्स की सक्सेज का राज खोलतीं तीन कहानियां यहां पढ़ें - 

यह भी पढ़ें :  UPSC Topper Shurti Sharma (Air 1): चार साल की कड़ी मेहनत से बनीं यूपीएससी टॉपर, पढ़ें श्रुति शर्मा की सफलता की कहानी

यह भी पढ़ें : UPSC Topper 2021 Ankita Agarwal (Air 2): आईआरएस अंकिता तीसरे प्रयास में बनीं सेकंड टॉपर, अब आईएएस बन, करेंगी ये काम

यह भी पढ़ें : UPSC Topper Gamini Singla (Air 3): सेल्फ स्टडी से गामिनी बनीं यूपीएससी टॉपर, दो साल तक रोज इतने घंटे की थी पढ़ाई 

10:35 PM, 30-May-2022

Sarkari Result : UPSC CSE 2021 Result Toppers List

  1. पहला स्थान - श्रुति शर्मा
  2. दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
  3. तीसरा स्थान - गामिनी सिंगला
  4. चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा
  5. पांचवा स्थान - उत्कर्ष द्विवेदी
  6. छठा स्थान - यक्ष चौधरी
  7. सातवां स्थान - सम्यक एस जैन
  8. आठवां स्थान - इशिता राठी
  9. नौवां स्थान - प्रीतम कुमार
  10. दसवां स्थान - हरकीरत सिंह रंधावा

10:22 PM, 30-May-2022

सरकारी रिजल्ट : यूपीएससी रिजल्ट तीसरे प्रयास में आईएएस बनीं सेकंड टॉपर अंकिता

अंकिता अपने पहले ही प्रयास में आईआरएस (Indian Revenue Service) में चुनी गई थीं। अब तीसरे प्रयास में न केवल आईएएस बन गईं बल्कि सिविल सेवा परीक्षा की दूसरी टॉपर बनकर इतिहास भी रच दिया है। 

10:01 PM, 30-May-2022

UPSC CSE 2021-22 Result : दूसरा स्थान हासिल करने वाली अंकिता अग्रवाल 2020 बैच की आईआरएस

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में दूसरा स्थान हासिल करने वाली अंकिता अग्रवाल 2020 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं।

09:29 PM, 30-May-2022

Sarkari Results 2022 Live Updates: UPSC Final Result 2021

UPSC CSE 2021 में तीसरी रैंक प्राप्त करने वाली गामिनी कहती हैं कि मैं दिन में 9-10 घंटे पढ़ाई करती थीं। मैंने पटियाला में विनोद सर से कोचिंग भी ली। परीक्षा की तैयारी के लिए मैंने ज्यादातर समय सेल्फ स्टडी की और आखिर में मैं सफल हो गई। 

09:07 PM, 30-May-2022

UPSC Result : Civil Service Exam Result 2022 आईएएस के वेतन, भत्ते और सुविधाएं

प्रशासनिक अधिकारियों को वेतन स्केल के आधार पर होता है, जैसे- जूनियर स्केल, सीनियर स्केल, सुपर टाइम स्केल, इसके अलावा वेतनमानों में अलग-अलग वेतन बैंड भी होते हैं। 

08:45 PM, 30-May-2022

UPSC Result : Civil Service आईएएस की पदोन्नति कैसे होती है?

प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की पदोन्नति वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर होती है। सेवा समय के साथ इनका प्रदर्शन ही इनकी प्रोन्नति का आधार बनता है। प्रोन्नति के बाद ये केंद्र और राज्य सरकार के अंतर्गत कई पदों पर कार्य करते हैं।

08:10 PM, 30-May-2022

UPSC CSE Result 2021 Topper: आईएएस के ड्रेस कोड, अंगरक्षक 

आईएएस अधिकारियों का कोई ड्रेस कोड निर्धारित नहीं होता है। हालांकि, रैंक के अनुसार वे अपने स्तर पर इच्छानुसार, फॉर्मल ड्रेस और कोट पहनते हैं। वहीं, सुरक्षा और पद वरीयता के लिहाज से एक आईएएस अधिकारी के साथ दो या तीन अंगरक्षक और सहायक रहते हैं। 

07:47 PM, 30-May-2022

UPSC CSE Result 2021: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 685 उम्मीदवार क्वालीफाई

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणाम में कुल 685 उम्मीदवारों - 508 पुरुषों और 177 महिलाओं ने क्वालीफाई किया है। आयोग ने विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए उनके नामों की सिफारिश भी कर दी है। 

07:23 PM, 30-May-2022

UPSC CSE Result 2022: Toppers List

यूपीएससी द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम परिणामों में श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने परीक्षा में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। पंजाब के आनंदपुर साहिब से फोन पर बातचीत में गामिनी सिंगला ने कहा कि मैं देश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहती हूं।

यह भी पढ़ें : UPSC Topper Gamini Singla (Air 3): सेल्फ स्टडी से गामिनी बनीं यूपीएससी टॉपर, दो साल तक रोज इतने घंटे की थी पढ़ाई

07:09 PM, 30-May-2022

UPSC CSE Result 2021 Topper: गामिनी ने सफलता का श्रेय पिता और सेल्फ स्टडी को दिया

अपने दूसरे ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास ही नहीं बल्कि टॉप करने वाली गामिनी ने अपनी सफलता का श्रेय मुख्य रूप से सेल्फ स्टडी और अपने पिता को दिया है। 

07:08 PM, 30-May-2022

UPSC CSE Final Result Topper List : पंजाब की गामिनी को तीसरी रैंक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से 2021 के सिविल सेवा परीक्षा परिणाम (CSE Result 2021) जारी कर दिए गए हैं। परिणाम में पंजाब की गामिनी सिंगला ने तीसरी रैंक हासिल की है। 

06:59 PM, 30-May-2022

UPSC CSE: Indian Administrative Service प्रशिक्षण व्यवस्था

  • शुरुआती प्रशिक्षण यानी फाउंडेशन कोर्स - 16 सप्ताह (एलबीएसएनए, मसूरी, उत्तराखंड )
  • व्यावसायिक प्रशिक्षण (प्रथम चरण ) - 26 सप्ताह (मसूरी)
  • राज्य स्तर पर प्रशिक्षण (जिला प्रशिक्षण) - 52 सप्ताह  
  • संस्थागत प्रशिक्षण (प्रथम चरण) - 3 सप्ताह
  • विभिन्न विभागों में व्यावहारिक प्रशिक्षण (जिला प्रशिक्षण) - 45 सप्ताह
  • संस्थागत प्रशिक्षण (दूसरा चरण) - 4 सप्ताह
  • व्यावसायिक प्रशिक्षण (दूसरा चरण) - 9 सप्ताह

06:43 PM, 30-May-2022

Sarkari Exam UPSC CSE Result 2022: आईएएस कैसे बनते हैं?

  1. आईएएस बनने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है। 
  2. इसके बाद उसे संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होती है।
  3. इस परीक्षा के जरिये भारत सरकार के करीब 24 सेवा विभागों में नियुक्तियां रैंक के आधार पर मिलती हैं।
  4. इस परीक्षा में शीर्ष रैंक (लगभग शीर्ष 100 रैंक) हासिल करने वाले उम्मीदवार ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बन पाते हैं।
  5. चयन के बाद अधिकारियों की तीन महीने की शुरुआती ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में ही होती है। 
  6. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद भी आईएएस अधिकारी को एक मेडल दिया जाता है।  

06:11 PM, 30-May-2022

Sarkari Exam UPSC CSE Result 2022: आईएएस भारतीय नौकरशाही की सबसे अहम सेवा

एक आईएएस अधिकारी ही भारतीय नौकरशाही के सबसे बड़े पद कैबिनेट सचिव तक भी पहुंच सकता है। मंत्रालयों में सचिव, उप सचिव, सहायक सचिव, अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव जैसे पद आईएएस अधिकारी को ही मिलते हैं।

06:00 PM, 30-May-2022

UPSC Result and Toppers List Out: UPSC सिविल सेवा परिणाम

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा दिन में पहले घोषित किए गए परिणामों के अनुसार, इतिहास की छात्रा श्रुति शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में टॉप किया है। अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। 

05:49 PM, 30-May-2022

सरकारी रिजल्ट : UPSC CSE - Civil Service Examination

आईएएस यानी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस से ही ब्यूरोक्रेसी यानी नौकरशाही में प्रवेश होता है। आईएएस में चयनित अभ्यर्थी विभिन्न मंत्रालयों में सचिव, विभागों या जिलों के प्रशासनिक अधिकारी/ जिलाधिकारी/ कलेक्टर बनते हैं।

05:44 PM, 30-May-2022

Sarkari Result 2022: UPSC CSE से भारत सरकार के करीब 24 सेवा विभागों में होती है नियुक्तियां

भारत सरकार के करीब 24 सेवा विभागों में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जानी वाली सिविल सेवा परीक्षा के जरिये नियुक्तियां होती हैं। इसी परीक्षा से आईएफएस और आईपीएस भी बनते हैं। लेकिन इनमें सबसे अहम पद है आईएएस ऑफिसर यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी का।

05:44 PM, 30-May-2022

Sarkari Result 2022: UPSC CSE - Civil Service Examination

हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में शामिल भी होते हैं, लेकिन कुछ की ही मेहनत सफल हो पाती है और वे चयनित हो पाते हैं।

05:41 PM, 30-May-2022

Sarakri Result UPSC CSE Toppers List: Indian Administrative Service

भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) को देश का सबसे अहम सरकारी सेवा विभाग माना जाता है। इसमें चयन संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जानी वाली सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE - Civil Service Examination) के माध्यम से होता है।

05:28 PM, 30-May-2022

UPSC Result Topper 2021: राहुल बोले- महिलाओं को टॉप-3 में देखकर खुशी हुई

राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा कि उन सभी को बधाई जिन्होंने इस साल की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। महिलाओं को शीर्ष तीन रैंक प्राप्त करते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। अब आप सभी पर अत्यधिक ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ भारत की सेवा करने की एक बड़ी जिम्मेदारी है। आपके भविष्य और करिअर के लिए मेरी शुभकामनाएं।

05:25 PM, 30-May-2022

UPSC CSE Result 2021: राहुल गांधी ने उम्मीदवारों को दी बधाई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने सभी टॉपर्स और क्वालीफाई उम्मीदवारों को बधाई दी, जिन्होंने 2021 की सिविल सेवा परीक्षा पास की है। राहुल गांधी ने कहा कि अब उन पर ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

05:08 PM, 30-May-2022

UPSC CSE Toppers 2021: श्रुति दो साल से दिल्ली में रहकर कर रही थी तैयारी

यूपीएससी सीएसई 2021 की टॉपर बनने वाली श्रुति शर्मा पिछले दो साल से दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। अब वह आईएएस अधिकारी बनकर अपना सपना पूरा करेगी। 

05:01 PM, 30-May-2022

UPSC Result 2021: आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं टॉपर श्रुति 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में टॉप करने वाली श्रुति शर्मा का सपना आईएएस बनने का है। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं।

04:44 PM, 30-May-2022

UPSC CSE 2021: कौन होते हैं परीक्षा में शामिल

आईएएस बनने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है। इसके बाद उसे संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होती है।

04:34 PM, 30-May-2022

UPSC Result 2021: हर वर्ष लाखों उम्मीदवार होते हैं शामिल

हर वर्ष आईएएस, आईपीएस का सपना लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते हैं। यह परीक्षा देश में सबसे कठिन मानी जाती है।  

04:22 PM, 30-May-2022

UPSC CSE Result 2021: विफल उम्मीदवारों को पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने उन उम्मीदवारों को भी संदेश दिया जो परीक्षा में विफल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं उन लोगों की निराशा को पूरी तरह से समझ सकता हूं जो सिविल सेवा परीक्षा को पास नहीं कर सके लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि ये प्रतिभाशाली युवा हैं जो किसी भी क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।'

 

04:15 PM, 30-May-2022

UPSC Result 2022: इन पदों पर होगा चयन

यूपीएससी सिविल सेवा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

04:07 PM, 30-May-2022

UPSC Result: तीन परीक्षाओं के बाद हुआ चयन

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों -प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार-- में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है

04:03 PM, 30-May-2022

UPSC 2021 Result: इन तारीखों को हुई थी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन बीते साल 2021 में 10 अक्तूबर को किया था। वहीं, परीक्षा के परिणाम 29 अक्तूबर को जारी कर दिए गए थे। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 7 जनवरी, 2022 से लेकर 16 जनवरी, 2022 तक हुई थी और इसके  परिणाम 17 मार्च, 2022 को जारी किए गए थे। वहीं, अतिम चरण यानी की साक्षात्कार का आयोजन 5 अप्रैल से शुरू होकर 26 मई 2022 तक हुई थी।   

02:51 PM, 30-May-2022

UPSC Result 2022: पीएम मोदी ने दी बधाई

उन सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 को पास किया है। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। 

02:39 PM, 30-May-2022

UPSC CSE 2021 Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार परिणाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें-:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सिविल सेवा 2021 से जुड़े परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने परिणाम एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 

02:35 PM, 30-May-2022

UPSC Result: ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर

  • पहला स्थान - श्रुति शर्मा
  • दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
  • तीसरा स्थान - गामिनी सिंगला
  • चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा
  • पांचवा स्थान - उत्कर्ष द्विवेदी
  • छठा स्थान - यक्ष चौधरी
  • सातवां स्थान - सम्यक एस जैन
  • आठवां स्थान - इशिता राठी
  • नौवां स्थान - प्रीतम कुमार
  • दसवां स्थान - हरकीरत सिंह रंधावा

02:22 PM, 30-May-2022

upsc cse 2021: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं श्रुति शर्मा

श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

02:17 PM, 30-May-2022

UPSC CSE Result 2021:इन्होंने किया टॉप

सिविल सेवा परीक्षा 2021  के परिणाम के अनुसार श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। वहीं, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं। इस साल तीनों ही टॉपर लड़कियां बनी हैं। 

02:13 PM, 30-May-2022

UPSC Result: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

यह परिणाम ऑनलाइन रूप से उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और इंटरव्यू में शामिल हुए थे वे अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।  

02:03 PM, 30-May-2022

UPSC Result 2021: परिणाम जारी

संघ लोक सेवा आयोग( यूपीएससी) ने सिविल सेवा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम करे अनुसार श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला टॉपर बनीं हैं।


 

01:50 PM, 30-May-2022

Upsc Result: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम

जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (Civil Service Exam) 2021 मुख्य परीक्षा को पास किया और साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए, वे सोमवार को अपने परिणाम जारी होने के बाद upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

12:56 PM, 30-May-2022

Sarkari Result: ऐसे देख सकेंगे परिणाम

परिणाम देखने के लिए, पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और अन्य विवरण जो एडमिट कार्ड पर उपलब्ध हैं, के साथ तैयार रहना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।
 

12:37 PM, 30-May-2022

RBSE 12th Result: यहां जारी किए जाएंगे राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट

आरबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट   rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट की नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट और अमर उजाला डॉट कॉम देखते रहें।



 

12:05 PM, 30-May-2022

Rajasthan Board Result: जल्द जारी होंगे परिणाम 

राजस्थान बोर्ड के छात्र अपने परिणाम के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में बात करे आरबीएसई के सूत्र ने बताया है कि अजमेर बोर्ड कार्यालय सोमवार को परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है।  

 

10:56 AM, 30-May-2022

RBSE Result: कला संकाय का परिणाम

कला संकाय के परीक्षार्थी ज्यादा होने के कारण उसका रिजल्ट अलग से जारी किया जाएगा। 

10:09 AM, 30-May-2022

RBSE Result: पहले विज्ञान और वाणिज्य संकाय के नतीजे

बोर्ड की ओर से सबसे पहले विज्ञान और वाणिज्य संकाय के नतीजे जारी किए जाएंगे। क्योंकि इन दोनों संकाय के कुल परीक्षार्थियों की संख्या 12वीं कला संकाय के परीक्षार्थियों के मुकाबले आधी से भी कम है। 

09:51 AM, 30-May-2022

UPSC CSE 2021 Result: यूपीएससी सिविल सेवा 2021 का परिणाम जारी, टॉप-3 पर लड़कियों का कब्जा

UPSC Final and RBSE 12th Result Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर जल्द ही 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करने जा रहा है। बोर्ड से जुड़े ट्विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट सोमवार, 30 मई को जारी होने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें