साल के आखिरी महीने में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है। कई विभागों ने नौकरियों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल महाविद्यालय में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास सुनहरा मौका है। महाविद्यालय में विभिन्न विभागों में 68 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार किरोड़ीमल महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kmc.du.ac.in पर जाकर पहले पूरा नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसके बाद ही संबंधित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
CAT 2022 Score Card Topper’s List Released: कॉमन एडमिशन टेस्ट 2022 यानी कैट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की कैट परीक्षा दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से रिजल्ट भी चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं. नतीजे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद ने जारी किए हैं।