फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम जल्द होंगे जारी, यहां पढ़ें सभी ताजा अपडेट

Thu, 16 May 2024 05:08 PM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

RBSE 10th, 12th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन 10वीं, 12वीं के परिणाम जल्द जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तारीख को लेकर कोई नोटिस नहीं जारी किया है। इस वर्ष, राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 29 फरवरी से 04 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। 

आपको बता दें कि आरबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम 2024 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी और परिणाम के साथ ही पास परसेंटेज और टॉपर लिस्ट भी जारी होने की संभावना है। 

आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर चेक करने के लिए यहां रजिस्टर करें।
आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर चेक करने के लिए यहां रजिस्टर करें।
विज्ञापन
RBSE 10th, 12th result 2024 live - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:07 PM, 16-May-2024

RBSE Result 2024 Live: परिणाम जांचने के लिए ये विवरण रखें तैयार

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद रिजल्ट जांचने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या के साथ तैयार रहना होगा।

04:29 PM, 16-May-2024

RBSE Result 2024 Live: मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • माता पिता के नाम
  • स्कूल के नाम
  • विषयों
  • विषयवार अंक
  • कुल चिह्न
  • प्रतिशत सुरक्षित
  • समग्र ग्रेड

 

04:05 PM, 16-May-2024

RBSE 10th 12th Result 2024 Live: पिछले साल कक्षा 10वीं में डिवीजन वार परिणाम

प्रथम श्रेणी: 421748 अभ्यर्थी
द्वितीय श्रेणी: 377345 अभ्यर्थी
तृतीय श्रेणी: 142924 अभ्यर्थी

विज्ञापन
03:09 PM, 16-May-2024

RBSE 10th 12th Result 2024 Live: पिछले साल कब घोषित हुए परिणाम

पिछले साल 2023 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 02 जून को घोषित किए गए थे, जबकि विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं के स्कोर 18 मई को और कला स्ट्रीम के लिए 25 मई को जारी किए गए थे।

02:31 PM, 16-May-2024

RBSE Result 2024 Live: परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक प्रतिशत

राजस्थान बोर्ड कक्षा कक्षा 10वीं या 12वीं के छात्रों परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
01:26 PM, 16-May-2024

RBSE 10th 12th Result 2024 Live: इतने लाख छात्र कर रहे हैं इंतजार

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल लगभग 10 लाख छात्र शामिल हुए, जबकि लगभग 9 लाख छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी है।  

12:56 PM, 16-May-2024

RBSE 10th Result 2024 Live: कब हुई कक्षा 10वीं की परीक्षा?

इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 07 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हुई थी। 

12:39 PM, 16-May-2024

RBSE 12th Result 2024 Live: कब हुई कक्षा 12वीं की परीक्षा?

इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गई थी।

12:19 PM, 16-May-2024

RBSE 10th Result 2024 Live: पिछले साल 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत

पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं में कुल 440,608 लड़कियों ने सफलतापूर्वक पास की, जबकि 501,752 लड़कों ने सफलता हासिल की थी।
 

05:40 PM, 15-May-2024

RBSE Result 2024 Live: जल्द होगी रिजल्ट जारी होने की तिथि की घोषणा

राजस्थान बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड जल्द ही तिथियों की घोषणा कर सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि बोर्ड मई के आखिरी सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर सकता है।

04:55 PM, 15-May-2024

Rajasthan Board Result 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे परिणाम

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होते ही छात्र नतीजों की जांच कर सकेंगे।

04:17 PM, 15-May-2024

RBSE 10th, 12th Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां राजस्थान बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट देखने के लिए 10वीं/12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • इसकी कॉपी डाउनलोड करें।

04:11 PM, 15-May-2024

RBSE Result 2024: करीब 19 लाख छात्रों को है इंतजार

राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार राज्य के करीब 19 लाख छात्र-छात्राओं को है। बोर्ड जल्द ही नतीजों की घोषणा करने वाला है।

03:47 PM, 15-May-2024

RBSE Result 2024: रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल

आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। चूकिं रिजल्ट की घोषणा जल्द ही होने वाली है, इसलिए अभ्यर्थी अभी से रोल नंबर और एडमिट कार्ड अपने पास रख लें।

03:39 PM, 15-May-2024

RBSE Result 2024: पिछले साल ऐसा रहा इंटर का रिजल्ट

पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड में 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 92.35%, कॉमर्स का 96.60% और साइंस का रिजल्ट 95.65 फीसदी दर्ज किया गया था।

03:14 PM, 15-May-2024

RBSE Result 2024: पिछले साल ऐसा रहा हाई स्कूल का रिजल्ट

पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 90.49 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इसमें से लड़कों का पास प्रतिशत 89.78 और लड़कियों का पास प्रतिशत 91.31 दर्ज किया गया था।

02:20 PM, 15-May-2024

RBSE 10th 12th Result 2024 Live: कैसे चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड के नतीजे

राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट से चेक किए जा सकेंगे। इसके लिए आप खुद को अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर पंजीकृत कर लें। रिजल्ट जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा, जिससे आप सबसे तेज अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

01:45 PM, 15-May-2024

RBSE 10th 12th Result 2024 Live: कॉपी री-चेक कराने का रहेगा ऑप्शन

ऐसे छात्र जो किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके पास अपनी कॉपी री-चेक कराने का भी ऑप्शन रहेगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना होगा।

01:15 PM, 15-May-2024

RBSE 10th, 12th Result 2024 Live: कब जारी होगा रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड जल्द ही तिथियों की घोषणा कर सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि बोर्ड मई के आखिरी सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर सकता है।

12:50 PM, 15-May-2024

RBSE 10th, 12th Result 2024 Live: पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे या प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर ग्रेड डी प्राप्त करना होगा, तभी वे पास हो पाएंगे।
 

11:00 AM, 15-May-2024

RBSE Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम जल्द होंगे जारी, यहां पढ़ें सभी ताजा अपडेट

RBSE 10th, 12th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन 10वीं, 12वीं के परिणाम जल्द जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंक चेक कर पाएंगे। परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे और छात्रों को मार्कशीट अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

आरबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम अपने फोन पर चेक करने के लिए यहां रजिस्टर करें। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें