फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 12th Result Out: विज्ञान संकाय में 97.52% बच्चे पास; 93.64 फीसदी कॉमर्स में तो 97.54% आर्ट्स में सफल

Tue, 31 Mar 2026 02:02 PM IST
Jagriti एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 released, Check Marksheet Toppers list at rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजे साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों विषय के जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए करीब 9 लाख अभ्यर्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले नतीजे देख सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट केवल रोल नंबर की सहायता से देख सकते हैं।

इस बार तीनों संकायों का प्रदर्शन शानदार रहा। विज्ञान वर्ग में 97.52% छात्र पास हुए, जबकि कॉमर्स में 93.64% और आर्ट्स में 97.54% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा।


यहां क्लिक करें और देखें रिजल्ट
विज्ञापन
RBSE 12th Result 2026 OUT - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:01 PM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: 12वीं के रिजल्ट में टॉप परफॉर्मिंग जिले

12:19 PM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: विज्ञान में दिव्या भादु ने हासिल किए 499 अंक

राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में दिव्या भादु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए, जिससे उनका कुल प्रतिशत 99.80% रहा।

12:06 PM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: 12वीं परिणाम के आंकड़े

विवरण विज्ञान कॉमर्स आर्ट्स वरिष्ठ उपाध्याय
परीक्षा के लिए पंजीकृत 2,87,068 30,798 5,91,023 4,114
परीक्षा में शामिल 2,81,299 30,580 5,83,201 4,067
प्रथम श्रेणी में पास छात्र 1,46,644 13,976 1,56,818 832
प्रथम श्रेणी में पास छात्राएं 98,736 8,096 2,27,252 1,328
छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% 94.04% 96.68% 96.46%
छात्राओं का पास प्रतिशत 98.34% 92.82% 98.20% 97.77%
कुल पास प्रतिशत 97.52% 93.64% 97.54% 97.20%

विज्ञापन
12:02 PM, 31-Mar-2026

Rajasthan Board 12th Result: देखें टॉपर लिस्ट

11:56 AM, 31-Mar-2026

RBSE Board 12th Result: अधिकारी बनना चाहती है विज्ञान की टॉपर दीपिका

दीपिका ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पढ़ाई को कभी बोझ नहीं समझा और हमेशा एक तय शेड्यूल के अनुसार तैयारी की। उन्होंने कहा कि उनके पापा, मम्मी, ताऊ और शिक्षकों ने उन्हें लगातार प्रेरित किया, जिससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली।

टाइम टेबल के बारे में उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से रिवीजन और प्रैक्टिस पर ध्यान देती थीं। अपने भविष्य को लेकर दीपिका ने कहा कि वह सिविल सेवा की तैयारी करना चाहती हैं और अधिकारी बनकर देश की सेवा करना उनका सपना है।
 

विज्ञापन
11:46 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: शिक्षा विभाग ने सफल बच्चों को दी बधाई

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने पर शिक्षा विभाग ने सभी सफल छात्रों को दिल से बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
 
 

11:20 AM, 31-Mar-2026

Rajasthan Board 12th Result: देखें अपना रिजल्ट

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Rajasthan Board Class 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
  • या फिर आप यहां क्लिर करके भी सीधे रिजल्ट चेक करने के पेज पर जा सकते हैं।

11:05 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: छात्र और छात्राओं में किसका परिणाम बेहतर ?

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश संकायों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा है। विज्ञान वर्ग में जहां 97.02% छात्र पास हुए, वहीं 98.34% छात्राएं सफल रहीं। कला (आर्ट्स) में भी छात्राओं ने 98.20% के साथ छात्रों (96.68%) से बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, वाणिज्य (कॉमर्स) वर्ग में स्थिति थोड़ी अलग रही, जहां 94.04% छात्रों ने सफलता हासिल की, जबकि 92.82% छात्राएं पास हुईं।

संकाय छात्र पास (%) छात्राएं पास (%)
विज्ञान 97.02% 98.34%
वाणिज्य 94.04% 92.82%
कला 96.68% 98.20%

11:01 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: आर्ट्स में 97.54% बच्चे पास

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स वर्ग में इस वर्ष 5,91,023 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 5,83,201 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम श्रेणी में 1,56,818 छात्र और 2,27,252 छात्राएं पास हुईं।

आंकड़ों के अनुसार, छात्रों का पास प्रतिशत 96.68% रहा, जबकि छात्राओं ने 98.20% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर आर्ट्स वर्ग का पास प्रतिशत 97.54% दर्ज किया गया।

10:47 AM, 31-Mar-2026
RBSE 12th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक

RBSE 12th Result 2026: पिछली बार की तुलना में घटा पास प्रतिशत

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में इस वर्ष का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम रहा है। वर्ष 2025 में विज्ञान वर्ग का पास प्रतिशत 98.43% था, जो 2026 में घटकर 97.52% रह गया। वहीं, वाणिज्य (कॉमर्स) में 2025 के 99.07% के मुकाबले इस साल 93.64% परिणाम दर्ज किया गया, जो गिरावट को दर्शाता है। दूसरी ओर, कला (आर्ट्स) वर्ग में 2025 में 97.78% के मुकाबले 2026 में 97.54% परिणाम रहा। कुल मिलाकर इस साल परिणाम में हल्की गिरावट देखने को मिला।

10:37 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: आर्ट्स में नव्या मीणा और विज्ञान में दीपिका ने किया टॉप

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस वर्ष टॉपर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आर्ट्स वर्ग में नव्या मीणा और नरपत ने 99.6% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया। वहीं, विज्ञान वर्ग में दीपिका ने 99.8% अंक प्राप्त कर टॉप किया और अपनी कड़ी मेहनत का शानदार परिणाम हासिल किया। 

10:35 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: वरिष्ठ उपाध्याय में कुल 97.20% बच्चे पास 

राजस्थान बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में इस वर्ष 4,114 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 4,067 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम में कई विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम श्रेणी में 832 छात्र और 1,328 छात्राएं सफल रहीं।

आंकड़ों के अनुसार, छात्रों का पास प्रतिशत 96.46% रहा, जबकि छात्राओं ने 97.77% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग का पास प्रतिशत 97.20% दर्ज किया गया।
 

विवरण संख्या/प्रतिशत
परीक्षा के लिए पंजीकृत 4,114
परीक्षा में शामिल 4,067
प्रथम श्रेणी में पास छात्र 832
प्रथम श्रेणी में पास छात्राएं 1,328
छात्रों का पास प्रतिशत 96.46%
छात्राओं का पास प्रतिशत 97.77%
कुल पास प्रतिशत 97.20%

10:21 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: छात्राओं का रहा शानदार प्रदर्शन

राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं, जिसमें इस साल तीनों संकायों का प्रदर्शन शानदार रहा। विज्ञान वर्ग में 97.52% छात्र पास हुए, जबकि कॉमर्स में 93.64% और आर्ट्स में 97.54% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।

10:17 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: आर्ट्स में 97.54 प्रतिशत बच्चे पास

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स वर्ग में इस वर्ष 5,91,023 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 5,83,201 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम श्रेणी में 1,56,818 छात्र और 2,27,252 छात्राएं पास हुईं।

आंकड़ों के अनुसार, छात्रों का पास प्रतिशत 96.68% रहा, जबकि छात्राओं ने 98.20% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर आर्ट्स वर्ग का पास प्रतिशत 97.54% दर्ज किया गया।

10:13 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: कॉमर्स में अच्छा प्रदर्शन

राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स वर्ग में इस वर्ष 30,798 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 30,580 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम में कई विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम श्रेणी में 13,976 छात्र और 8,096 छात्राएं सफल रहीं।

आंकड़ों के अनुसार, छात्रों का पास प्रतिशत 94.04% दर्ज किया गया, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 92.82% रहा। कुल मिलाकर कॉमर्स वर्ग का पास प्रतिशत 93.64% रहा।

10:04 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result Out: आरबीएसई 12वीं के विज्ञान में 97.52% बच्चे पास

राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में इस वर्ष कुल 2,87,068 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,85,299 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम श्रेणी में 1,46,644 छात्र और 98,736 छात्राएं पास हुईं।

परिणाम के आंकड़ों के अनुसार, छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% रहा, जबकि छात्राओं ने 98.34% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर विज्ञान वर्ग का पास प्रतिशत 97.52% दर्ज किया गया।

09:58 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं वाणिज्य, कला और विज्ञान का परिणाम आज यानी 31 मार्च को सुबह 10 बजे घोषित कर दिया गया है। अमर उजाला पर सबसे पहले परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

09:52 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: इंतजार की घड़ी होने वाली खत्म

राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को मात्र कुछ मिनट शेष है। ऐसे में छात्र धैर्य बनाए रखें और अपने पास रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड रख लें। 

रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...
 

09:49 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026:  कितने केंद्रो पर हुई थी परीक्षा 

इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए तकरीबन 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया। प्रदेशभर में परीक्षाएं 6194 केंद्रों पर आयोजित हुईं। इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरूआत मनोविज्ञान विषय की परीक्षा से हुई।

09:43 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • सबसे पहले छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर परिणाम सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results

  • अब यहां पर उपलब्ध विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड चुनें।
  • अब 12वीं कक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध बटन की मदद से परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है। इसलिए छात्र रिजल्ट पेज के डायरेक्ट लिंक को पहले से ही अपने ब्राउजर में बुकमार्क कर लें। इससे वे तेजी से रिजल्ट पेज तक पहुंच सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...

09:39 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: इन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा

अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड़) दर्ज करना होगा। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।

09:34 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: आरबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की पुनर्मूल्यांक प्रक्रिया

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा के बाद, जो छात्र अंकों से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों एक आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद, संशोधित अंकों को अंतिम माना जाएगा।

09:27 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: 2025 के टॉपर्स और उनके शानदार अंक

संकाय  नाम  प्रतिशत  पिता का नाम
विज्ञान  प्रीति 99.80% राजेश कुमार
आर्ट्स  अनुप्रिया राठौड़ 99.60% बृज राज सिंह राठौड़
आर्ट्स प्रगति अग्रवाल 99.60% शिव कुमार अग्रवाल
आर्ट्स  प्रियंका 99.60% राम चंद्र
आर्ट्स  उर्मिला 99.60% मकर राम
कॉमर्स कंगना 99.20% गौरव

09:21 AM, 31-Mar-2026

 Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं की पिछले वर्ष की टॉपर लिस्ट

2025 के नतीजों की बात करें तो  पिछले वर्ष विज्ञान संकाय में प्रीति ने 99.80% अंक हासिल किए। प्रीति के पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अंक थे। आर्ट्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए। कॉमर्स में कंगना ने 99.20% अंक हासिल किए।

रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...

09:13 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: आरबीएसई 12वीं स्कोरकार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

परिणाम घोषित होने के बाद, आरबीएसई 12वीं के स्कोरकार्ड अमर उजाला की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...

09:07 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: पिछले वर्ष के मुख्य आंकड़े

विवरण संख्या / प्रतिशत
कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 8,93,616
विज्ञान संकाय पंजीकृत 2,73,984
वाणिज्य संकाय  पंजीकृत 28,250
कला संकाय पंजीकृत 5,87,475
विज्ञान उत्तीर्ण प्रतिशत  98.43%
कला उत्तीर्ण प्रतिशत  97.78%
वाणिज्य उत्तीर्ण प्रतिशत  99.07%

09:03 AM, 31-Mar-2026

How to Check RBSE 12th Result 2026 online: पहले से तैयार रखें ये जरूरी डिटेल्स

रिजल्ट देखने से पहले छात्र अपनी जरूरी जानकारी तैयार रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो:

  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • एडमिट कार्ड
अक्सर रिजल्ट के समय जल्दबाजी में जानकारी ढूंढने में समय लगता है, इसलिए बेहतर है कि ये सभी डिटेल्स पहले से अपने पास रखें।

08:59 AM, 31-Mar-2026

Rajasthan Board 12th Result 2026: मोबाइल से ऐसे देखें अपना रिजल्ट

छात्र अपने मोबाइल फोन के जरिए बहुत आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Rajasthan Board Class 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें।
  • रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • छात्र चाहें तो अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं या उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...

08:58 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026 kab ayega: समय से पहले घोषित होगा रिजल्ट

इस बार राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च को जारी होने वाला है। जो पिछले साल की तुलना में काफी पहले देखा जा रहा है। 2025 में राजस्थान बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम 22 मई, 2025 को घोषित किया था।

08:54 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026 kab ayega:  इस बार जल्दी जारी हो रहा है रिजल्ट

गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड आमतौर पर मई या जून में परिणाम जारी करता रहा है, लेकिन इस बार पहली बार मार्च में ही 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। इससे छात्रों का इंतजार भी पहले खत्म हो जाएगा।

08:51 AM, 31-Mar-2026

Rajasthan Board 12th Result 2026: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

राजस्थान बोर्ड के 12वीं के छात्रों का मेहनत का फल बस कुछ ही घंटों में मिलने वाला है। इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में असफल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
 

08:43 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: इंटरनेट और डिवाइस रखें तैयार

रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर सही तरीके से काम कर रहा हो और इंटरनेट कनेक्शन तेज व स्थिर हो। धीमे नेटवर्क की वजह से रिजल्ट खुलने में परेशानी हो सकती है, इसलिए पहले से नेटवर्क चेक करना जरूरी है।

08:30 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026 kab ayega: रिजल्ट लिंक को पहले से करें बुकमार्क

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है। इसलिए छात्र रिजल्ट पेज के डायरेक्ट लिंक को पहले से ही अपने ब्राउजर में बुकमार्क कर लें। इससे वे तेजी से रिजल्ट पेज तक पहुंच सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...

08:25 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: अमर उजाला पर करें पंजीकरण

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे रिजल्ट जारी होते आप बिना किसी देरी और असविधा के नतीजे देख सकेंगे।


बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

08:20 AM, 31-Mar-2026

How to Check RBSE 12th Result 2026 online: इन दस्तावेजों को रखें तैयार

रिजल्ट चेक करते समय छात्रों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में जल्दबाजी मेंअक्सर आखिरी समय में ये जानकारी ढूंढने में दिक्कत होती है, इसलिए बेहतर है कि छात्र अपना एडमिट कार्ड पहले से ही अपने पास रखें।

08:15 AM, 31-Mar-2026

Rajasthan Board 12th Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।


बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

08:10 AM, 31-Mar-2026

How to Check RBSE 12th Result 2026 online: मार्कशीट में क्या-क्या देखें?

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में ये जरूरी जानकारी जरूर जांचनी चाहिए-

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • विषयों के नाम
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक
  • कुल अंक
  • रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल)
  • डिवीजन
रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...

08:04 AM, 31-Mar-2026

How to Check RBSE 12th Result 2026 online: रिजल्ट चेक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • रोल नंबर सही-सही दर्ज करें, गलत जानकारी डालने पर रिजल्ट नहीं खुलेगा।
  • अपना इंटरनेट कनेक्शन आदि सही रखें और परिणाम चेक करते समय धैर्य रखें।
  • रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट में सभी डिटेल्स जरूर चेक करें।

बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

 

07:59 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस, उदयपुर से जारी होगा परिणाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के लाखों परीक्षार्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। बोर्ड प्रशासन ने परिणाम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार परिणाम जारी करने की प्रक्रिया दो प्रमुख केंद्रों से जुड़ी होगी:

  • अजमेर : यहां आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी नतीजों की घोषणा करेंगे और पासिंग प्रतिशत व अन्य सांख्यिकीय डेटा साझा करेंगे।
  • उदयपुर: तकनीकी व्यवस्थाओं के तहत रिजल्ट का लिंक यहीं से लाइव ( उदयपुर पोर्टल) किया जाएगा, जिसके बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
  • समय: आज सुबह ठीक 10:00 बजे बटन दबाकर नतीजे सार्वजनिक किए जाएंगे।

07:55 AM, 31-Mar-2026

How to Check RBSE 12th Result 2026 online: यहां पंजीकरण करने पर सबसे पहले मिलेगा रिजल्ट

  • रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण कई बार छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
  • ऐसे में छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर पहले से पंजीकरण कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन करने के बाद रिजल्ट जारी होते ही आपको तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
  • इससे आपको बार-बार वेबसाइट रिफ्रेश करने या अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे।
रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...

07:52 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट परीक्षा

पुनर्मूल्यांकन: अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह रिजल्ट जारी होने के बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है।
कंपार्टमेंट परीक्षा: एक या दो विषय में असफल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर भी मिल सकता है।
 

07:50 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026 kab ayega: 1 अप्रैल से नया सेशन हो जायेगा स्टार्ट

राजस्थान बोर्ड इस बार 1 अप्रैल से सभी कक्षाओं के लिए नया सेशन स्टार्ट करने जा रहा है। इसीलिए सभी कक्षाओं के रिजल्ट 31 मार्च तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया था। 

07:46 AM, 31-Mar-2026

How to Check RBSE 12th Result 2026 online: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

घोषणा होने के बाद इन चरणों का पालन करके राजस्थान बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

  • सबसे पहले छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर परिणाम सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
  • अब यहां पर उपलब्ध विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड चुनें।
  • अब 12वीं कक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध बटन की मदद से परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...
 

07:41 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026 kab ayega: 1 अप्रैल से नया सेशन हो जायेगा स्टार्ट

राजस्थान बोर्ड इस बार 1 अप्रैल से सभी कक्षाओं के लिए नया सेशन स्टार्ट करने जा रहा है। इसीलिए सभी कक्षाओं के रिजल्ट 31 मार्च तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया था। 

07:37 AM, 31-Mar-2026

Rajasthan Board 12th Result 2026: विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन  से 12 फरवरी से 11 मार्च तक किया गया। परीक्षाएं प्रदेशभर में स्थित 6194 केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित हुईं। तकरीबन 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।


बिना रुकावट रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें...

07:33 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: कैसे जारी होंगे नतीजे?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंक आधिकारिक वेबसाइट और अन्य प्लेटफॉर्म पर जाकर आसानी से देख सकेंगे।

07:31 AM, 31-Mar-2026

Rajasthan Board 12th Result: रिजल्ट में क्या-क्या होगा?

राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में सभी विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। छात्रों को मार्कशीट पर लिखे विवरण को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए क्योंकि उनकी मूल मार्कशीट इसके आधार पर ही प्रिंट की जाएगी। परिणाम की मूल प्रति बाद में स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

07:29 AM, 31-Mar-2026

Rajasthan Board 12th Result 2026: मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड़) दर्ज करना होगा। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।

07:24 AM, 31-Mar-2026

How to Check RBSE 12th Result 2026 online : कैसे करें पंजीकरण

रिजल्ट जारी होने पर तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े और बिना किसी परेशानी के आप अपना रिजल्ट देख पाएं, इसके लिए नीचे बताए चरणों का पालन करके खुद को पंजीकृत कर लें:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां 'RBSE 12th Result 2026' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी (ईमेल, नाम, मोबाइल नंबर, बोर्ड का नाम, रोल नंबर) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • आपका पंजीकरण पूरा हो गया है।
  • घोषणा होने के बाद इसी पेज पर आप अपना रिजल्ट भी देख पाएंगे।
या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे पंजीकरण/परिणाम पेज पर जा सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...

07:20 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: कब हुई थी परीक्षाएं?

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 11 लाख  से अधिक बच्चों ने पंजीकरण कराया था। रिजल्ट जारी होने से पहले ही छात्र अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें, जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, छात्र रोल नंबर का इस्तेमाल कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। 

07:15 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026 kab ayega: कैसे देखें रिजल्ट?

भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर अमर उजाला पर सीधा लिंक उपलब्ध रहेगा। रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और रोल कोड तैयार रखें। पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक अनिवार्य हैं।

रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...
 

07:09 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026 kab ayega: आज आएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

07:03 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: वेबसाइट स्लो होने पर क्या करें?

रिजल्ट घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्या आ सकती है। ऐसी स्थिति में छात्र अमर उजाला के डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...

06:59 AM, 31-Mar-2026

 Rajasthan Board 12th Result 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट

बोर्ड की ओर से आयोजित आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन महत्वपूर्ण आंकड़ों की घोषणा की जाएगी:

  • कुल पास प्रतिशत: इस वर्ष कितने प्रतिशत छात्र सफल हुए।
  • छात्र बनाम छात्राएं: लड़कों और लड़कियों के प्रदर्शन का तुलनात्मक विवरण।
  • स्ट्रीम-वाइज डेटा: विज्ञान, कला और वाणिज्य में किसका प्रदर्शन बेहतर रहा।
  • जिलों का प्रदर्शन: राजस्थान के किन जिलों ने टॉप किया।
  • मेरिट लिस्ट: कक्षा 12वीं के टॉपर्स के नामों की घोषणा।

06:52 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: एक साथ आएंगे तीनों स्ट्रीम के नतीजे

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) इस वर्ष साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ घोषित करने जा रहा है। इसका मतलब है कि सभी संकायों के करीब 9 लाख छात्र एक ही समय पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...

 

06:46 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result Out: विज्ञान संकाय में 97.52% बच्चे पास; 93.64 फीसदी कॉमर्स में तो 97.54% आर्ट्स में सफल

RBSE 12th Result 2026 kab ayega: राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अनुसार आज राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  12वीं के नतीजे जारी होने वाले हैं।

रिजल्ट देखने के लिए यहां पंजीकरण करें...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें