फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 12th Result 2021: 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपने परिणाम

Sat, 24 Jul 2021 05:06 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

RBSE 12th Result 2021 Live: राजस्थान बोर्ड आज शाम चार बजे बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड कला, वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा एक साथ करेगा। बारहवीं कक्षा के छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आपको बता दें कि इस साल 9.5 लाख विद्यार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सूबे के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शाम 4 बजे रिजल्ट जारी करेंगे।
 
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:05 PM, 24-Jul-2021

इस साल साइंस स्ट्रीम के लिए कुल 2,36,030 छात्रों ने पंजीकरण किया था। जिनमें से 1,55,581 छात्र और 80,373 छात्राएं थी। साइंस स्ट्रीम में छात्रों का पास प्रतिशत 99.52 फीसदी और छात्राओं को 99.60 फीसदी रहा है।

 

04:43 PM, 24-Jul-2021

RBSE 12th Commerce Result 2021:  इस साल कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 31,953 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था। वाणिज्य स्ट्रीम का पास प्रतिशत 99.73 है।

कॉमर्स स्ट्रीम के लिए लड़कों ने पंजीकरण किया-20,369
लड़कों का पास प्रतिशत- 99.72 फीसदी
लड़कियों ने कॉमर्स स्ट्रीम के लिए पंजीकरण किया-11,534
लड़कियों का पास प्रतिशत- 99.76 फीसदी

04:32 PM, 24-Jul-2021

वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम मेंं लड़कों ने बाजी मारी है। लड़कों का रिजल्ट प्रतिशत 99.67 रहा है जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 99.41 फीसदी है।
 

विज्ञापन
04:28 PM, 24-Jul-2021

राजस्थान बोर्ड ने शनिवार को बारहवीं कक्षा का कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया। इस साल साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 99.52 फीसदी रहा है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट on rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं, इस साल आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 99.19 फीसदी रहा है। इस साल वाणिज्य स्ट्रीम का रिजल्ट 99.73 फीसदी रहा है। फिलहाल, अभी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in हैवी ट्रैफिक के कारण क्रैश हो गई है। अभ्यर्थी एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट मंगवा सकते हैं।

04:10 PM, 24-Jul-2021

रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ क्रैश हो गई है और खुल नहीं रही है।

ऐसे देखें बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-जैसे ही आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

विज्ञापन
04:07 PM, 24-Jul-2021

राजस्थान बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट  Rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

04:04 PM, 24-Jul-2021

विद्यार्थी बोर्ड का रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी पा सकते हैं। इसे लिए विद्यार्थियों को  RJ12A

03:54 PM, 24-Jul-2021

राजस्थान बोर्ड कुछ ही देर में बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र आधिकारिकि वेबसाइट Rbse.nic.in, Rajresults.nic.in और Rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। अभ्यर्थी एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट मंगवा सकते हैं।

03:41 PM, 24-Jul-2021

कुछ ही देर के बाद बारहवीं कक्षा के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। शिक्षा मंत्री रिजल्ट जारी करेंगे।

03:17 PM, 24-Jul-2021

ऐसे देखें बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-जैसे ही आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

03:05 PM, 24-Jul-2021

पिछले साल साइंस स्ट्रीम में 91.96 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का परिणाम 94.90 फीसदी रहा था जबकि  लड़कों का 90.16 फीसदी था। 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 94.49 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। कला में कुल 90.70 फीसदी छात्र पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा था। कला स्ट्रीम में 93.10 फीसदी लड़कियां पास हुई थी और  88.45 फीसदी लड़के पास हुए थे।

02:22 PM, 24-Jul-2021

इस साल राज्य सरकार ने 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। जिसके बाद अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी किया गया था। मूल्यांकन मानदंड के अनुसार, कक्षा 12वीं के छात्रों का मूल्यांकन उनके कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिसका दसवीं के अंकों का वेटेज 45 फीसदी और कक्षा 11वीं के अंकों का 20 फीसदी वेटेज लिया जाएगा।
 

01:37 PM, 24-Jul-2021

आपको बता दें कि इस साल 9.5 लाख विद्यार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सूबे के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शाम 4 बजे रिजल्ट जारी करेंगे।

 

01:16 PM, 24-Jul-2021

RBSE 12th Result 2021: 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपने परिणाम

RBSE 12th Result 2021 Live: राजस्थान बोर्ड आज शाम चार बजे बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड कला, वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा एक साथ करेगा। बारहवीं कक्षा के छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें