फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2024 (Out) Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं में 93.03% बच्चे पास, अमर उजाला पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

Wed, 29 May 2024 07:26 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Rajasthan Board Class 10th Result Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 29 मई, 2024 को राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
RBSE 10th Result 2024 (Out) Live - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:25 PM, 29-May-2024

RBSE 10th Result 2024: सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं

निधि जैन - 99.67%
मानसी - 97.67%
खुशबु गुर्जर - 97%
ध्रुव सिंह शेखावत - 96.83%

07:11 PM, 29-May-2024

RBSE 10th Topper: निधि जैन ने हासिल किए सर्वाधिक अंक

10वीं मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका निधि जैन को शिक्षा मंत्री ने भी बधाई दी है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलोद, बूंदी में पढ़ने वाली बालिका निधि ने 600 में से 598 अंक प्राप्त कर 99.67 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

06:20 PM, 29-May-2024

Rajasthan Board 10th Result: पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट

इस साल 10वीं में 93.03 फीसदी बच्चे पास हुए जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 3 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल 2023 में सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 90.49 रहा था।

विज्ञापन
05:37 PM, 29-May-2024

RBSE 10th Result 2024: इस बार थर्ड डिविजन से छात्र अधिक हुए पास

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 545653 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है। 349873 विद्यार्थी सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं, वहीं 71422 छात्रों ने थर्ड डिविजन हासिल की है। 444 विद्यार्थियों को पास की श्रेणी में रखा गया है। साथ ही 27,797 विद्यार्थियों को स्पलीमेंट्री मिली है।

05:32 PM, 29-May-2024

RBSE Class 10th Result 2024: पिछले साल से बेहतर रहा इस बार का रिजल्ट

पिछले साल से बेहतर रहा इस बार का रिजल्ट पिछले साल 90. 49 छात्रों ने परीक्षा पास की। इस साल 93.3 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की।

विज्ञापन
05:24 PM, 29-May-2024

Rajasthan Board RBSE 10th Result: सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और गणित का पास प्रतिशत

इस साल सामाजिक विज्ञान के 93.54 प्रतिशत रेगुलर छात्रों ने परीक्षा पास की वहीं गणित के 89. 52 और संस्कृत के 90. 93 प्रतिशत रेगुलर छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

05:20 PM, 29-May-2024

RBSE 10th Result 2024: इस बार का रिजल्ट 93.3 प्रतिशत रहा

इस साल राजस्थान बोर्ड दसवीं में 10 लाख 62 हजार 341 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे। परीक्षा सात से 30 मार्च के बीच हुई थी। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा था। यह रिजल्ट परीक्षा समाप्ति के 50 दिन बाद जारी किया गया। इस साल लोकसभा चुनाव के कारण देरी हुई और रिजल्ट करीब 60 दिन बाद जारी किया।

05:17 PM, 29-May-2024

RBSE Class 10th Result 2024: इंग्लिश और साइंस का उत्तीर्ण प्रतिशत

इस बार इंग्लिश के 90.58 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं साइंस के 89.21 प्रतिशत रेगुलर छात्रों ने परीक्षा पास की।

05:11 PM, 29-May-2024

RBSE Class 10th Result 2024: इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03% रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% है।

05:09 PM, 29-May-2024

इस बार 93.03% छात्रों ने किया परीक्षा उत्तीर्ण

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के अनुसार, इस वर्ष 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 विद्यार्थी पंजीकृत थे। कुल 10,39,895 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या 5,50,050 और लड़कियों की संख्या 4,89,845 थी। कुल 9,67,392 छात्र इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं।

05:04 PM, 29-May-2024

RBSE Class 10th Result 2024: हिन्दी में इतने छात्र हुए पास

 इस बार हिन्दी के 97.12 प्रतिशत रेगुलर छात्रों ने परीक्षा पास की। 

04:53 PM, 29-May-2024

RBSE 10th Result 2024: कुछ मिनट

छात्र रहे तैयार बस कुछ मिनट बाद राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होगा। 

04:50 PM, 29-May-2024

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024: एडमिट कार्ड रखें तैयार

छात्रों आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए एडमिट तैयार कार्ड रखें। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।

04:40 PM, 29-May-2024

RBSE 10th Result 2024: बस 20 मिनट बाद जारी होगा आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आरबीएसई 10वीं परिणाम 2024 आज शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। इसकी घोषणा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।

04:35 PM, 29-May-2024

RBSE Class 10th Result 2024: अच्छे अंक लाने वालों तो दी जाएगी छात्रवृति

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के रिजल्ट में अच्छे अंक लाने वालों को राजस्थान बोर्ड की ओर से छात्रवृति दी जाएगी। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के होनहार छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे।

04:28 PM, 29-May-2024

RBSE 10th Result 2024: यहां से चेक करें सबसे पहले अपना रिजल्ट

बस कुछ देर में ही आरबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। छात्र सबसे पहले अपना परिणाम अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com के माध्यम से चेक कर सकेंगे।

03:56 PM, 29-May-2024

RBSE 10th Result 2024 Kab Aayega: प्रवेशिका परिणाम भी आज होगा जारी

प्रवेशिका परिणाम 2024 राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। इस वर्ष प्रवेशिका में कुल 7063 विद्यार्थी नामांकित थे। पिछले वर्ष प्रवेशिका में 7133 अभ्यर्थी थे, जिसमें से 6875 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। उत्तीर्ण प्रतिशत 75.05% था, जिसमें लड़कों ने 71.42% की उत्तीर्ण दर हासिल की और लड़कियों ने 78.33% की उत्तीर्ण दर हासिल की। प्रवेशिका में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।

03:44 PM, 29-May-2024

RBSE Class 10th Result 2024: कल जारी होंगे कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट

कल 30 मई, 2024 को दोपहर 3 बजे राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। रिजल्ट की घोषणा शासन सचिव, स्कूल शिक्षा, श्री कृष्ण कुणाल द्वारा कि जाएगी।   

03:25 PM, 29-May-2024

RBSE 10th Result 2024: पिछले साल इस जिले का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा

पिछले साल राजस्थान के कोटा जिले का निराशाजनक परिणाम रहा, जहां छात्रों की सफलता दर केवल 79.48 प्रतिशत थी। लड़कों ने 76.59 फीसदी सफलता हासिल की, जबकि लड़कियों ने 82.82 फीसदी सफलता हासिल की।

02:56 PM, 29-May-2024

RBSE Class 10th Result 2024: अमर उजाला पर सबसे पहले ऐसे देखें रिजल्ट

सबसे पहले छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाएं। 
फिर  होमपेज पर राजस्थान बोर्ड के टैब पर क्लिक करें। 
अब आरबीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम की जांच करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10टी परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

02:39 PM, 29-May-2024

RBSE 10th Result 2024: पास होने के लिए चाहिए 33 फीसदी अंक

परीक्षा पास करने के लिए किसी भी छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने होंगे। यदि कोई छात्र राजस्थान बोर्ड 10वीं में कम से कम दो सब्जेक्ट में 33 प्रतिशत मार्क्स नहीं ला पाता है तो उसे सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होना पड़ेगा। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट की श्रेणी में आएंगे। सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल भी आज ही जारी किया जाएगा।

02:27 PM, 29-May-2024

RBSE 10th Result 2024: रिजल्ट चेक करने लिए क्रेडेंशियल

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। परीणाम चेक करने के लिए छात्रों को आरबीएसई 10वीं के रोल नम्बर का इस्तेमाल करना होगा।

01:59 PM, 29-May-2024

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024: पिछले साल फर्स्ट डिवीजन से छात्र अधिक हुए पास

पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं में 421748 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन के साथ पास हुए। सेकेंड डिवीजन से कुल 377345 स्टूडेंट्स पास हुए और 142924 स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन उत्तीर्ण हुए वहीं 343 स्टूडेंट्स बिना किसी डिवीजन केवल पास हुए। पिछले साल फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या अधिक रही। 

01:40 PM, 29-May-2024

RBSE 10th Result 2024 Roll Number Check Online: पिछले साल कैसा रहा लड़कियों प्रदर्शन

पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 4,40,608 लड़कियां उत्तीर्ण हुई थीं। इसका पास प्रतिशत 91.31 रहा था। वहीं 2,12,253 लड़कियों ने प्रथम श्रेणी, 1,71,895 ने द्वितीय और 56,335 ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की हैं। 

01:29 PM, 29-May-2024

Rajasthan Board RBSE 10th Result: सप्लीमेंट्री परीक्षा शेड्यूल कब जारी होगा?

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आने के बाद यदि कोई छात्र कम से कम दो सब्जेक्ट में 33 प्रतिशत मार्क्स नहीं ला पाता है तो उसे सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिर होना पड़ेगा। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट की श्रेणी में आएंगे। सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल आज ही जारी किया जाएगा।

01:04 PM, 29-May-2024

Rajasthan Board RBSE 10th Result: पिछले वर्ष आरबीएसई 10वीं परिणाम की तारीख और समय

वर्ष तिथि समय
2023 16 मार्च-13 अप्रैल 2 जून दोपहर 1 बजे
2022 31 मार्च - 26 अप्रैल 13 जून दोपहर 3 बजे
2021 परीक्षाएं COVID-19 के कारण रद्द हुई 30 जुलाई शाम 4 बजे
2020 14 मार्च - 26 मार्च 28 जुलाई शाम 4 बजे
2019 15 मार्च - 27 मार्च 11 जून दोपहर 3:15 बजे

12:40 PM, 29-May-2024

Board RBSE 10th Result: पिछले चार वर्षों में आरबीएसई 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत

वर्ष कुल छात्र कुल मिलाकर उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत
2023 10,66,270 90.49% 89.78% 91.31%
2022 10,36,626 82.89% 81.62% 84.38%
2021 1152201 80.63 79.99 81.41
2020 10,98,132 79.85 79.45 80.35

12:19 PM, 29-May-2024

RBSE 10th Result Time: शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दी मंगलकामनाएं

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 29 मई को 10वीं बोर्ड मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम जारी किया जाएगा। मां सरस्वती की कृपा प्रत्येक बच्चे को प्राप्त हो। आप सभी विद्यार्थियों को अपेक्षानुकूल परिणाम मिले, इस हेतु अनन्त मंगलकामनाएं।

11:56 AM, 29-May-2024

RBSE 10th Result 2024 Roll Number Check Online: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी होने पर छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल results.amarujala.com पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे। इसके साथ ही, अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।

11:38 AM, 29-May-2024

RBSE 10th Result 2024 Roll Number : रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल रखें तैयार

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। परीणाम चेक करने के लिए छात्रों को आरबीएसई 10वीं के रोल नम्बर का इस्तेमाल करना होगा।

11:30 AM, 29-May-2024

RBSE 10th Board Result 2024: इस बार कड़ी निगरानी में आयोजित हुई परीक्षा

इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पूरी सुरक्षा और कड़ी निगरानी के साथ आयोजित की गई। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी और इस बार नकल रोकने के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।

11:02 AM, 29-May-2024

RBSE10th Result 2024 Kab Aayega: जानें पुन: सत्यापन के लिए कब से कर सकेंगे आवेदन?

जो छात्र आरबीएसई 10वीं के परिणाम से असंतुष्ट हैं। ऐसे छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा या पुन: सत्यापन करने की अनुमति मिलती है। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपने राजस्थान बोर्ड अजमेर आरबीएसई 10वीं परिणाम की जांच के लिए आवेदन करने का भी अनुरोध कर सकते हैं। आरबीएसई 10वीं मूल्यांकन के लिए शुल्क परिणाम के 7 दिनों के भीतर प्रति विषय 300 रुपये और अगले तीन दिनों के भीतर 600 रुपये प्रति विषय है। अपने परिणामों की जांच या सत्यापन के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को अपना आईडी प्रमाण अपलोड करना होगा।

10:47 AM, 29-May-2024

RBSE 10th Result Time: इतने लाख स्टूडेंट्स रिजल्ट का कर रहें इंतजार

इस साल 10 लाख स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड कक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, आज शाम में छात्रों का इंताजार खत्म हो जाएगा। 

10:32 AM, 29-May-2024

Rajasthan RBSE 10th Result 2024: छात्र अपने मार्कशीट पर इन विवरण को जरूर चेक करें

  • व्यक्तिगत विवरण
  • वर्तनी
  • कुल और प्रतिशत गणना
  • उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण स्थिति
  • दिए गए ग्रेड प्राप्त अंकों के अनुरूप होने चाहिए

10:06 AM, 29-May-2024

RBSE 10th Result 2024 Roll number Link: अमर उजाला पर ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10 का रिजल्ट

सबसे पहले छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाएं। 
फिर  होमपेज पर राजस्थान बोर्ड के टैब पर क्लिक करें। 
अब आरबीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम की जांच करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10टी परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

09:35 AM, 29-May-2024

RBSE Class 10th Result: क्या है ग्रेडिंग प्रणाली?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वी की परीक्षा में 100 से 91 अंक पाने वालों को ग्रेड ए+, 90 से 76 अंक पाने वालों को ग्रेड ए, 75 से 61 अंक पाने वालों को बी ग्रेड, 60 से 41 अंक पाने वालों को ग्रेड सी और 40 से लेकर 41 अंक पाने वालों को ग्रेड डी मिलेगा।

08:58 AM, 29-May-2024

Result Date Time: रिजल्ट महेश चंद्र शर्मा द्वारा घोषित किए जाएंगे

आरबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा घोषित किए जाएंगे। 

 

08:39 AM, 29-May-2024

Rajasthan Board Class 10th Result 2024 date: पिछले साल इस दिन आया रिजल्ट

पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2 जून, 2023 को जारी किए गए थे, जबकि वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम के स्कोरकार्ड 18 मई को जारी किए गए थे वहीं कक्षा 12वीं कला स्ट्रीम के परिणाम पिछले साल 25 मई, 2023 को सार्वजनिक किए गए थे।

08:25 AM, 29-May-2024

RBSE Result 2024: स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण

स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण
योग्यता स्थिति
कक्षा और बोर्ड का नाम
जन्म की तारीख
विषय अपने विषय कोड के साथ उपस्थित हुए
नाम
कुल प्राप्त अंक
रोल नंबर
विषयों का कोड
थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल में भी विषयवार अंक प्राप्त हुए

07:42 AM, 29-May-2024

RBSE 10th Result 2024 (Out) Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं में 93.03% बच्चे पास, अमर उजाला पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

RBSE 10th Result 2024 Live: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने (RBSE) आज 29 मई, 2024 को राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा की गई। बीएसईआर कक्षा 10वीं के परिणाम पहली बार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com के माध्यम से सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बता दें कि छात्रों को परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें