राजस्थान बोर्ड 10th बोर्ड में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान बोर्ड एक या दो दिनों में रिजल्ट से जुड़ी अधिसूचना जारी कर सकता है।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे 30 मई तक जारी हो सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी होने पर छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल results.amarujala.com पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे। इसके साथ ही, अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने रिजल्ट से असंतुष्ट होंगे, वे अपनी कॉपी के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें एक आवेदन जमा करना होगा और अपने व्यक्तिगत स्कूलों को आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा।
पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2 जून, 2023 को घोषित किए गए थे, जबकि वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम के स्कोरकार्ड 18 मई को जारी किए गए थे वहीं कक्षा 12वीं कला स्ट्रीम के परिणाम पिछले साल 25 मई, 2023 को सार्वजनिक किए गए थे।
ऑनलाइन रिजल्ट का प्रिंटआउट प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में काम करेगा। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई त्रुटि न हो। स्कोरकार्ड में जांचने योग्य बुनियादी चीजे शामिल हैं -
पिछले साल 2023 राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में कुल 82.89 फीसदी छात्र पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.38 रहा वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा था। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा।
राजस्थान में राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 07 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। अब परीक्षा दिए छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है, जोकि बहुत जल्द घोषित होने की उम्मीद है।
RBSE 10th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। अब राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में बता दें छात्रों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तिथि नजदीक आ चुकी है। हालांकि बोर्ड ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा को लेकर तारीख और समय की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com के माध्यम से सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।