फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीज जल्द, जानें बोर्ड ने क्या कहा; ताजा पढ़ें अपडेट

Mon, 19 May 2025 02:01 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

RBSE 10th 12th Result 2025 Live Updates Rajasthan Board Result RBSE Class 10th 12 result Date time direct link live update: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार इस समय लाखों छात्रों को है। पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने 20 मई को परिणाम घोषित किए थे। इस साल, आरबीएसई ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक सफलतापूर्वक आयोजित की थीं। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना रिजल्ट आसानी से और तेजी से चेक कर सकते हैं।

परिणाम देखने के लिए आपको रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। मात्र इन विवरणों की मदद से कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। 
RBSE 10th result 2025 register and check here
RBSE 12th result 2025 register and check here

 
विज्ञापन
RBSE Result 2025 Live - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:03 PM, 19-May-2025

RBSE 10th 12th Result 2025: पिछले वर्ष कैसा रहा रिजल्ट?

पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 96.88 फीसदी, साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 97.73 फीसदी और कॉमर्स का रिजल्ट 98.95 फीसदी दर्ज किया गया था।

12:09 PM, 19-May-2025

RBSE Result 2025: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें, जो भी आपका वर्ग हो।
  • अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

11:06 AM, 19-May-2025

RBSE Results 2025: पास होन के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

राजस्थान बोर्ड (RBSE) के अनुसार परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाता है।

विज्ञापन
05:52 PM, 18-May-2025

RBSE Results 2025: मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी

बोर्ड के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है। सभी कॉपियों को पहले कलेक्शन सेंटर, फिर बोर्ड द्वारा कोडिंग के लिए भेजा गया। इसके बाद, इन्हें मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाया गया, जहां उनका मूल्यांकन किया गया।

05:17 PM, 18-May-2025

RBSE Results 2025: कब आएगा रिजल्ट?

बोर्ड प्रशासन मई के अंतिम सप्ताह में सभी परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारी में है। सबसे पहले 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स संकायों का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा, जिसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी होगा।

विज्ञापन
12:13 PM, 18-May-2025

RBSE Results 2025: रोल नंबर रखें तैयार

आरबीएसई कक्षा 12 के परिणाम जल्द जारी होने की उम्मीद है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड का विवरण परिणाम देखने के लिए तैयार रखे।

10:49 AM, 18-May-2025

RBSE Results 2025: पिछले साल तीनों स्ट्रीम का पास प्रतिशत

पिछले साल राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.03% रहा था। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस स्ट्रीम में 97.73%, और कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक 98.95% छात्र पास हुए थे।

05:47 PM, 17-May-2025

Rajasthan Board Result 2025: पहले आएगा 12वीं का रिजल्ट

जिन विद्यार्थियों ने इस साल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी थी, उनका इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। बोर्ड प्रशासन मई माह के अंतिम सप्ताह में नतीजे जारी करने की तैयारी कर रहा है। सबसे पहले 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा, इसके बाद 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 

03:21 PM, 17-May-2025

RBSE Results 2025: परिणाम लगभग तैयार

बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि 10वीं की कॉपी जांच लगभग 80% पूरी हो चुकी है।

03:18 PM, 17-May-2025

RBSE 10th 12th Result 2025: मई के अंतिम सप्ताह में जारी होगा रिजल्ट

बोर्ड प्रशासन मई माह के अंतिम सप्ताह में सभी रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है।

07:45 AM, 17-May-2025

RBSE Result 2025: जानें बोर्ड ने क्या कहा

राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि कक्षा 12वीं के परिणाम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आआयोजित की जाएगी और जल्द ही रिजल्ट जारी किए जाएंगे। 
 

07:43 PM, 16-May-2025

RBSE Result 2025: पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

राजस्थान बोर्ड (RBSE) के अनुसार परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

06:35 PM, 16-May-2025

RBSE Results 2025: पिछले साल कैसा था रिजल्ट?

पिछले साल राजस्थान बोर्ड का कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.03% रहा था, जो कि एक शानदार प्रदर्शन था। वहीं कक्षा 12वीं के परिणामों में भी सभी स्ट्रीम्स में बेहतरीन सफलता देखने को मिली थी। आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस स्ट्रीम में 97.73% और कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक 98.95% छात्र पास हुए थे। 

04:18 PM, 16-May-2025

Rajasthan Board Result 2025: मार्कशीट से प्रतिशत की गणना कैसे करें

प्रतिशत की गणना करने के लिए, छात्रों को सभी विषयों में प्राप्त कुल अंकों को जोड़ना चाहिए और उसे अधिकतम कुल अंकों से विभाजित करना चाहिए। फिर प्राप्त परिणाम को 100 से गुणा करें। उदाहरण के लिए, 500 में से 420 अंक प्राप्त करना 84% के बराबर होगा।

03:36 PM, 16-May-2025

RBSE Result 2025: मई के आखिर तक जारी हो सकते हैं नतीजे

पिछले वर्ष दोनों ही कक्षाओं के नतीजे 20 मई को घोषित किए गए थे। इस बार उम्मीद लगाई जा रही है कि मई के आखिर सप्ताह तक नतीजे जारी किए जा सकते हैं।

02:55 PM, 16-May-2025

Rajasthan Board Result 2025: फेल होने पर छात्रों के पास क्या हैं विकल्प

राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अगर कोई छात्र दो या उससे अधिक विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाता है, तो उसे अगले वार्षिक परीक्षा चक्र में पुनः शामिल होना पड़ सकता है। हालांकि, छात्रों के पास अन्य वैकल्पिक रास्ते भी खुले हैं। वे एनआईओएस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग) या राज्य सरकार द्वारा संचालित ओपन स्कूलिंग प्रोग्राम का विकल्प चुन सकते हैं। 
 

01:43 PM, 16-May-2025

Rajasthan Board Result 2025: कौन दे सकता है कंपार्टमेंट परीक्षा

राजस्थान बोर्ड (RBSE) के अनुसार परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाता है। इसके अतिरिक्त, यदि किसी छात्र को अपने प्राप्त अंकों पर संदेह हो या वह अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए भी आवेदन कर सकता है।  

12:56 PM, 16-May-2025

RBSE Result 2025: पिछले कुछ वर्षों का पास प्रतिशत

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के बीते वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2023 में कुल 10,41,373 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 9,42,360 छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं 2022 में 10,36,626 छात्रों ने परीक्षा दी थी और इनमें से 8,77,849 छात्र पास हुए थे। 2021 में सबसे अधिक 11,52,201 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, जिनमें से 9,29,045 छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी।
 

12:52 PM, 16-May-2025

Rajasthan Board Result 2025: पिछसे साल कैसा रहा प्रदर्शन?

पिछले साल राजस्थान बोर्ड का कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.03% रहा था, जो कि एक शानदार प्रदर्शन था। वहीं कक्षा 12वीं के परिणामों में भी सभी स्ट्रीम्स में बेहतरीन सफलता देखने को मिली थी। आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस स्ट्रीम में 97.73% और कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक 98.95% छात्र पास हुए थे। 

12:44 PM, 16-May-2025

Rajasthan Board Result 2025: ऐसे देख सकेंगे सबसे पहले अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें, जो भी आपका वर्ग हो।
  • अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

12:27 PM, 16-May-2025

RBSE Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीज जल्द, जानें बोर्ड ने क्या कहा; ताजा पढ़ें अपडेट

RBSE Rajastha Board Result 2025: देशभर के विभिन्न शिक्षा बोर्डों ने अपनी परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसके बाद अब लाखों छात्रों की नजरें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम पर टिकी हैं। इस वर्ष बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल और 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की थीं। पिछले वर्ष दोनों ही कक्षाओं के नतीजे 20 मई को घोषित किए गए थे, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी परिणाम इसी तारीख के आसपास घोषित किए जा सकते हैं।
 
रिजल्ट घोषित होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले और सबसे तेज तरीके से अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें