राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च, 2022 से लेकर 26 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस साल 12वीं के आर्ट्स संकाय में कुल 96.33 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। छात्राओं का रिजल्ट 97.21 फीसदी और छात्रों का रिजल्ट 95.44 फीसदी रहा। रेगुलर स्टूडेंट्स में 96.59 फीसदी पास हुए।
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 12वीं के कला संकाय की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आज सोमवार 6 जून, 2022 को ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए।
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं के कला संकाय का परिणाम आज दोपहर 12:15 मिनट पर जारी किया जाएगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
आरबीएसई की ओर से जारी किए गए परिणाम को देखें तो सीकर और नागौर का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा। यहां रेगुलर और प्राइवेट दोनों के 98.30 फीसदी बच्चे पास हुए।
वहीं, आरबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं कला संकाय के परिणाम 10 से 15 जून, 2022 के बीच में जारी किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले, कहा जा रहा था कि आरबीएसई कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम एक जून को जारी किए जाएंगे।
इसके अलावा छात्र चाहे तो राजस्थान बोर्ड की दूसरी वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर भी अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
अपने परिणाम के बारे में जानकारी प्राप्त करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र वेबसाइट क्रैश होने की समस्या आने पर निराश न हो। छात्र धीरज बना कर रखें। यह बस एक तकनीकी समस्या होता और वेबसाइट जल्द ही अपने आप दोबारा शुरू हो जाएगी।
दरअसल, बोर्ड परीक्षा में लाखों की संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉमर्स संकाय में भी करीब 2.5 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। अब इतनी बड़ी संख्या में छात्र एक साथ अपने-अपने परिणाम को देखने का प्रयास करेंगे तो इसके क्रैश होने का खतरा बना रहता है।
करीब 6 लाख छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है। राजस्थान बोर्ड की ओर से अगले हफ्ते आर्टस का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
आरबीएसई ने पिछले साल तीनों संकाय (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) का परिणाम एक साथ ही जारी किया था। यह बोर्ड के इतिहास में पहली बार था कि परिणाम अलग-अलग जारी किए जा रहे हैं। इस साल आर्टस स्ट्रीम में करीब छह लाख छात्रों ने परीक्षा दी है।
RBSE 12th Result
साल 2020 में आयोजित की गई 12वीं बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स का रिजल्ट 94.49 और साइंस का रिजल्ट 91.96 प्रतिशत रहा था।
बीते साल राजसथान बोर्ड 12वीं के कॉमर्स में 99.73 और साइंस में 99.52 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। कोरोना महामारी के कारण राज्य में परीक्षा नहीं हुई थी।
राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने इस साल भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। विज्ञान संकाय में लड़कियों का सफलता प्रतिशत 97.57 रहा तो वहीं, लड़कों का 95.98 प्रतिशत। कॉमर्स की बात करें तो लड़कियों का सफलता प्रतिशत 98.62 रहा तो वहीं, लड़कों का सफलता प्रतिशत 96.93 फीसदी।
आरबीएसई के एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री ने अजमेर स्थित बोर्ड के कांफ्रेंस हॉल में 12वीं के परिणाम को जारी किया। परीक्षा में साइंस का रिजल्ट 96.53 फीसदी रहा है।
इस साल आरबीएसई बोर्ड परिणाम में कॉमर्स सब्जेक्ट में 97.53 प्रतिशत बच्चों ने सफलता पाई है। परीक्षा में कुल 2.47 प्रतिशत बच्चे फेल हो गए हैं।
कुल पंजीकृत छात्र - 27,325
कॉमर्स स्ट्रीम के लिए RJ12C रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750/56263 पर भेजें।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार 12वीं विज्ञान के संकाय में कुल 2 लाख 22 हजार 210 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं, कॉमर्स में कुल 26 हजार 346 ने सफलता प्राप्त की है।
साइंस स्ट्रीम के लिए RJ12S रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750/56263 पर भेजें।
आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट और आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं।
छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
आरबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 जून, 2022 तक घोषित किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से अभी कक्षा 5 और 8 के छात्रों के परिणामों की तिथि आनी बाकी है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परिणाम जारी करने से पहले ही छात्रों के लिए खुशबर दी है। अगर कोई छात्र परीक्षा में अपने अंकों से असंतुष्ट है तो वह कॉपी रीचेकिंग करवा सकता है। इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूनर्मूल्यांकन का फॉर्म भरना होगा और 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम में साइंस संकाय में 96.53 और कॉमर्स में 97.53 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।
राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं विज्ञान संकाय के लिए 2 लाख 32 हजार और कॉमर्स संकाय के लिए 2 लाख 32 हजार परीक्षार्थियों ने अपना पंजीयन कराया था। इन सभी का इंतजार खत्म हो गया है।
बड़ी संख्या में छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान आरबीएसई की वेबसाइट क्रैश हो गई है।
यदि छात्रों को ऑनलाइन रिजल्ट देखने समस्या सामने आ रही है तो वे एसएमएस से भी अपना परिणाम जान सकते हैं। इसके लिए छात्रों को RJ12S स्पेस> रोल नंबर टाइप करें - 5676750/56263 पर भेजना होगा।
राजस्थान बोर्ड बोर्ड के 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स का परिणाम अब जारी हो चुका है। बोर्ड के प्रशासक एलएन मंत्री ने परीक्षा का परिणाम जारी किया।
राजस्थान बोर्ड के अजमेर ऑफिस में जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी। इसके बाद परिणाम का लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के खत्म होने के 35 दिनों बाद परिणाम को जारी किया जा रहा है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे बस कुछ ही देर में जारी हो जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। बता दें कि बोर्ड की ओर से पहले 12वीं कॉमर्स व साइंस के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। आर्ट्स संकाय के नतीजे बाद में घोषित होंगे।
राजस्थान बोर्ड ने की ओर से 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स संकाय के परिणाम को जारी करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। आज दोपहर ये परिमाम जारी किए जाएंगे। बता दें कि परिणाम राजस्थान बोर्ड के ऑफिस, अजमेर से जारी होगा।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट इसकी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देखा जा सकेगा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बीते साल कोरोना महामारी के असर को देखते हुए 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। बोर्ड ने वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के तहत छात्रों को अंक दिए थे। हालांकि, इस साल परीक्षा पहले की तरह ऑफलाइन मोड में हुई है।
पिछले साल राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी किए गए 12वीं कक्षा के आर्ट्स संकाय में 99.19 फीसदी, कॉमर्स संकाय में 99.73 फीसदी और साइंस संकाय में 99.48 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परिणाम जारी करने से पहले ही छात्रों के लिए खुशबर दी है। अगर कोई छात्र परीक्षा में अपने अंकों से असंतुष्ट है तो वह कॉपी रीचेकिंग करवा सकता है।
राजस्थान बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉमर्स संकाय के परिणाम आज जारी किए जाएंगे इस बात की जानकारी 31 मई को स्वयं राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने दी। उन्होंने लिखा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम बुधवार दोपहर 2 बजे घोषित किया जा रहा है।'
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से लेकर 26 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थीं। जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम में करीब 2,32,005 छात्र और कॉमर्स स्ट्रीम में 27,339 छात्रों ने पंजीयन कराया था।
राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी मार्क्स हर विषय में प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषय में फेल होने वालों को कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च, 2022 से लेकर 26 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। इस परीक्षा में करीब 20 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम आज बुधवार 01 जून को जारी करेगा। इसे चेक करने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर से लॉगिन करना होगा।
जिन छात्रों ने इस साल राज्स्थान बोर्ड परीक्षा में भाग लिया है, वे अपने रिजल्ट की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी हासिल है। इसके लिए छात्रों को मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर - RJ12S (स्पेस) अपना रोल नंबर टाइप करें और 5676750 या 56263 पर भेज दें।
आरबीएसई की ओर से राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक किया था। वहीं, आरबीएसई ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की थी।
राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा पांचवीं बोर्ड, आठवीं बोर्ड और 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। इस साल आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 30 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।
वहीं, आरबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं कला संकाय के परिणाम 10 से 15 जून, 2022 के बीच में जारी किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले, कहा जा रहा था कि आरबीएसई कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम एक जून को जारी किए जाएंगे।
आरबीएसई 12वीं विज्ञान संकाय की परीक्षाओं के लिए 2, 31, 989 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। जबकि कॉमर्स स्ट्रीम के लिए लगभग एक लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
परिणाम घोषित होने के बाद उसी समय आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाने की संभावना है।
बता दें कि परिणाम की घोषणा राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला द्वारा एक संक्षिप्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद माध्यम से की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
आरबीएसई 12वीं के परिणाम 2022 जारी होने के बाद दो लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने आरबीएसई कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी करने को लेकर पुष्टि की है। डॉ कल्ला ने ट्वीट किया कि राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए एक जून को दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रिजल्ट दोपहर दो बजे घोषित किए जाएंगे। जो छात्र बीएसईआर 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।
परिणाम से जुड़े अपडेट को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
RBSE Board 12th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (RBSE, Ajmer) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम की तारीख और समय घोषित कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए साइंस-कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे एक साथ आज बुधवार 1 जून, 2022 को घोषित किए जा रहे हैं।