फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Board 10th Result: आरबीएसई 10वीं के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, 23 मार्च को जारी हो सकता है परिणाम

Thu, 19 Mar 2026 04:00 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE Class 10th Result 2026 Date, Time: आरबीएसई 10वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच इंतजार बढ़ गया है। बोर्ड ने अब संभावित रूप से रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी करने की जानकारी दी है। पहले 20 मार्च तक रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन में हुई देरी के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई है। इस बार परिणाम की घोषणा से लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है।
 
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट यहां देखें... 
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...
विज्ञापन
RBSE Board 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board of Secondary Education) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 20 मार्च 2026 को जारी होने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड ने संकेत दिया है कि रिजल्ट से जुड़ा आधिकारिक अपडेट जल्द जारी किया जाएगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, क्योंकि नतीजे घोषित होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...

RBSE Board 10th Result: 28 फरवरी तक चलीं परीक्षाएं

बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र और उनके अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
इस बार बोर्ड ने परीक्षाओं को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न कराया, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना न रहे और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष बनी।

RBSE 10th Result 2026: यहां करें पंजीकरण

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट देखने के लिए पहले से ही पंजीकरण कर लें। इसके लिए आप  अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
 
आपको अपना रिजल्ट उसी वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगा, साथ ही वहां से आप अपनी ऑनलाइन मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के समय अक्सर अधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है, लेकिन पंजीकरण करने के बाद आप बिना किसी परेशानी के समय पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

 

RBSE 10th Result 2026: इतने अंक वाले होंगे पास

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होते हैं और साथ ही कुल मिलाकर (एग्रीगेट) भी 33 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। यदि किसी छात्र के 1 या 2 विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का अवसर दिया जाता है, लेकिन यदि 2 से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो छात्र को फेल माना जाता है और उसे दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।

RBSE Class 10th Result 2026: 20 मार्च को जारी हो सकता है रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी करने की तैयारी में है। उम्मीद है कि परिणाम 20 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया जाएगा, जहां छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके आसानी से अपने अंक देख सकेंगे।

फिलहाल कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है, जिसमें हजारों शिक्षक लगे हुए हैं। परिणाम जारी होते ही छात्र ऑनलाइन अपना स्कोर आसानी से चेक कर पाएंगे।

RBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकते हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे, रिजल्ट से पहले रखें तीन तैयारियां
 

RBSE 10th Result 2026: टॉपर्स लिस्ट का होगा एलान?

10वीं रिजल्ट 2026 में यह अभी साफ नहीं है कि टॉपर्स के नाम घोषित किए जाएंगे या नहीं। पिछले साल बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की थी और सिर्फ पास प्रतिशत व रिजल्ट बताया था। दरअसल, पिछले करीब 10 वर्षों से यही परंपरा चल रही है, जिसमें बोर्ड टॉपर्स को सार्वजनिक नहीं करता।

इस साल भी संभावना है कि बोर्ड वही तरीका अपनाए और सिर्फ कुल पास प्रतिशत और छात्रों का रिजल्ट जारी करे। 

RBSE Class 10th Result: पिछले साल 10,94,186 विद्यार्थी थे पंजीकृत

वर्ष 2025 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,94,186 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इस परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.6% रहा, जो छात्रों के अच्छे प्रदर्शन को दिखाता है।  

RBSE 10th Result 2026 Date and Time: पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?

पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 10,16,963 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.6% रहा। इस दौरान लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% जबकि लड़कियों का 94.08% रहा, जिससे स्पष्ट हुआ कि लड़कियों ने बाजी मारी और overall प्रदर्शन में बेहतर रहे।

RBSE 10th Result 2026: पिछले साल कुल आंकड़ा

 
वर्ग 2025 के आंकड़े
कुल पंजीकृत विद्यार्थी 10,94,186
परीक्षा में शामिल हुए 10,71,460
कुल पास प्रतिशत 93.60%  
लड़कों का पास प्रतिशत 93.16%
लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08%
फर्स्ट डिवीजन आई 5,46,370
सेकेंड डिवीजन आई 3,76,774
थर्ड डिवीजन आई 79,519
पास श्रेणी में रखे गए 179
सप्लीमेंट्री आई 30,599

RBSE 10th Result: पिछले साल के टॉपर

राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल भी ने 10वीं की टॉपर लिस्ट और टॉपर्स के नाम अधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किए थे। हालांकि, पिछले साल हाईस्कूल परीक्षा में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
  • पूजा भादू (नागौर) - 99.50%
  • श्रेया प्रजापति - 99.17%
  • प्रियांशु शर्मा - 99.17%
  • जयेश सोनी - 98.81%
  • विकास वर्मा - 98.17%
  • यशिता कुमावत - 97.83%
  • खुशबू सोनी - 97.17%

RBSE 10th Result: कितने अंक वाले होंगे पास?

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं। कुल मिलाकर एग्रीगेट मार्क्स भी 33% से कम नहीं होना चाहिए। अगर किसी छात्र के 1 या 2 विषयों में अंक 33% से कम आते हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

RBSE Result 2026 Date: 20 मार्च को रिजल्ट संभव

राजस्थान बोर्ड ने संकेत दिया कि कक्षा 10वीं का परिणाम 20 मार्च को घोषित हो सकता है। अंतिम फैसला बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा, जिसमें शिक्षा मंत्री की मौजूदगी की संभावना है।

Rajasthan Board 10th Result: समझें पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया

अगर राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम में आपके अंक पसंद नहीं आए हैं, तो आप पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) करा सकते हैं। इसके लिए एक निश्चित शुल्क जमा करना होता है, और फिर आपकी उत्तर पुस्तिका का फिर से मूल्यांकन किया जाता है ताकि अंक सही तरीके से दिए गए हैं या नहीं, यह देखा जा सके।

RBSE 10th Result: कभी भी हो सकता है रिजल्ट की तारीख का एलान

राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। बोर्ड कभी भी रिजल्ट डेट का आधिकारिक एलान कर सकता है, ऐसे में छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखने की सलाह दी जा रही है। 

RBSE 10th Result 2026: रोल नंबर भूल जाएं तो क्या करें?

अगर आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने स्कूल से संपर्क करके या एडमिट कार्ड की डिजिटल कॉपी की मदद से दोबारा रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

RBSE 10th Result 2026 Date and Time: आज शाम तक जारी होगी तारीख

राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज शाम तक परीक्षा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा करेगा। इससे लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है, जो लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
 

RBSE 10th Result 2026: ऐसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 के बाद छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट सीधे घर पर नहीं मिलती, बल्कि यह उनके संबंधित स्कूल में भेजी जाती है। स्कूल या क्लास टीचर द्वारा इसकी सूचना दी जाती है, जिसके बाद छात्रों को अपना स्टूडेंट आईडी कार्ड लेकर स्कूल जाना होता है और वहीं से अपनी मार्कशीट प्राप्त करनी होती है।

RBSE 10th Result: सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए करें पंजीकरण

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट सबसे पहले पाने के लिए यहां पंजीकरण कर सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने से आपको रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपडेट मिल जाएगा, जिससे आप बिना किसी देरी के अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...

Rajasthan Board 12th Result 2026: कब आएगा 12वीं का रिजल्ट?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने एक्स पर जानकारी दी है कि, 12वीं का रिजल्ट 10वीं के परिणाम के 7-8 दिन बाद जारी किया जाएगा।

ऐसे में अगर 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च 2026 को जारी होता है, तो 12वीं का रिजल्ट 27 या 28 मार्च 2026 तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
 

Rajasthan Board 10th Result 2026: 100 की मेरिट लिस्ट होगी जारी

पिछले कुछ वर्षों से राजस्थान बोर्ड टॉपर लिस्ट जारी नहीं कर रहा था। बोर्ड केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ टॉप स्कोर करने वाले छात्रों के नाम ही घोषित करता था।

हालांकि, इस साल 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए टॉप 100 की मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी की जा रही है। यह फैसला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में लिया गया है। 

RBSE Class 10th Result 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा

हर साल राजस्थान बोर्ड अपना रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करता है। पिछले साल भी राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसी तरीके से परीक्षाफल घोषित किया था। इस साल भी राजस्थान 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करने की तैयारी है।
 

Rajasthan Board 10th Result 2026: मार्कशीट में दर्ज होने वाले विवरण

मार्कशीट में छात्रों की महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज की जाएगी। इसमें छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, पूर्णांक, सभी विषयों में प्राप्त अंक, पास या फेल का विवरण और ग्रेड/डिवीजन शामिल होगा।

RBSE Class 10th Result 2026: आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 23 को संभावित

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का परिणाम अब संभावित रूप से 23 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा। शुरू में बोर्ड ने 20 मार्च तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन कार्य में हुई देरी के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई है।   


राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...

Rajasthan Board 10th Result 2026: आरबीएसई 10वीं के रिजल्ट में दोरी क्यों?

बोर्ड के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग समाप्त हो चुका है। अब सभी विषयों के अंक पोर्टल पर अपलोड करके संकलित किए जा रहे हैं। इसके बाद यह डेटा संबंधित संस्था को भेजा गया है, जहां अंतिम सत्यापन (फाइनल चेकिंग) किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के तुरंत बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

RBSE Class 10th Result 2026: कितने अंक वाले होंगे पास?

आरबीएसई 10वीं के छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक और कुल एग्रीगेट में भी 33% अंक हासिल करना जरूरी है। अगर किसी स्टूडेंट के 1 या 2 विषयों में 33% से कम अंक आए हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जबकि जिनके दो से ज्यादा विषयों में कम अंक हैं, उन्हें फेल घोषित किया जाएगा। इसके अलावा, अपने मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें