10:51 AM, 09-Mar-2026
STEM में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में प्रयास करने की अपील
पीएम मोदी ने बताया कि स्टेम के विषयों (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित) में रुचि रखने वाली बेटियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने इसे देश के लिए बहुत गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा, 'आज जब हम भविष्य की तकनीक के लिए तैयार हो रहे हैं, तो बहुत जरूरी है कि कोई भी बेटी अवसरों के अभाव में रुक न जाए। हमें महिलाओं के प्रतिभाग को बढ़ाने पर जोर देना होगा और ऐसा वातावरण तैयार करना होगा, जहां युवा शोधार्थियों को प्रयोग करने और नए आइडिया पर काम करने का पूरा अवसर मिले।'